LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: देश में हर साल सरकारी नौकरी की तैयारी करने उम्मीदवारों की संख्या बढ़ रही है। वर्तमान में उम्मीदवारों के लिए विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में भर्तियां जारी हैं। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग, जहां आपको हर छोटी बड़ी भर्तियों और रिजल्ट की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Jobs Update: कैसे चेक करें BPSC HeadMaster Result?
अब होम पेज पर दिखाई दे रहे हेडमास्टर भर्ती परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
इसमें Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
सबसे पहले उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
09:20 PM, 05-Aug-2022
Result and Jobs 2022: BPSC HM Result 421 उम्मीदवार सफल
हालांकि, परिणाम ने सभी को हैरान कर दिया है। इन पदों के लिए केवल 421 उम्मीदवार ही सफल हो सके हैं। इसका मतलब है कि भर्ती के छह हजार पद अब खाली रह जाएंगे।
08:35 PM, 05-Aug-2022
Govt Jobs Update : BPSC HeadMaster Result 2022
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 6421 निर्धारित की गई थी। बता दें कि परीक्षा में कुल 13055 शिक्षक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।
जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। वे अपने परिणाम को बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
06:50 PM, 05-Aug-2022
Govt Jobs : BPSC HeadMaster Result
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने हेडमास्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के परिणाम को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है।
विज्ञापन
05:45 PM, 05-Aug-2022
Govt Jobs in Railway: डेढ़ लाख नौकरियां और देने की तैयारी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा को बताया कि भारतीय रेलवे ने 2014 से 2022 के बीच अब तक 3,50,204 लोगों को रोजगार दिया है और 1.40 लाख और लोगों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।
05:04 PM, 05-Aug-2022
Sarkari Naukri 2022: Jobs in Railway
रेलवे की ओर से बीते आठ सालों में यानी 2014 से अब तक 3,50,000 नौकरियां दी गईं हैं। वहीं, डेढ़ लाख नौकरियां और देने की तैयारी है, इनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है।
04:23 PM, 05-Aug-2022
Sarkari Result 2022 LIVE: काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल बाद में जारी होगा
उम्मीदवारों को उनके स्कोर के आधार कॉलेज अलॉट किए जाएंगे। काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल परिणाम के बाद जारी किया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
03:13 PM, 05-Aug-2022
सरकारी रिजल्ट 2022: परिणाम के बाद क्या होगा अगला चरण?
यूपी बीएड परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद अगले चरण के रूप में काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता पाई है उन्हें काउंसलिंग में भाग लेने का मौका दिया जाएगा।
01:46 PM, 05-Aug-2022
Sarkari Result 2022: परिणाम जारी
यूपी बीएड जेईई/ UP BEd JEE परीक्षा 2022 के परिणाम को जारी कर दिया गया है। परिणाम में प्रयागराज की रागिनी यादव पहले स्थान पर आई हैं। दूसरे स्थान पर नीतू देवी और तीसरे स्थान पर अभय कुमार गुप्ता रहे हैं। ये सभी प्रयागराज से हैं ।
01:06 PM, 05-Aug-2022
Sarkari Result 2022: ऐसे चेक कर सकेंगे परिणाम
परिणाम को ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार यूपी बीएड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट upbed2022.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
12:32 PM, 05-Aug-2022
महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय की ओर से यूपी बीएड जेईई/ UP BEd JEE परीक्षा 2022 के परिणाम को जल्द ही जारी किया जा सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि परिणाम आज 05 अगस्त, 2022 को भी जारी किए जा सकते हैं।
12:04 PM, 05-Aug-2022
Sarkari Naukri Result 2022 : क्या होगा अगला चरण?
एसएससी की ओर से टियर-1 परीक्षा में चयनित उम्मीदवीरों को अब भर्ती के अगले चरण टियर-2 परीक्षा में आमंत्रित किया जाएगा। यह डिस्क्रिप्टिव पेपर होगा। परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है।
11:40 AM, 05-Aug-2022
Sarkari Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से CHSL Tier-1 परीक्षा का आयोजन 24 मई, 2022 से लेकर 10 जून, 2022 के बीच किया गया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में निर्धारित केंद्रों पर हुई थी। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित हुई थी। बता दें कि इस परीक्षा में 54104 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
10:19 AM, 05-Aug-2022
Sarkari Result: ऐसे चेक करें अपना परिणाम
जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपने परिणाम को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
09:27 AM, 05-Aug-2022
Sarkari Result 2022: एसएससी सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा का परिणाम जारी
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल/CHSL Tier-1 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम बीती रात 04 अगस्त, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं।
09:06 AM, 05-Aug-2022
Sarkari Naukri 2022: अक्तूबर में होगी परीक्षा
एसएससी जेएचटी परीक्षा भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों/ संगठनों के लिए जूनियर अनुवादकों के समूह 'बी' अराजपत्रित पदों की भर्ती के लिए एक खुली प्रतियोगी परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी। एसएससी जेएचटी कंप्यूटर आधारित परीक्षा अक्तूबर में आयोजित की जाएगी।
इस भर्ती में आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार योग्यतानुसार पसंदीदा पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार गुरुवार, चार अगस्त को रात 11.00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतन 35 हजार रुपये से लेकर 01 लाख 40 हजार रुपये तक होगा।
08:22 AM, 05-Aug-2022
Sarkari Jobs Result 2022: एसएससी, एमपीपीएससी समेत कई विभागों में भर्तियां, जानें कैसे मिलेगी सरकारी नौकरी
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से की जा रही जूनियर हिंदी अनुवादक (JHT), जूनियर अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादकों की भर्ती प्रक्रिया खत्म होने वाली है।