Sarkari Naukri-Results Live Update: देश के सर्वोत्तम संस्थानों में अगर नौकरी करने का मौका मिले तो कौन छोड़ना या चूकना चाहेगा और यदि फिर वह संस्थान भी सरकारी और नौकरी भी सरकारी तो फिर यह तो सोने पे सुहागा अवसर है। इन सभी भर्तियों की विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया यहां बताई गई है। आइए अगली स्लाइड में इन नौकरियों के बारे में जानते हैं... जिनमें चयन होने वाले अभ्यर्थियों को वेतन मिलेगा आकर्षक वेतन, भत्ते और सुविधाएं।
विज्ञापन
ग्रेजुएट के लिए सरकारी नौकरी अपडेट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
डीएसएसएसबी जूनियर क्लर्क और पीए परीक्षा के लिए पंजीकृत और इसमें उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने संबंधित हॉल टिकट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
05:51 PM, 19-Apr-2022
सरकारी नौकरी 2022: DSSSB Admit Card Released
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से जूनियर क्लर्क और पर्सनल असिस्टेंट (पोस्ट कोड: 17/21 और 13/20) के पदों को भरने के लिए दूसरे चरण यानी टियर-2 पीईटी/ स्किल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
05:05 PM, 19-Apr-2022
Result and Govt Jobs Bharti Live : MAHATRANSCO भर्ती के लिए पदों का विवरण
MAHATRANSCO भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी के आवेदकों के लिए शुल्क 800 रुपये लागू होगा। वहीं, आरक्षित श्रेणी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है।
03:43 PM, 19-Apr-2022
Sarkari Jobs: MAHATRANSCO Recruitment 2022
महाट्रांस्को भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन ही जमा करने होंगे, इच्छुक उम्मीदवार पात्रता अनुसार दिए गए पते पर 19 अप्रैल, 2022 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
03:02 PM, 19-Apr-2022
Jobs: MAHATRANSCO Recruitment 2022
महाराष्ट्र सरकार ने इंजीनियर भर्ती के तहत चीफ इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर समेत अन्य पदों पर की योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
02:13 PM, 19-Apr-2022
Government Jobs: MAHATRANSCO Recruitment
महाट्रांस्को यानी महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (MAHATRANSCO) की ओर से निकाली गई इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन की समय-सीमा 19 अप्रैल, 2022 को समाप्त हो रही है।
01:31 PM, 19-Apr-2022
Result and Govt Jobs Bharti : एनएचएआई में प्रबंधकों के लिए निकलीं नौकरियां
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने संगठन में रिक्त प्रबंधकीय पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। मैनेजर स्तर पद के लिए पात्र एवं उम्मीदवार एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध फॉर्म के माध्यम से आवेदन करने के लिए आगे बढ़ सकते हैं
12:54 PM, 19-Apr-2022
Sarkari Naukri LIVE: ESIC Recruitment 2022
कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा शुरू की गई भर्ती में स्पेशलिस्ट ग्रेड-2 के 55 पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 20 अप्रैल, 2022 के दिन तक अधिकतम 45 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
12:18 PM, 19-Apr-2022
Sarkari Naukri-Results : ESIC Recruitment
ईएसआईसी यानी कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से स्पेशलिस्ट ग्रेड-2 सीनियर और जूनियर स्केल के पदों पर भर्तियां शुरू की गई है।
11:23 AM, 19-Apr-2022
Sarkari Naukri: रिजर्व बैंक भर्ती 2022 की परीक्षा तिथियां
सामान्य अधिकारी परीक्षा तिथि (पेपर- I) 28 मई, 2022
सामान्य अधिकारी परीक्षा तिथि (पेपर- II) 25 जून, 2022
अधिकारी डीईपीआर और डीएसआईएम (पेपर- I) 02 जुलाई, 2022
अधिकारी डीईपीआर और डीएसआईएम (पेपर- II) 06 अगस्त, 2022
10:59 AM, 19-Apr-2022
Sarkari Job 2022: आरबीआई भर्ती परीक्षा कार्यक्रम
आरबीआई ने स्नातक और स्नातकोत्तर योग्यता धारकों से ग्रेड-बी और सहायक अधिकारियों के रिक्त 294 पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। इन पदाें के लिए परीक्षा मई और जून में आयोजित की जाएगी।
10:43 AM, 19-Apr-2022
Result and Govt Jobs Live: महाट्रांस्को और ईएसआईसी समेत यहां निकलीं नौकरियां, ये हैं योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
बैंकिंग सेवा क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आया है। आरबीआई यानी भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से अधिकारी संवर्ग के पदों पर भर्ती शुरू की जारी है।