उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
अब होम पेज पर, “परिणाम” टैब पर क्लिक करें।
इसके बाद क्लर्क, क्लर्क आईटी, क्लर्क लेखा परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
अपना नाम और रोल नंबर रिजल्ट फाइल में चेक करें और डाउनलोड करें।
इसके आवश्यकतानुसार भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
कर्मचारी चयन आयोग/SSC ने कांस्टेबल (ड्राइवर) के पदों पर बंपर भर्तियां जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज गुरुवार 29 जुलाई, 2022 को है।
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से CGL 2021 Tier-II परीक्षा का आयोजन 8 और 10 अगस्त, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने टियर एक परीक्षा को पास किया है, केवल वही इस परीक्षा में भाग लेने के पात्र हैं।
कर्मचारी चयन आयोग/SSC ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा/CGL 2021 के टियर-2 परीक्षा के एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को आज शुक्रवार 29 जुलाई, 2022 को जारी किया गया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in या एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए आयुसीमा में छूट है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपये और एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 826 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करने होंगे। उम्मीदवारों को कम से कम 12वीं पास होना चाहिए।
तकनीशियन ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 190 निर्धारित की गई है। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को तकनीशियन यांत्रिक, विद्युत और इंस्ट्रूमेंट के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की ओर से तकनीशियन ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 जुलाई से जारी है। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 5 अगस्त, 2022 को निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने तकनीशियन ग्रेड-2 के रिक्त पदों पर भर्तियां जारी की है। UPRVUNL recruitment 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर जाकर जमा कर सकते हैं।
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की चयन टियर वन / टू टियर परीक्षा योजना और जहां कहीं लागू हो, स्किल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई आधिकारिक अधिसूचना का अवलोकन और अनुसरण करना चाहिए।
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की उम्मीदवारों को 100 रुपये ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। महिला / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / भूतपूर्व सैनिक श्रेणियों को छूट दी गई है।
DSSSB ने कुल 547 रिक्तियों को अधिसूचित किया है। विज्ञापन 07/2022 के तहत पदों का विज्ञापन जारी किया गया था। उम्मीदवार DSSSB की वेबसाइट पर आधिकारिक अधिसूचना में पात्रता मानदंड पढ़ सकते हैं।
Sarkari Naukri-Result 2022 Live: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने सरकार के तहत विभिन्न विभागों / स्थानीय / स्वायत्त निकायों के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। दिल्ली के एनसीटी के उम्मीदवार 27 अगस्त तक डीएसएसएसबी की वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।