फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Bandh: 14वीं JPSC की PT समेत 2023-25 में हुई परीक्षाएं होंगी रद्द; छात्रों ने निकाला मौन मार्च

Tue, 11 Aug 2026 09:07 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड छात्र आंदोलन को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। विधानसभा में मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि 14वीं JPSC की प्रारंभिक परीक्षा (PT) समेत वर्ष 2023 और 2025 में JPSC द्वारा आयोजित की गई परीक्षाओं को रद्द किया जाएगा। इसके अलावा  पेपर लीक मामले में एक और व्यक्ति की गिरफ्तारी मुंबई से की हुई है। छात्रों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से फिरायालाल चौक तक मौन मार्च निकाला।
विज्ञापन
रांची में प्रदर्शन के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से आज यानी मंगलवार को आहूत झारखंड बंद को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बंद के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। शहर के संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौक-चौराहों और संभावित प्रदर्शन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से बंद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें