फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result Live: इन राज्यों में निकलीं सरकारी भर्तियां, यहां देखें आवेदन का तरीका

Fri, 04 Nov 2022 09:13 PM IST
सौरभ पांडे जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Result 2022 Live: यहां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जो आप इस सप्ताह में आवेदन कर सकते हैं। दरअसल, इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं।
विज्ञापन
Govt Jobs Sarkari Naukri - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:12 PM, 04-Nov-2022

UP Metro Recruitment की रिक्तियों का विवरण

  1. असिस्टेंट मैनेजर (सिविल) : 16
  2. असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) : 08
  3. सहायक प्रबंधक (एस एंड टी) : 05
  4. असिस्टेंट मैनेजर (अकाउंट) : 01
  5. जूनियर इंजीनियर (सिविल) : 43
  6. जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) : 49
  7. जूनियर इंजीनियर (एस एंड टी) : 17
  8. खाता सहायक : 02
  9. ऑफिस असिस्टेंट एचआर : 01

08:01 PM, 04-Nov-2022

Sarkari Naukri-Result UPSC IES ISS Recruitment Exam

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से भारतीय आर्थिक सेवा और भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह नौ बजे से शुरू होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर एक बजे से प्रारंभ होगी। 

07:10 PM, 04-Nov-2022

Sarkari Jobs Result Live UPSC IES ISS Examinations

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईईएस/आईएसएस) परीक्षा 2022 के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, साक्षात्कार 19 से 23 दिसंबर, 2022 तक आयोजित किए जाने हैं।

विज्ञापन
06:05 PM, 04-Nov-2022

Results Govt Jobs UP Metro Recruitment की चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने असिस्टेंट मैनेजर, जूनियर इंजीनियर, अकाउंट असिस्टेंट और ऑफिसर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए चयन पद्धति दो चरण की प्रक्रिया पर आधारित होगी। इसके तहत सबसे पहले लिखित परीक्षा, इसके बाद दस्तावेज सत्यापन को दौर शुरू होगा। सबसे आखिर में उम्मीदवारों के चिकित्सीय परीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर नियुक्तियां दी जाएंगी। 

05:24 PM, 04-Nov-2022

Sarkari Naukri-Result UP Metro Recruitment

शैक्षणिक योग्यता में आवेदक के पास सहायक प्रबंधक पद के लिए प्रासंगिक क्षेत्र में बीई / बी.टेक डिग्री, जूनियर इंजीनियर पदों के लिए इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, खाता सहायक के लिए बी.कॉम और अधिकारी सहायक के लिए कोई भी स्नातक डिग्री। वहीं, आवेदक की आयु सीमा 01 नवंबर, 2022 तक 21-28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन
04:04 PM, 04-Nov-2022

Sarkari Vacancy यूपी मेट्रो भर्ती अभियान

यूपी मेट्रो भर्ती अभियान 142 पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन के बाद उम्मीदवारों को प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार लखनऊ/ कानपुर/ आगरा या किसी अन्य शहर में तैनात किया जा सकता है। 

03:13 PM, 04-Nov-2022

Govt Job Exams :UP Metro Recruitment 2022

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने असिस्टेंट मैनेजर, जूनियर इंजीनियर, अकाउंट असिस्टेंट और ऑफिसर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट lmrcl.com पर 01 से 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 

01:15 PM, 04-Nov-2022

sarkari jobs AAI Recruitment 2022

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। इसके लिए AAI ने पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और सिक्किम सहित कई हवाई अड्डों और अन्य AAI ऑफिसों के लिए जूनियर असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

12:46 PM, 04-Nov-2022

SARKARI NAUKARI AIIMS SARKARI JOBS

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भुवनेश्वर ने प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर सहित कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 

11:27 AM, 04-Nov-2022

SARKARI NAUKARI UP Metro Recruitment 2022

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने सहायक प्रबंधक, कनिष्ठ अभियंता, लेखा सहायक और अधिकारी सहायक के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है।
 

11:01 AM, 04-Nov-2022

sarkari naukari ITBP Jobs

आईटीबीपी में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवालों के लिए खुशखबरी है। इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस फोर्स ने कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल (टेलीकम्युनिकेशन) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 293 पदों पर भरा जाएगा।

10:26 AM, 04-Nov-2022

sarkari results MPPEB Recruitment Exam

मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने राज्य में  समूह-2 उपसमूह-3 से 345 स्वच्छता निरीक्षक व अन्य पदों पर वैकेंसी निकाली है। एमपीपीईबी की इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 21 नवंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

10:07 AM, 04-Nov-2022

sarkari jobs Police Constable GD Bharti 2022

पुलिस कांन्स्टेबल जीडी के 24000 पदों पर नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। पुलिस कांस्टेबल जीडी भर्ती 2022 के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर 31 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। 

09:23 AM, 04-Nov-2022

Sarkari Jobs RSMSSB CHO Recruitment

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी 2022 के पद पर 3500 से अधिक नौकरियां निकाली हैं।  

 

08:42 AM, 04-Nov-2022

Sarkari Naukri Result Live: इन राज्यों में निकलीं सरकारी भर्तियां, यहां देखें आवेदन का तरीका

Police Constable Bharti: कर्नाटक सरकार ने एक आदेश जारी कर पुलिस कॉन्स्टेबल सिविल और पुलिस कॉन्स्टेबल सीएआर और डीएआर के पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा दो साल के लिए बढ़ा दी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें