09:05 AM, 14-Dec-2022
Job Results Live: यूपी,बिहार समेत देश के कई राज्यों में सरकारी नौकरियां, इस तरह कर सकेंगे आवेदन
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार में क्लर्क से लेकर अकाउंटेंट और मैनेजर पदों पर भर्तियां शुरू हैं। इसके लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। यहां 406 वैकेंसी निकाली गई है। इस भर्ती के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड, BECEB ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार, लोअर डिवीजन क्लर्क, क्वालिटी कंट्रोलर, अकाउंटेंट, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर और असिस्टेंट मैनेजर के पद भरे जाने हैं।