फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri-Result Live: डीआरडीओ, एमपी व्यापम समेत कई विभागों में हजारों नौकरियां, पढ़ें आवेदन प्रक्रिया

Tue, 02 Aug 2022 11:48 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Results Jobs Live: इस वक्त देश के कई केंद्रीय और राज्य विभागों में बंपर भर्तियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग, जहां आपको हर छोटी बड़ी भर्तियों और रिजल्ट की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
Sarkari Result Naukri 2022 Live - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:46 PM, 02-Aug-2022

Sarkari Naukri 2022: SSC Recruitment के लिए आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  2. जिन उम्मीदवारों के पास लॉग-इन आईडी नहीं है, उन्हें पहले एसएससी वेबसाइट पर 'न्यू यूजर? रजिस्टर नाऊ करें' लिंक।
  3. एक बार पंजीकृत होने के बाद, होम पेज पर 'अप्लाई' बटन पर क्लिक करें।
  4. जेएचटी भर्ती टैब के तहत, 2019 विज्ञापन पर 'अप्लाई' बटन पर क्लिक करें।
  5. आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें और आवेदन जमा करें।
  6. साथ ही भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेकर रख लें। 

10:26 PM, 02-Aug-2022

Results Jobs Live 2022: SSC JHT Recruitment

उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा एक जनवरी, 2022 को उनकी उम्र 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार लागू होगी।  

09:36 PM, 02-Aug-2022

Sarkari Naukri Result 2022: एसएससी जेएचटी के लिए आवेदन शुल्क

एसएससी जेएचटी के आवेदक उम्मीदवारों को 100 रुपये के शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है। आरक्षण के लिए पात्र महिला / एससी / एसटी / ईएसएम / पीडब्ल्यूडी से संबंधित उम्मीदवारों को छूट दी गई है। 

विज्ञापन
08:48 PM, 02-Aug-2022

Results Jobs Live 2022: एसएससी ने निकालीं नौकरियां

एसएससी जेएचटी परीक्षा के तहत रिक्त पदों की संख्या संबंधी सूचना की स्थिति समय-समय पर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। एसएससी जेएचटी कंप्यूटर आधारित परीक्षा अक्तूबर में आयोजित की जाएगी। 

07:51 PM, 02-Aug-2022

Sarkari Naukri Result 2022: SSC JHT Recruitment Notification

एसएससी जेएचटी परीक्षा भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों/ संगठनों के लिए जूनियर अनुवादकों के समूह 'बी' अराजपत्रित पदों की भर्ती के लिए एक खुली प्रतियोगी परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
06:45 PM, 02-Aug-2022

Jobs Live Sarkari Naukri: SSC JHT Recruitment 2022

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर चार अगस्त को रात 11.00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतन 35 हजार रुपये से लेकर 01 लाख 40 हजार रुपये तक होगा। 

05:55 PM, 02-Aug-2022

Results Jobs Live : SSC JHT Recruitment 2022

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 2022 जूनियर हिंदी अनुवादक (जेएचटी), जूनियर अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। 

04:43 PM, 02-Aug-2022

Sarkari Result LIVE: ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे परीक्षी की उत्तर कुंजी को राजस्थान लोक सेवा की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

04:21 PM, 02-Aug-2022

Sarkari Result 2022: राजस्थान पीएससी एसएसओ परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी/ASO के पदों पर आयोजित की गई भर्ती परीक्षा (2021) की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को बीती रात 01 अगस्त, 2022 को जारी किया। 

03:54 PM, 02-Aug-2022

Sarkari Naukri: कब आएंगे परिणाम?

