हिमाचल प्रदेश राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण (एचपीएसएलएसए) ने स्टेनो टाइपिस्ट और जूनियर कार्यालय सहायक (जेओए) के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट himachal.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर अनुबंध के आधार पर भर्तियां निकलीं हैं। स्टेनो टाइपिस्ट के छह पदों पर और जूनियर कार्यालय सहायक के सात पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 28 फरवरी, 2022 तक का समय है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विशेषज्ञ अधिकारी (एसओ) के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए एसओ के कानून अधिकारी, मैनेजर (सिविल), मैनेजर (इलेक्ट्रिकल), पुस्तकालय पेशेवर ग्रेड ए, आर्किटेक्ट, क्यूरेटर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवारों के पास 4 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने गन्ना पर्यवेक्षक और चीनी उद्योग विभाग में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। 12वीं पास कर चुके अभ्यर्थियों के लिए कुल 100 पदों पर यूकेएसएससी में भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार राज्य दूध पर्यवेक्षक, बागान पर्यवेक्षक, उद्यान, खाद्य प्रसंस्करण के पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in में जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास 12 मार्च, 2022 तक का समय है।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) मार्केटिंग डिवीजन के देश भर में ट्रेड अपरेंटिस और तकनीशियन अपरेंटिस के कुल 1196 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। आईओसीएल में उत्तरी क्षेत्र में 626 पदों पर और पश्चिमी क्षेत्र में 570 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उत्तरी क्षेत्र पर अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए 31 जनवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, पश्चिमी क्षेत्र में भर्ती के लिए 15 फरवरी, 2022 तक आवेदन करने का समय है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बीपीएससी की भर्ती में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in से ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी, 2022 है।