01:33 PM, 11-Mar-2023
पूनिया
- फोटो : Amar Ujala Digital
पूनिया बोले- सीएम के इशारे पर सांसदों के साथ हुई बर्बरता, प्रदेश में अघोषित आपातकाल
किरोड़ी लाल मीणा के साथ पुलिस की मारपीट को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार बुनियादी मुद्दों पर न बात सुनती है न समाधान करती है। वीरांगनाओं के मामले में न कांग्रेस सरकार ने रुचि ली न संज्ञान लिया। वीरांगनाओं की आवाज उठाने वाले बुजुर्ग सांसद किरोड़ी लाल मीणा को भी प्रताड़ित किया।
सांसद रंजीता कोली जब वीरांगना से मिलने पहुंचीं तो उनको भी प्रताड़ित किया गया। मुख्यमंत्री के इशारे पर इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा लगता है राजस्थान में आपातकाल की स्थिति हो गई है। दोनों सांसदों के साथ जिस तरह कि प्रताड़ना हुई है उसको लेकर आज बीजेपी कांग्रेस को घेर रही है। मुख्यमंत्री और उनके मंत्री नहीं चाहते हैं कि वीरांगनाओं की समस्याओं का समाधान हो।