फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs Exam Sarkari Results Live: MPESB और SAIL में निकलीं भर्तियां, जानें कहां और कैसे मिलेगी सरकारी नौकरी

Sat, 08 Apr 2023 06:04 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Jobs Sarkari Results Live Sarkari Naukri Govt Job Vacancy Latest Updates Board Exam Jobs Exam Sarkari Results Live: आईटी सेक्टर निराशा के दौर से फिर बाहर निकलकर युवाओं को रोजगार देने के लिए आगे आया है। रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्रों के बाद पिछले कुछ महीनों में गिरावट देखने वाले आईटी क्षेत्र ने भी सकारात्मक वापसी का संकेत दिया। वही, हाल ही में MPESB और SAIL में निकलीं भर्तियां, जानें कहां और कैसे मिलेगी सरकारी नौकरी?
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:03 PM, 08-Apr-2023

IT Sector Jobs in India : Wipro में देश में देगी 3292 नौकरियां

लिंक्डइन के अनुसार, विप्रो के पास भारत में 3,292 नौकरियां हैं। कंटेंट व डाटा रिव्यूअर से लेकर मार्केट लीड तक की भूमिकाएं उतनी ही विविध हैं। अन्य भूमिकाओं में कस्टमर सर्विसेज, इंजीनियरिंग - सॉफ्टवेयर, आईटी और सूचना सुरक्षा; फाइनेंस, अकाउंट्स और ऑपरेशन आदि श्रेणियां शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती जल्द शुरू होने वाली है।  

06:02 PM, 08-Apr-2023

Jobs in India: Infosys में 4263 नौकरियां

पेशेवर नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन का कहना है कि इंफोसिस में 4,263 नौकरियां हैं। कुल में से प्रमुख रिक्तियां इंजीनियरिंग - सॉफ्टवेयर और क्यूए श्रेणी, परामर्श, परियोजना और कार्यक्रम प्रबंधन में हैं। शेष रिक्तियां इंजीनियरिंग - हार्डवेयर और नेटवर्क और आईटी और इंफोर्मेशन सिक्योरिटी में हैं।

05:22 PM, 08-Apr-2023

Jobs Sarkari Results Live भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की भर्ती

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की ओर से प्रशिक्षु अधिकारी/ परियोजना अधिकारी (राजभाषा) के पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 2023 तक है। इच्छुक उम्मीदवार bel-india.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  

विज्ञापन
04:37 PM, 08-Apr-2023

Govt Job Vacancy Latest Updates स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की भर्ती

भारत सरकार की महारत्न कंपनी सेल यानी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। सेल के बोकारो स्टील प्लांट, सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट ओर सेल कोलियरीज डिवीजन में भर्तियां निकली हैं।  उम्मीदवार sailcareers.com पर आवेदन कर सकते हैं।

03:24 PM, 08-Apr-2023

Govt Jobs EPFO Recruitment रिक्तियों का विवरण एवं पात्रता मानदंड

पदों का विवरण
  • सामाजिक सुरक्षा सहायक (ग्रुप सी) : 2674 पद
  • स्टेनोग्राफर (ग्रुप सी) : 185 पद

पात्रता मानदंड
  • सामाजिक सुरक्षा सहायक (ग्रुप सी) : उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री पूरी की हो।
  • स्टेनोग्राफर (ग्रुप सी) : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए।
  • आयु सीमा : 18 वर्ष से 27 वर्ष की आयु के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन
03:00 PM, 08-Apr-2023

Govt Job Vacancy Latest ईपीएफओ भर्ती अभियान

यह भर्ती अभियान ईपीएफओ में 2859 पदों को भरेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल, 2023 है। चयन पात्रता को पूरा करने, मेरिट सूची में रैंक, मेडिकल फिटनेस, मूल दस्तावेजों के सत्यापन और ईपीएफओ द्वारा निर्धारित ऐसे अन्य मानदंडों के अधीन है। 

02:01 PM, 08-Apr-2023

Sarkari Jobs EPFO Recruitment 2023

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की सामाजिक सुरक्षा सहायक (एसएसए) और स्टेनोग्राफर पदों के लिए भर्ती की जा रही है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से आवेदन प्रक्रिया जल्द समाप्त कर दी जाएगी। योग्य उम्मीदवार ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

01:19 PM, 08-Apr-2023

UKPSC Patwari, Lekhpal Result 2023 Out: डाउनलोड करने के चरण

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, “परिणाम” टैब पर क्लिक करें।
  3. राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) परीक्षा-2022 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  4. यूकेपीएससी पटवारी, लेखपाल परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. रोल नंबर सर्च करके डाउनलोड करें और चेक करें। 
  6. अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकालकर रखें और भविष्य के संदर्भ के लिए सहेज लें।

12:38 PM, 08-Apr-2023

Sarkari Naukri UKPSC Patwari, Lekhpal डीवी राउंड और पीएमटी 24 अप्रैल से

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) परीक्षा -2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। अब डीवी राउंड यानी दस्तावेज प्रमाणीकरण, पीएमटी और फिटनेस टेस्ट 24 अप्रैल से पांच मई, 2023 तक आयोजित किए जाएंगे। कुल मिलाकर 1,781 उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट के अनुसार शॉर्ट लिस्ट किया गया है।

11:57 AM, 08-Apr-2023

Results Live Sarkari Naukri 12 फरवरी को हुआ था परीक्षा का आयोजन

यूकेपीएससी लेखपाल और पटवारी परीक्षा 2022 का आयोजन 12 फरवरी, 2023 को पूरे उत्तराखंड के 13 जिला केंद्रों में किया गया था। उत्तर कुंजी 21 फरवरी, 2023 को जारी की गई थी। जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर मेरिट सूची में हैं, उन्हें चयन के अगले दौर- दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मापन परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। 

11:13 AM, 08-Apr-2023

Sarkari Naukri UKPSC Patwari, Lekhpal Result 2023 Out

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) परीक्षा -2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से परिणाम मेरिट सूची की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

11:07 AM, 08-Apr-2023

Government Jobs MPESB की भर्ती

मध्य प्रदेश कमचारी चयन मण्डल की डायरेक्टर, लैब टेक्नीशियन व अन्य के 1946 पदों पर भर्ती के लिए पात्रता मानदंड में अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में स्नातक/ परास्नातक/ इंजीनियरिंग डिग्री एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। 

10:06 AM, 08-Apr-2023

UPSC ESE Mains Exam 2023 Time table Out

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा (ESE) 2023 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले आवेदक अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर समय-सारिणी देख सकते हैं।

09:57 AM, 08-Apr-2023

GOVT Jobs MP EMPLOYEES SELECTION BOARD

मध्य प्रदेश कमचारी चयन मण्डल की डायरेक्टर, लैब टेक्नीशियन व अन्य के 1946 पदों पर भर्ती में आवेदन के लिए आयु सीमा इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु वर्गानुसार 40/45 वर्ष निर्धारित है।

09:36 AM, 08-Apr-2023

Jobs Exam Sarkari Results Live: MPESB और SAIL में निकलीं भर्तियां, जानें कहां और कैसे मिलेगी सरकारी नौकरी

मध्य प्रदेश कमचारी चयन मण्डल (MP EMPLOYEES SELECTION BOARD) की ओर से डायरेक्टर, लैब टेक्नीशियन व अन्य के 1946 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें