रांची में प्रदर्शन के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।
- फोटो : AMAR UJALA
छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से आज यानी मंगलवार को आहूत झारखंड बंद को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बंद के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। शहर के संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौक-चौराहों और संभावित प्रदर्शन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से बंद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है।