12:22 AM, 18-Oct-2026
कोलकाता पंडाल हादसे पर स्थानीय लोगों ने क्या देखा-बताया?
स्थानीय निवासियों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पूजा पंडाल प्रबंधन और पुलिस-प्रशासन भीड़ को नियंत्रित करने में नाकाम रहे, जिसके कारण हादसा हुआ। कोलकाता पंडाल हादसे में अपनों को गंवाने वाले लोगों ने बताया कि पूजा समिति लाखों की संख्या में उमड़ने वाले लोगों की संख्या का अनुमान लगाने में भी असफल रही। 90 साल से अधिक पुराने चोरबागान पूजा पंडाल में बीते कुछ वर्षों की तुलना में इस साल अधिक लोग पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली कलाकृतियों और प्रतिमाओं की वजह से गत चार-पांच वर्षों में यहां की लोकप्रियता अधिक बढ़ी है।