अनुमानित कैंसर के मामले और इससे मौतों की संख्या में हुई बढ़ोतरी
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सभी विपक्षी दलों के नेताओं की कल बैठक बुलाई है। इस बैठक में जारी शीकालीन सत्र के लिए रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
सोशल मीडिया के जरिए आतंक फैलाने की संभावना पहले से कहीं ज्यादा- सरकार
केंद्रीय गृ राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में 2021 में होने वाली जनगणना को लेकर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण इसमें देरी हुई है। सरकार ने जनगणना 2021 आयोजित करने के लिए सरकार की मंशा 28 मार्च, 2019 को भारत के राजपत्र में अधिसूचित की गई थी। COVID-19 महामारी के प्रकोप के कारण अगले आदेश तक के लिए जनगणना की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है।
इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि बीते 3 सालों में एफसीआरए, 2010 के प्रावधानों के उल्लंघन के कारण विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम, 2010 की धारा 14 के तहत 1,811 संघों के एफसीआरए पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द कर दिए गए हैं। एफसीआरए 2010 की धारा 12(4) (ए) (vi) के तहत पंजीकरण की शर्तों और धारा 11 के प्रावधानों के उल्लंघन के कारण राजीव गांधी फाउंडेशन का एफसीआरए लाइसेंस भी इसी अधिनियम के तहत रद्द कर दिया गया था।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लोकसभा में आज विपक्ष ने प्रश्नकाल नहीं चलने दिया। मैं इस कृत्य की निंदा करता हूं। संसदीय कार्य मंत्री ने साफ कहा कि रक्षा मंत्री संसद में भारत-चीन की सेना के बीच हुई झड़प पर बयान देंगे फिर भी संसद को बाधित किया गया। अमित शाह ने कहा कि चीन पर कांग्रेस का दोहरा रवैया है। भारतीय सैनिकों ने कुछ ही देर में चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया था। भारत की एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं हुआ है। शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि नेहरू जी के चीन प्रेम के चलते भारत की सुरक्षा परिषद में सदस्यता बलि चढ़ी थी। 1962 में चीन ने हजारों हेक्टेयर भूमि हड़पी। उन्होंने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को चीन से मोटी रकम मिलती है। राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से पैसे मिले।
यहां देखें वीडियो अमित शाह ने क्या कहा...