UPSSSC की ओर से लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी पर दर्ज कराई गई आपत्तियों की पहले समीक्षा की जाएगी। इसके बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी तैयार होगी। इसी पर अंतिम परिणाम भी आधारित होंगे। उम्मीदवार किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।  

02:53 PM, 02-Aug-2022

Sarkari Naukri Result: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा

UPSSSC ने लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को इसकी उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे ऑनलाइन माध्यम से 07 अगस्त, 2022 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

02:22 PM, 02-Aug-2022

Sarkari Result Live: इस तारीख को हुई थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा का आयोजन राज्य के 12 जिलों में निर्धारित 501 केंद्रों पर किया गया था। 

02:13 PM, 02-Aug-2022

Sarkari Result 2022: यहां डाउनलोड करें 

जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपी लेखपाल परीक्षा की उत्तर कुंजी को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

01:42 PM, 02-Aug-2022

Sarkari Result: यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग/UPSSSC ने यूपी लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। परीक्षा की उत्तर कुंजी 01 अगस्त, 2022 की रात ऑनलाइन मोड में जारी की गई है। 

12:44 PM, 02-Aug-2022

Govt JOb Live: चयन और आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट rac.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  गेट स्कोर और लिखित परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार में शामिल होना होगा।  

12:03 PM, 02-Aug-2022

Govt Job Live: आवेदन शुल्क

  • सामान्य व अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों के लिए : 100/- रुपये
  • एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क लागू नहीं होगा।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

11:47 AM, 02-Aug-2022

Sarkari Naukri Live:पात्रता मानदंड

डीआरडीओ में वैज्ञानिक 'बी' ग्रेड के लिए उम्मीदवार के पास प्रासंगिक इंजीनियरिंग डिसिप्लिन में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में प्रथम श्रेणी में स्नातक की डिग्री और वैलिड गेट स्कोर होना चाहिए। उपरोक्त पद के लिए आवेदक उम्मीदवार की आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

11:14 AM, 02-Aug-2022

Sarkari Naukri: ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान स्केल 88,000/- प्रति माह होगा। पदानुसार, वेतन और अन्य सुविधाओं की जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना का अवलोकन करना चाहिए। 
 

10:58 AM, 02-Aug-2022

Sarkari Naukri 2022: डीआरडीओ में निकली वैज्ञानिक और इंजीनियर के पदों पर भर्ती

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने डीआरडीओ, डीएसटी और एडीए में 630 वैज्ञानिक बी/ इंजीनियर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 अगस्त, 2022 है।

10:30 AM, 02-Aug-2022

Govt Job 2022 : आवेदन शुल्क

व्यापमं यानी एमपी पीईबी की भर्ती में अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सिर्फ 250 रुपये ही लागू होंगे।
 

10:12 AM, 02-Aug-2022

Sarkari Naukri Live: व्यापम भर्ती में कब-क्या होगा?

  • आवेदन फॉर्म भरने के लिए प्रारंभिक तिथि : 01 अगस्त, 2022
  • आवेदन फॉर्म भरने के लिए अंतिम तिथि : 16 अगस्त, 2022
  • आवेदन फॉर्म में संशोधन करने की प्रारंभिक तिथि : 01 अगस्त, 2022
  • आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधारने के लिए अंतिम तिथि : 21 अगस्त, 2022
  • परीक्षा की दिनांक : 24 सितंबर, 2022

09:40 AM, 02-Aug-2022

Sarkari Naukri 2022 : 24 सितंबर को होगी परीक्षा

आवेदक उम्मीदवारों को अपने जमा किए गए फॉर्म में बदलाव करने का मौका भी मिलेगा। एमपी पीईबी भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2,557 रिक्तियों को भरना है। भर्ती परीक्षा 24 सितंबर को दो पालियों - सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 02.30 से शाम 05.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।  
 

09:26 AM, 02-Aug-2022

Sarkari Naukri 2022: ऐसे करें आवेदन

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एमपी पीईबी यानी व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एमपी पीईबी की ग्रुप-3 की भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त, 2022 है।  
 

08:39 AM, 02-Aug-2022

Sarkari Naukri-Result Live: डीआरडीओ, एमपी व्यापम समेत कई विभागों में हजारों नौकरियां, पढ़ें आवेदन प्रक्रिया

Sarkari Naukri Results Jobs Live: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) ने ग्रुप-03 सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन और अन्य पदों की संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 






 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें