LIVE Sarkari Naukri 2021: बिहार स्वास्थ्य विभाग ने निकालीं बंपर नौकरियां। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझबूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिए आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें...
भारतीय खेल प्राधिकरण ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर कोच और असिस्टेंट कोच के 320 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कोरोना महामारी की वजह से उत्पन्न परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि का आगे बढ़ा दिया गया है। अब अभ्यर्थी 05 जून को शाम 05 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले, ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई, 2021 निधार्रित की गई थी।
भारतीय डाक विभाग ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर बिहार पोस्टल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस), शाखा पोस्ट मास्टर (बीपीएम) और सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 1940 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट appost.in या appost.in/gdsonline पर जाकर 26 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महिला और बाल विकास विभाग (WCD) कर्नाटक सरकार के तहत चामराजनगर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायक के पदों पद भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए 223 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आठवीं से लेकर दसवीं पास अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट anganwadirecruit.kar.nic.in पर जाकर 25 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, वेतन आदि के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।