फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs Result 2023 Live: एसएससी-रेलवे, सेना में निकलीं नौकरियां, जानें कब-कैसे करें आवेदन

Tue, 02 May 2023 07:49 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Jobs 2023: एसएससी, रेलवे और सेना भर्ती की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए नौकरियां निकलीं हैं, जहां वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन कहां-कैसे और कब करना है, इस बारे में इस लाइव ब्लॉग में पूरी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:49 PM, 02-May-2023

Jobs Result 2023 Live: OSSSC Recruitment जानिए आवेदन कैसे करें?

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
  3. न्यू यूजर पर क्लिक करें और खुद को रजिस्टर करें।
  4. पोर्टल पर लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
  5. फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

07:16 PM, 02-May-2023

Sarkari Live OSSSC Recruitment 2023

रिक्तियों के विवरण के अनुसार, यह भर्ती अभियान बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के ग्रुप-सी पदों की 2753 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) की भर्ती के तहत आवेदकों के लिए आयु सीमा मानदंड के अधीन उम्मीदवार की आयु एक जनवरी, 2023 को 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

06:24 PM, 02-May-2023

Jobs Result 2023 Live: OSSSC Recruitment 2023

ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) 2023 के जिला कैडर ग्रुप-सी पदों की भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया सोमवार, एक मई से शुरू हुई और आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 मई, 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार osssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
05:23 PM, 02-May-2023

Gujarat High Court Recruitment 2023

गुजरात हाईकोर्ट की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में विभिन्न वर्ग के उम्मीदवारों को छूट भी दी जाएगी। इसके साथ ही अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एक हजार रुपये और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को पांच सौ रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।  

05:13 PM, 02-May-2023

Gujarat High Court Recruitment 2023

गुजरात उच्च न्यायालय में बंपर पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gujarathighcourt.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन 28 अप्रैल से जारी हैं। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 मई 2023 तक रहेगी।

 

विज्ञापन
03:37 PM, 02-May-2023

CRPF Recruitment आयु-सीमा

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा ड्राइवर के पद के लिए 18 से 27 साल रखी गई है, जबकि अन्य पदों के लिए यह 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए।

03:12 PM, 02-May-2023

सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन वेतन

सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन सहित अन्य पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा संभावित रूप से 1 जुलाई से 13 जुलाई तक आयोजित की जानी है। इसके लिए एडमिट कार्ड 20 से 25 जून के बीच जारी किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान लेवल -3 के तहत (21,700 - 69,100 रुपये) है।

03:11 PM, 02-May-2023

CRPF Recruitment शैक्षणिक योग्यता

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्हें किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार के पास भारी परिवहन वाहन ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए और कॉन्टेबल (ड्राइवर) के लिए भर्ती के समय ड्राइविंग टेस्ट पास करना होगा।

03:06 PM, 02-May-2023

NCERT आवेदन शु्ल्क

लेवल 2-5 के लिए, आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। लेवल 10-12 के लिए आवेदन शुल्क (अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस) 1500 रुपये, लेवल स्तर 6-7 के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी / भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

02:27 PM, 02-May-2023

NCERT Recruitment 2023

एनसीईआरटी ने गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 मई, 2023 तक है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 347 रिक्तियों को भरना है।

01:23 PM, 02-May-2023

UPSC NDA NA I 2023 Results Out

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा, (I) 2023 के लिखित परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  upsc.gov.in से परिणाम देख सकते हैं। संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी एनडीए एनए-1 लिखित परीक्षा 16 अप्रैल, 2023 को आयोजित की थी। 

 

12:29 PM, 02-May-2023

MP HSTET Recruitment 2023: आवेदन शुल्क

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने एमपी हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार, अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन पंजीकरण शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये लागू होगा। इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत अधिसूचना esb.mp.gov.in पर देख सकते हैं। 

11:58 AM, 02-May-2023

पदों की संख्या बढ़ाई गई

सीआरपीएफ के इस भर्ती अभियान के माध्यम से पहले कुल 9212 पद भरे जाने थे। इनमें से 9105 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं, जबकि 107 पद महिला उम्मीदवारों के लिए थे। लेकिन अब इसमें 148 पदों को और जोड़ा गया है। इन पदों में बुगलर, कुक, सफाई कर्मचारी, ड्राइवर, नाई, धोबी और बढ़ई सहित अन्य शामिल हैं।

11:11 AM, 02-May-2023

CRPF Constable Recruitment 2023 Last Date

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में बंपर पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया का आज यानी दो मई 2023 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया, वे आज ही आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया था। आवेदन करने की जहां पहले आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2023 तक थी, वहीं इसे बढ़ाकर 02 मई 2023 तक कर दिया गया है। जो आज समाप्त हो रही है।

 

09:47 AM, 02-May-2023

MP HSTET Recruitment रिक्तियों का विवरण

हिंदी : 509
अंग्रेजी : 1763
संस्कृत : 508
उर्दू : 42
गणित : 1362
जीव विज्ञान : 755
भौतिकी : 777
रसायन विज्ञान : 781
इतिहास : 304
राजनीति विज्ञान : 284
भूगोल : 149
अर्थशास्त्र : 287
समाजशास्त्र : 88
वाणिज्य : 514
कृषि : 569
गृह विज्ञान : 28

09:28 AM, 02-May-2023

MP HSTET Recruitment 2023: हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा अधिसूचना

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने एमपी हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए जारी अधिसूचना में दिए गए रिक्तियों के विवरण के तहत यह भर्ती अभियान मध्य प्रदेश के हाई स्कूलों में 8720 खाली पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

09:16 AM, 02-May-2023

MP HSTET Recruitment 2023

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि एक जून, 2023 है। उम्मीदवार आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं, जो 06 जून, 2023 है। एचएसटीईटी 2023 का आयोजन 02 अगस्त, 2023 को सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे और दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक किया जाना है।  

09:02 AM, 02-May-2023

Jobs Result 2023 Live: एसएससी-रेलवे, सेना में निकलीं नौकरियां, जानें कब-कैसे करें आवेदन

MP HSTET Recruitment 2023: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने एमपी हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से 18 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें