फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri-Result Live: इंजीनियरिंग, बैंकिंग सेक्टर में नौकरियों की भरमार, जानें कैसे करना है आवेदन

Wed, 03 Aug 2022 10:00 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Results Jobs Live: इस वक्त देश के कई केंद्रीय और राज्य विभागों में बंपर भर्तियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग, जहां आपको हर छोटी बड़ी भर्तियों और रिजल्ट की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:54 PM, 03-Aug-2022

Sarkari Naukri Result Live 2022: स्वाद परीक्षक की नौकरी

कैंडी फनहाउस ने कहा है कि वे एक स्वाद परीक्षक की तलाश में हैं और ऐसा कोई जो सभी चीजों का आनंद लेने के लिए तैयार हो! नौकरी फुल टाइम और पार्ट टाइम दोनों मोड के लिए हैं।

09:23 PM, 03-Aug-2022

Naukri Jobs : नौकरी पार्ट टाइम और फुल टाइम दोनों मोड के लिए

कंपनी ने सीसीओ यानी चीफ कैंडी ऑफिसर के पद पर नौकरी निकाली है। इसके लिए वर्ल्ड वाइड आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

08:53 PM, 03-Aug-2022

Results Jobs Live 2022: Hiring of Chief Candy Officer

वहां कैंडी खाने के काम के बदले आपको सालाना लाखों रुपये की तनख्वाह (डॉलर) में मिलेगी। इस नौकरी के लिए पांच साल ऊपर के सभी बच्चे, किशोर, युवा, वयस्क और बुजुर्ग तक आवेदन के पात्र हैं। 

विज्ञापन
07:43 PM, 03-Aug-2022

Naukri 2022: कैंडी टेस्ट करने की नौकरी

कैनेडियन ऑनलाइन कैंडी स्टोर कैंडी फनहाउस ने उन सभी लोगों को बुलाया है जो कैंडी खाने के शौकीन हैं। 

06:32 PM, 03-Aug-2022

Results Jobs Live: CANDY FUNHOUSE Hiring

ऐसी नौकरी बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को अपनी और आकर्षित करती है। तो समझिए ऐसा मौका आ ही गया। 

विज्ञापन
05:24 PM, 03-Aug-2022

Naukri Result 2022: High Paid Jobs

विदेश में नौकरी चाहने वालों के लिए बेहतरीन खबर है। लाखों की सैलरी वाली नौकरी करने में काम करने की बजाय कैंडी खाने के लिए मिले तो कितना अच्छा होगा।

04:13 PM, 03-Aug-2022

Sarkari Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?

कर्मचारी चयन आयोग ने एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा का आयोजन 05 से लेकर 26 जुलाई, 2022 तक किया गया था। परीक्षा देशभर में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। 

02:52 PM, 03-Aug-2022

Sarkari Result 2022: ऐसे करें डाउनलोड

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे इस परीक्षा की उत्तर कुंजी और इसके साथ ही कैंडिडेट रिस्पांस शीट को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

02:28 PM, 03-Aug-2022

Sarkari Result: एसएससी एमटीएस, हवलदार भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी

कर्मचारी चयन आयोग/SSC ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार  (CBIC & CBN) भर्ती, 2021 की परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को बीती रात ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। 

01:25 PM, 03-Aug-2022

Sarkari Naukri 2022 : इन केंद्रों पर होगी परीक्षा?

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन आगे बताए गए शहर के केंद्रों पर होगा- अहमदाबाद, आइजॉल, प्रयागराज (इलाहाबाद), बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, कटक, देहरादून, दिल्ली, दिसपुर (गुवाहाटी), हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा।

12:51 PM, 03-Aug-2022

Sarkari Naukri: कब होगी परीक्षा?

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 16 सितंबर, 2022 से लेकर 25 सितंबर, 2022 तक किया जाना निर्धारित किया गया है। Civil Services Mains Exam निर्धारित तारीखों पर दो पाली में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक तो वहीं, दूसरी पाली दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक होगी। 

12:09 PM, 03-Aug-2022

Sarkari Naukri: ऐसे चेक करें शेड्यूल

जिन उम्मीदवारों ने इस बार सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी और मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे परीक्षा के इस पूरे शेड्यूल को संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

11:22 AM, 03-Aug-2022

Govt Jobs: सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी

संघ लोक सेवा आयोग/UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, 2022 (UPSC CSE Main 2022) के शेड्यूल को जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी किया गया पूरा शेड्यूल ऑनलाइन रूप में उपलब्ध है।

10:51 AM, 03-Aug-2022

Govt Job 2022: कैसे करना होगा आवेदन?

इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही आधिकारिक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।

10:05 AM, 03-Aug-2022

Govt Job 2022: भर्ती का विवरण

कुल पदों की संख्या- 182

  • असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के लिए पदों की संख्या- 16
  • असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के लिए पदों की संख्या- 04
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल) के लिए पदों की संख्या- 150
  • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)  के लिए पदों की संख्या- 12

09:30 AM, 03-Aug-2022

Sarkari Naukri 2022: इस तारीख तक ही होंगे आवेदन

उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद में असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे अपना आवेदन 04 अगस्त, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

08:47 AM, 03-Aug-2022

Sarkari Naukri: ऐसे करें आवेदन

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की आधिकारिक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

08:22 AM, 03-Aug-2022

Sarkari Naukri-Result Live: इंजीनियरिंग, बैंकिंग सेक्टर में नौकरियों की भरमार, जानें कैसे करना है आवेदन

Sarkari Naukri Results Jobs Live: उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) की ओर से असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर  इंजीनियर के पदों पर बंपर भर्ती जारी की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया के समाप्त होने में अब कुछ ही समय शेष रह गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें