फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Results: FCI और UPRVUNL ने निकालीं बंपर नौकरियां, जानें कब और कहां करना होगा आवेदन

Sun, 04 Sep 2022 07:39 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Live Sarkari Results Sarkari Naukri 2022: अगर आप भी नौकरी खोज रहे हैं, तो आपको हम यहां ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन सैलरी पा सकते हैं। दरअसल, इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में नियमित लाइव अपडेट पढ़ने के लिए amarujala.com/jobs क्लिक करें।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Sarkari Result 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:35 PM, 04-Sep-2022

Govt Job Exams रिजल्ट : एम्स में निकलीं भर्तियां

 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स पटना मेें रिक्त पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर, 2022 तक है। बता दें कि एम्स में सामान्य से लेकर जटिल रोगों के उपचार, शिक्षा और अनुसंधान कार्य होते हैं।

06:45 PM, 04-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022: AIIMS Patna Bharti

योग्य उम्मीदवार एम्स, पटना की आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.edu.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संस्थान में प्राध्यापकों के 173 पदों को भरेगा। 

05:34 PM, 04-Sep-2022

Sarkari Naukri-2022 Live: AIIMS Patna Recruitment

मेडिकल एजुकेशन में स्नातकोत्तर एवं विशेषज्ञता डिग्री प्राप्त कर चुके चिकित्सकों को अनुभव के आधार पर चयन के बाद 1.67 लाख रुपये से 2.50 लाख रुपये महीने तक का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा एनपीए भत्ता भी मिलता है।

विज्ञापन
04:44 PM, 04-Sep-2022

Sarkari Naukri-Result Live 2022 : AIIMS में सीधी भर्ती शुरू

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्थापित राष्ट्रीय महत्व के संस्थान एम्स में स्वास्थ्य शिक्षा क्षेत्र में शानदार सरकारी नौकरी पाने का अवसर आया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स पटना ने फैकल्टी के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

03:20 PM, 04-Sep-2022

Jobs Results Live: SSC Stenographer Recruitment Notification

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने ग्रेड सी और डी परीक्षा, 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आशुलिपिक यानी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। 

विज्ञापन
02:02 PM, 04-Sep-2022

UPRVUNL Recruitment के लिए पात्रता मापदंड

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) की भर्ती के लिए आवेदकों की उम्र एक जुलाई 2022 तक 18 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। फार्मासिस्ट उम्मीदवार के पास उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल से पंजीकृत फार्मासिस्ट का डिप्लोमा होना चाहिए। 

01:30 PM, 04-Sep-2022

Sarkari Naukri: यूपी सरकार के बिजली महकमे में होंगी नियुक्तियां

उत्तर प्रदेश सरकार के बिजली विभाग की इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 सितंबर, 2022 है। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 31 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 27 रिक्तियां जूनियर इंजीनियर (प्रशिक्षु) सिविल के पद के लिए हैं और चार रिक्तियां फार्मासिस्ट के पद के लिए हैं। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर जाने की सलाह दी जाती है।

01:16 PM, 04-Sep-2022

Sarkari Naukri Results 2022: Govt Jobs in UP

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सोमवार, 29 अगस्त से शुरू हो चुकी है। आवेदन पंजीकरण करने के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर रिक्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

12:48 PM, 04-Sep-2022

Sarkari Naukri Results: FCI और UPRVUNL ने निकालीं बंपर नौकरियां, जानें कब और कहां करना होगा आवेदन

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का एक और सुनहरा मौका आया है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) सिविल और फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें