फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result 2021 LIVE: इन विभागों में 7000 से भी ज्यादा पदों पर निकलीं हैं बंपर नौकरियां

Wed, 19 May 2021 07:54 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: इन सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां निकलीं हैं। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:53 PM, 19-May-2021

CMRL Recruitment 2021 : 04 जून से पहले तक भेज सकते हैं आवेदन

सीएमआरएल की ओर से विज्ञापित नौ रिक्तियों में से तीन जीएम (निर्माण), एक जीएम (ट्रेक)  के पद के लिए हैं, एक एजीएम (सुरक्षा) के लिए, एक एजीएम (कानूनी), एक एजीएम (क्वालिटी एश्योरेंस / (क्वालिटी कंट्रोल) के लिए, और दो डीजीएम (वित्त और लेखा) के लिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र डाक सेवा/कोरियर के माध्यम से या ईमेल के माध्यम से 04 जून तक या उससे पहले जमा कर सकते हैं। 

07:53 PM, 19-May-2021

CMRL Recruitment 2021: वेतन 90 हजार से दो लाख तक

प्रति माह समेकित वेतन
  • महाप्रबंधक (निर्माण और ट्रेक) : ₹1,50,000- से ₹1,90,000 
  • अतिरिक्त महाप्रबंधक (सुरक्षा, विधि, क्यूए/क्यूसी) : ₹1,20,000 
  • उप महाप्रबंधक (वित्त और लेखा) : ₹90,000

06:27 PM, 19-May-2021

Chennai Metro Recruitment 2021: बेहतरीन नौकरी पाने का सुनहरा मौका

सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। कोरोना महामारी के दौर में मेट्रो रेल बेहतरीन नौकरी पाने का सुनहरा मौका दे रही है। चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (सीएमआरएल) ने अपनी मेट्रो रेल परियोजना के लिए महाप्रबंधक (जीएम - निर्माण ), महाप्रबंधक ((जीएम - ट्रेक), अतिरिक्त महाप्रबंधक (एजीएम) और उप महाप्रबंधक (डीजीएम) के  पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
05:47 PM, 19-May-2021

सरकारी भर्ती : आठवीं और दसवीं पास को यहां सीधे मिल रही हैं नौकरियां

महिला और बाल विकास विभाग (WCD) कर्नाटक सरकार के तहत चामराजनगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायक के  223 पदों पर भर्ती शुरू हुई है। महिला और बाल विकास विभाग ने इस सीधी भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट anganwadirecruit.kar.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

04:46 PM, 19-May-2021

JKPSC : प्रारंभिक परीक्षा के बाद होगी मेन परीक्षा और साक्षात्कार

गौरतलब है कि सिविल सेवा परीक्षा की तर्ज पर जेकेपीएससी की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 को क्लीयर करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन अंतिम राउंड में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रारंभिक परीक्षा 2021 के बारे में अधिक और नवीनतम अपडेट के लिए जेकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट  पर नजर बनाए रखें। 

विज्ञापन
04:03 PM, 19-May-2021

JKPSC : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा अक्तूबर में होगी 

जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग ने प्रीलिम्स यानी प्रारंभिक परीक्षा 2021 को लेकर आधिकारिक स्थगन अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना में कहा गया है कि वैश्विक संक्रामक कोविड-19 महामारी के कारण जेकेपीएससी की संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2021 जो कि 11 जुलाई को होनी निर्धारित थी, को अक्तूबर तक टाल दिया गया है। जम्मू-कश्मीर राज्य सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा अब रविवार, 24 अक्तूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी।

03:21 PM, 19-May-2021

JKPSC : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 स्थगित

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में राज्य लोक सेवा आयोग (JKPSC) की ओर से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि जेकेपीएससी प्रीलिम्स 2021 परीक्षा 11 जुलाई, 2021 को आयोजित होने वाली थी। लेकिन कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए जेकेपीएससी प्रशासन ने इस अहम परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय किया है। 

02:34 PM, 19-May-2021

Govt Jobs : भारतीय तटरक्षक बल ने विभिन्न पदों पर निकालीं नौकरियां

भारतीय तटरक्षक बल ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कुल 75 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार भारतीय तटरक्षक बल के इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भारतीय तटरक्षक बल के इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.indiancoastguard.gov.in पर जाकर आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है।

01:44 PM, 19-May-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : पश्चिम रेलवे में अपरेंटिस के पदों पर निकलीं हैं नौकरियां

रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी), पश्चिम रेलवे, मुंबई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक कुल 3,591 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 25 मई से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 जून निर्धारित की गई है। 

12:51 PM, 19-May-2021

Sarkari Vacancy: गेट के माध्यम से मिलेगी नौकरी

नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 280 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक 21 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट ntpccareers.net पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग टेस्ट (GATE) 2021 के माध्यम से इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती की जाएगी। 

11:54 AM, 19-May-2021

Govt Jobs : ईएमआरएस में शिक्षकों के पदों पर निकलीं हैं भर्तियां

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 3479 शिक्षक के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई थी। किंतु वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है। अब 31 मई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

11:07 AM, 19-May-2021

Govt Jobs : यूपीपीआरपीबी के 1329 पदों पर होंगी भर्तियां

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) और पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) के 1329 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक 1 मई 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी से इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

10:30 AM, 19-May-2021

सरकारी नौकरी: एम्स नई दिल्ली के 416 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली ने सीनियर रेजिडेंट/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 416 पदों पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। 11 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 28 मई (शाम 5 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। 

10:02 AM, 19-May-2021

Sarkari Naukri LIVE: गोवा पुलिस में होगी कांस्टेबल और इंस्पेक्टर के पदों पर भर्तियां

गोवा पुलिस ने कुल 938 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। गोवा पुलिस भर्ती 2021 अधिसूचना के मुताबिक चयन प्रक्रिया के जरिए पुलिस कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी गोवा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट citizen.goapolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे अभ्यर्थियों को गोवा पुलिस के ऑफिस में जाकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई 2021 निर्धारित की गई है। 

09:31 AM, 19-May-2021

Sarkari Naukri 2021: एम्स ऋषिकेश के 700 पदों पर होंगी भर्तियां

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश ने 700 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए नर्सिंग ऑफिसर के 300, जूनियर रेजिडेंट के 200, टेक्निकल असिस्टेंट के 100 और सीनियर रेजिडेंट के 100 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए एम्स के अधिकारियों ने 10 मई से 31 मई तक वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया है। साक्षात्कार के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को तीन महीने के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर रखा जाएगा।

08:56 AM, 19-May-2021

Sarkari Jobs: 7 से 30 जून के बीच होगा सेना भर्ती रैली का आयोजन

भारतीय सेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 7 जून से 30 जून 2021 के बीच उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ में आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली के बारे में सूचित किया है। इसके साथ ही 22 मई तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन भी आमंत्रित किए हैं। बता दें कि चयन प्रक्रिया के जरिए सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर क्लर्क आदि के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी।

08:30 AM, 19-May-2021

Sarkari Vacancy: रजिस्ट्रार व रिकवरी ऑफिसर के पदों पर निकलीं हैं नौकरियां

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार और रिकवरी ऑफिसर समेत कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक कुल 53 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट finmin.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 07 जून, 2021 निर्धारित की गई है। 

08:00 AM, 19-May-2021

Govt Job: सिविल इंजीनियर्स के लिए पंजाब लोक सेवा आयोग में निकलीं हैं बंपर भर्तियां

पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर जल संसाधन विभाग और जल संसाधन प्रबंधन व विकास कॉर्पोरेशन में जूनियर इंजीनियर (सिविल) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 612 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 19 मई निर्धारित की गई है।

 

07:45 AM, 19-May-2021

सरकारी नौकरी: नगर निगम के विभिन्न पदों पर आवेदन हेतु यह है निर्धारित योग्यता

07:30 AM, 19-May-2021

Sarkari Naukri Result 2021 LIVE: इन विभागों में 7000 से भी ज्यादा पदों पर निकलीं हैं बंपर नौकरियां

म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ऑफ ग्रेटर मुंबई (एमसीजीएम) यानी नगर निगम ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 185 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी एमसीजीएम की आधिकारिक वेबसाइट portal.mcgm.gov.in पर पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 मई 2021 निर्धारित की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें