जो भी उम्मीदवार इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए थे और मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य और इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।
बिहार लोक सेवा आयोग/BPSC ने लोअर डिवीजन क्लर्क भर्ती, 2021 की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। आवेदन ऑनलाइन मोड में होंगे।
फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए उम्मीदवारों से पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा मांगी गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले हैं, उन्हें 500 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।
एफसीआई की ओर से जारी भर्ती के तहत कुल 5043 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (प्रारंभिक और/या मुख्य), स्किल टेस्ट / टाइप टेस्ट (यदि पद के लिए आवश्यक हो), दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट ग्रेड 3 (AG-III), जूनियर इंजीनियर (JE), टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 (स्टेनो ग्रेड II) के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 06 सितंबर, 2022 को शुरू की जाएगी। वहीं, एफसीआई ने आवेदन की आखिरी तारीख एक महीने बाद 06 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की है।
इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में होंगे। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया/FCI ने कैटेगरी-3 के अंतर्गत नॉन एग्जिक्यूटिव पदों पर बंपर भर्ती जारी की है। इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन एफसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास की या इसके समकक्ष कोई योग्यता होनी चाहिए। वहीं आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 जनवरी, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए।
निषेध कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। कांस्टेबल चयन बोर्ड ने आवेदन की आखिरी तारीख 13 सिंतबर, 2022 को निर्धारित की है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें।
बिहार केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड की ओर से जारी की गई निषेध कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 76 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए उनका चयन दो फेज में लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू भी हो गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में जमा कर सकते हैं।
बिहार केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड/CSBC ने निषेध कांस्टेबल के पदों पर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू भी हो गए हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3,120 रिक्त पदों को भरा जाएगा। कुल पदों में से 265 बैकलॉग पद हैं और 2,855 नियमित पद हैं। जेएसएससी पीजीटी भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर विजिट करें।
Sarkari Naukri Result Jobs Live: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) के पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित करते हुए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।