फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament Session Live: संसद से विपक्ष के 15 सांसद निलंबित, हंगामे के चलते कल तक के लिए दोनों सदन स्थगित

Thu, 14 Dec 2023 04:14 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Parliament Winter Session 2023, Lok Sabha Security Breach News: संसद के शीत सत्र के नौवें दिन संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर विपक्ष की तरफ से हंगामे के जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद की कार्यवाही शुरू होने से ठीक पहले मंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अनुराग ठाकुर समेत कई अन्य मंत्री और सांसद मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Parliament Session - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:11 PM, 14-Dec-2023

राज्यसभा को शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

04:11 PM, 14-Dec-2023

खरगे ने लिखा धनखड़ को पत्र
राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद भवन में कल हुए सुरक्षा उल्लंघन पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने लिखा कि संसद की सुरक्षा का उल्लंघन एक बहुत ही गंभीर मामला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, मैं संसद में भारतीय दलों के नेताओं के परामर्श से इस विचार पर आया हूं कि इसे राज्य सभा (राज्य सभा) के नियमों और प्रक्रिया के नियम 267 के तहत उठाया जाना चाहिए। इसके अलावा, जब तक गृह मंत्री इस मामले पर बयान नहीं देते हैं और उसके बाद नियम 267 के तहत चर्चा नहीं होती है, तब तक कोई अन्य चर्चा नहीं की जाएगी।  

04:11 PM, 14-Dec-2023

 केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि बीते चार वर्षों (01.04.2019 से 31.03.2023) के दौरान, राजस्व विभाग के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत 69,045.89 करोड़ रुपये की अपराध आय को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। 

03:11 PM, 14-Dec-2023

निलंबन के बावजूद राज्यसभा पहुंचे डेरेक ओ ब्रायन

निलंबन के बावजूद टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल हुए। इस पर सभापति ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि निलंबन के बावजूद डेरेक ओ ब्रायन अभी भी सदन में मौजूद हैं। उनके कारण सदन की कार्यवाही बाधित हो रही है। 

वहीं हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 

विज्ञापन
02:36 PM, 14-Dec-2023

कांग्रेस के पांच सांसद निलंबित

लोकसभा में हंगामे के चलते कांग्रेस के पांच सांसदों को पूरे शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। जिन सांसदों को निलंबित किया गया है, उनमें टीएन प्रथापन, हीबी एडेन, एस जोथीमनी, राम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस शामिल हैं। लोकसभा में गलत बर्ताव के लिए इन सांसदों पर कार्रवाई हुई है। 
 

02:05 PM, 14-Dec-2023

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा

लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है लेकिन कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया है। लोकसभा में संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि कल की घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी लेकिन पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे के बाद एक बार फिर से स्थगित कर दी गई है। 

वहीं कर्नाटक में कांग्रेस ने भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
 

01:31 PM, 14-Dec-2023

संसद में सुरक्षा चूक मामले पर सरकार पर हमलावर विपक्ष

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लिखा कि विपक्षी पार्टियों की मांग है कि संसद में सुरक्षा चूक के मामले पर गृहमंत्री दोनों सदनों में विस्तृत बयान दें और इस पर संसद में विस्तार से चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा पर भी कार्रवाई की मांग की, जिन्होंने घुसपैठियों को विजिटर पास मुहैया कराए। 

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि 'इसके लिए पूरी तरह से सरकार जिम्मेदार है। पिछली बार जब हमला हुआ था तो आतंकी संसद के भीतर नहीं पहुंच पाए थे लेकिन इस बार वह लोकसभा तक पहुंच गए।' उन्होंने कहा कि 'अगर हम चुप रहेंगे तो इसका मतलब ये है कि हम अपनी जिम्मेदारी का ठीक से निर्वहन नहीं कर रहे हैं।'

01:12 PM, 14-Dec-2023

'वेल में जाना हमारा अधिकार'

डेरेक ओ ब्रायन के निलंबित होने पर टीएमसी सांसद डोला सेन ने उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि डेरेक ओ ब्रायन को निलंबित कर दिया गया है लेकिन वेल में जाकर लोगों से जुड़े मुद्दे उठाना, यह हमारा अधिकार है। डेरेक ओ ब्रायन ने कुछ भी गलत नहीं किया है। संसद में सुरक्षा चूक के मुद्दे पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री चुप हैं, इसलिए विपक्ष इस मुद्दे को उठा रहा है और नारेबाजी कर रहा है। 

12:45 PM, 14-Dec-2023

अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर कहा कल की घटना को पूरी देश ने देखा। हर दिन सुरक्षा, सत्ता और विकास पर बातें की जा रही हैं लेकिन देश के अंदर ही सुरक्षा खोखली है। क्या पीएम मोदी को इससे कोई फर्क पड़ता है? लोग कहेंगे कि 'मोदी मतलब मुश्किल है'।
 

12:13 PM, 14-Dec-2023

शशि थरूर की मांग- सुरक्षा में चूक पर संसद में जवाब दे सरकार

संसद सुरक्षा में चूक की घटना पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि 'सांसदों में यह भाव है कि सरकार सुरक्षा को गंभीरता से नहीं ले रही है। हम इस मामले पर सरकार से जवाब चाहते हैं। हम चाहते हैं कि गृहमंत्री संसद में आए और इस मामले पर जानकारी दें।'

12:07 PM, 14-Dec-2023

डेरेक ओ ब्रायन राज्यसभा से सस्पेंड

राज्यसभा में गलत बर्ताव के लिए टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है। दरअसल संसद की सुरक्षा में चूक के मामले पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया, इसी दौरान टीएमसी सांसद के बर्ताव के लिए सभापति ने उन्हें निलंबित कर दिया। डेरेक ओ ब्रायन को पूरे शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित किया गया है। दरअसल ब्रायन संसद में सुरक्षा चूक के मसले पर नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए थे, जिस पर सभापति ने नाराजगी जताई और टीएमसी सांसद को निलंबित कर दिया। 
 

12:04 PM, 14-Dec-2023

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित

विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित हो गई है। राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित होने से पहले राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि संसद की सुरक्षा में चूक की उच्च स्तरीय जांच चल रही है और एफआईआर दर्ज कर जांच चल रही है। 

11:45 AM, 14-Dec-2023

पीएम मोदी ने मंत्रियों के साथ की बैठक

पीएम मोदी ने सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और अनुराग ठाकुर  मौजूद रहे।

11:43 AM, 14-Dec-2023

भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

संसद में सुरक्षा चूक के मामले पर कर्नाटक कांग्रेस ने बंगलूरू और मैसूर में भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि प्रताप सिम्हा की तरफ से ही संसद में घुसपैठ करने वाले आरोपियों को संसद पास मुहैया कराए गए थे। 

11:20 AM, 14-Dec-2023

राजनाथ सिंह ने दिया बयान

संसद में सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा, "कल जो घटना हुई, उसकी सबने निंदा की है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है...आपने (लोकसभा अध्यक्ष)घटना के जांच के आदेश दिए हैं। हम सभी सांसदों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है...इस प्रकार से संसद में अराजक स्थिति पैदा करना उचित नहीं है।"

11:05 AM, 14-Dec-2023

विपक्ष जोर-शोर से उठाएगा मुद्दा

संसद में सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर विपक्ष ने बैठक  की। इस दौरान इस मुद्दे को लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में जोर-शोर से उठाने की बात हुई।
 

11:01 AM, 14-Dec-2023

Parliament Session Live: संसद से विपक्ष के 15 सांसद निलंबित, हंगामे के चलते कल तक के लिए दोनों सदन स्थगित

Parliament Winter Session 2023, Lok Sabha Security Breach News: संसद के शीत सत्र के नौवें दिन संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर विपक्ष की तरफ से हंगामे के आसार हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होने से ठीक पहले सांसदों के साथ बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अनुराग ठाकुर समेत कई अन्य मंत्री और सांसद मौजूद रहे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें