फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Live Result: बीपीएससी, बीआरओ समेत कई अन्य विभागों में भर्तियां, यहां जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Mon, 02 May 2022 10:18 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट), Sarkari Naukri 2022 (सरकारी नौकरी) Live Updates Latest Government Jobs Bharti Bank Vacancy Admit Card Answer Key Hindi News: सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Sarkari Naukri Live Result - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:18 PM, 02-May-2022

UPSC CGS Mains Exam: यूपीएससी जियो-साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा

यूपीएससी सीजीएस मेंस परीक्षा 25 से 26 जून, 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा मुख्य रूप से दो पालियों में सुबह और शाम आयोजित की जाएगी। सुबह की पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम की पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।

09:57 PM, 02-May-2022

Sarkari Bharti Exam 2022: UPSC Combined Geo Scientist Main Exam

20 फरवरी, 2022 को आयोजित की गई यूपीएससी सीजीएस प्रीलिम्स 2022 को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार 25 और 26 जून, 2022 को यूपीएससी सीजीएस मेन्स 2022 परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। 

09:06 PM, 02-May-2022

Sarkari Bharti Result : UPSC Combined Geo Scientist Main Exam

यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट मेन्स (भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा) 2022 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी शेड्यूल की जांच कर सकते हैं। 

विज्ञापन
08:13 PM, 02-May-2022

Sarkari Naukri Bharti Sarkari Result : UPSC Combined Geo Scientist Main Exam 2022

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सीजीएस 2022 मुख्य परीक्षा के लिए एग्जाम डेट्स और विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।

07:34 PM, 02-May-2022

Sarkari Jobs : यूपी पीएससी ने शुरू की एपीओ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

यूपी पीएससी का सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) भर्ती अभियान उत्तर प्रदेश में 44 एपीओ रिक्तियों को भरने के लिए है। आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू हुई है और यह 21 मई, 2022 को समाप्त होगी। 

विज्ञापन
06:53 PM, 02-May-2022

Sarkari Vacancy: UPPSC APO Recruitment 2022

जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। 

06:02 PM, 02-May-2022

Sarkari Naukri Bharti : UPPSC APO Recruitment

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

05:11 PM, 02-May-2022

Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश महिला स्वास्थ्यकर्मी भर्ती मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने महिला स्वास्थ्यकर्मी भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

04:25 PM, 02-May-2022

Sarkari Naukri: इतने पदों पर है भर्तियां

बिहार लोक सेवा आयोग की और से जारी की गयी भर्ती के माध्यम से कुल 40,506 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा। 

03:51 PM, 02-May-2022

Sarkari Naukri : जल्दी करें आवेदन

जिन उम्मीदवारों ने अब तक इस भर्ती के लिए आवेदन नही किया है , वें इस सुनहरे अवसर को हाथ से न जाने दें। इच्छुक उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें। 

02:37 PM, 02-May-2022

Govt Job 2022: प्रधान शिक्षक के 40 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से प्रधान शिक्षक (Head Teacher) के हजारों पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 2 मई, 2022 को है। 

01:56 PM, 02-May-2022

Govt Job 2022: भर्ती का विवरण

दिल्ली अधिनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 168 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को मैनेजर, सुरक्षा अधिकारी और बैक्टीरियोलॉजिस्ट समेत विभिन्न पदों पर भर्तियां दी जाएंगी।

01:13 PM, 02-May-2022

Sarkari Naukri 2022: ऐसे करें आवेदन

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट  dsssb.delhi.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। 
 

12:25 PM, 02-May-2022

सरकारी नौकरी: दिल्ली सरकार के विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां

दिल्ली अधिनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत 150 से अधिक पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

 

11:34 AM, 02-May-2022

Govt Job Live: नौसेना में 100 से अधिक पदों पर भर्तियां

भारतीय नौसेना ने 100 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन होगी

10:50 AM, 02-May-2022

Sarkari Job 2022: आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए - 750 रुपये 
  • एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए - 200 रुपये 

09:51 AM, 02-May-2022

Sarkari Naukri 2022: शैक्षणिक योग्यता व आयु-सीमा

हेडमास्टर के पदों पर आवेदन करने के लिहए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों द्वारा 2012 में या उसके बाद काम पर रखे गए शिक्षकों के लिए आयोजित की गई परीक्षा शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए। 

09:08 AM, 02-May-2022

Sarkari Naukri: ऐसे करें आवेदन

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पहले आवेदन की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 2 मई, 2022 कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

08:31 AM, 02-May-2022

Sarkari Naukri Live Result: बीपीएससी, बीआरओ समेत कई अन्य विभागों में भर्तियां, यहां जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Sarkari Naukri Live Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षा विभाग में बीपीएससी हेड टीचर (प्रधान शिक्षक) भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया था, वे आज 2 मई, 2022 तक अपना आवेदन कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें