फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB Panchayat Election Result Live: TMC ने 18000 सीटें जीतीं, भाजपा को मिलीं 4400 सीटें; जानें कांग्रेस का हाल

Tue, 11 Jul 2023 10:15 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

खास बातें

West Bengal Panchayat Poll Result Live Updates: पश्चिम बंगाल में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है। यहां आठ जुलाई को कड़ी सुरक्षा के मतदान संपन्न हुआ था। उसमें लगभग 5.67 करोड़ मतदाताओं ने पश्चिम बंगाल के ग्रामीण इलाकों में 73,887 सीटों के लिए मतदान किया था। इन सीटों पर दो लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए भाग्य का फैसला आज होगा। पढें मतगणना का हर अपडेट...
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव 2023। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:07 PM, 11-Jul-2023

तृणमूल कांग्रेस ने 18,606 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की
तृणमूल कांग्रेस ने 18,606 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की है। फिलहाल वह 8,180 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 4,482 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 2419 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। वाम मोर्चा ने 1500 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जिनमें से अकेले सीपीआई (एम) ने 1424 से अधिक सीटों पर जीत हासिल की है। पार्टी फिलहाल 970 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 1080 से अधिक सीटों पर जीती है और 690 से अधिक पर आगे चल रही है। निर्दलीय जिसमें तृणमूल के बागी भी शामिल हैं, उन्होंने 1060 सीटों पर विजयी हुए हैं और 466 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

07:57 PM, 11-Jul-2023

बंगाल के दो दुश्मन हैं, हिंसा और भ्रष्टाचार: राज्यपाल
बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस बंगाल पंचायत चुनाव में हुई हिंसा को लेकर काफी मुखर हो गए हैं। वे पंचायत चुनाव के दौरान लगातार ग्राउंड जीरो पर रहे हैं और उन्होंने हिंसा को बहुत नजदीक से देखा भी है। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मंगलवार को राज्य में राजनीतिक हिंसा पर तंज कसते हुए कहा, बंगाल के दो दुश्मन हैं, हिंसा और भ्रष्टाचार। 

राज्यपाल ने चुनाव में हिस्सा लेने वाली सभी उम्मीदवारों को बधाई भी दी। राज्यपाल का यह बयान राज्य में हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों के दौरान हुई हिंसा के मद्देनजर आया है, जिसकी गिनती आज जारी है। राज्यपाल आनंद बोस ने कहा, राजनीतिक दलों को यह समझना चाहिए कि चुनाव किसी की शारीरिक ताकत मापने का आधार नहीं है।

पंचायत चुनाव परिणामों पर उन्होंने कहा, मैं भाग लेने वाले सभी लोगों को बधाई देता हूं। लोकतांत्रिक चुनाव में, कोई विजेता या हारने वाला नहीं होता है। अब आत्मनिरीक्षण का समय है। लोकतांत्रिक चुनाव मैत्रीपूर्ण ढंग से होने चाहिए न कि घृणा या हिंसा फैलाकर होने चाहिए।

07:50 PM, 11-Jul-2023

तृणमूल कांग्रेस सबसे आगे, भाजपा, सीपीएम और कांग्रेस बहुत पीछे
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के मतगणना के दिन भी जगह-जगह से हिंसक झड़पों जारी रहीं। मतगणना से पहले ही हिंसा की खबरें आने लगी थीं। दिनहाटा, हावड़ा, बशीरहाट, कूचबिहार, मालदा, दक्षिण 24 परगना जिले के विभिन्न मतगणना केंद्रों पर बमबाजीझड़पों की खबरें हैं। कई जगह सुरक्षाबलों को लाठीचार्ज तक करनी पड़ी। इस बीच  मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई। राज्य में कुल 339 मतगणना केंद्रों पर मतगणना जारी है। अब तक मिले रुझानों के मुताबिक सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पार्टी बढ़त बनाए हुए है। विपक्षी पार्टिया भाजपा, सीपीएम और कांग्रेस काफी पीछे चल रही हैं। 

राज्य चुनाव आयोग की ओर से घोषित परिणामों के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस ने 16,000 से अधिक ग्राम पंचायत सीटों पर जीत हासिल कर ली है। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस 3,000 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 3,700 से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 800 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। वाम मोर्चा ने 1300 से अधिक सीटों पर जीत हासिल की है, जिनमें से अकेले सीपीआई (एम) ने 1200 से अधिक सीटों पर जीत हासिल की है। पार्टी फिलहाल 600 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 800 से अधिक सीटों पर जीत हासिल किया है और 250 से अधिक पर आगे चल रही है। 

ग्राम पंचायत की कुल सीटें और 63,229 हैं। अभी तक केवल ग्राम पंचायत के वोटों की ही गिनती हो पाई है। ग्राम समिति और जिला परिषदों के वोटों की गिनती इसके बाद की जाएगी।

विज्ञापन
04:46 PM, 11-Jul-2023

तृणमूल कांग्रेस ने 12,518 सीटों पर जीत हासिल की, भाजपा ने जीतीं 2,781 सीटें
राज्य चुनाव आयोग की ओर से घोषित परिणामों के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस ने 12,518 ग्राम पंचायत सीटों पर जीत हासिल कर ली है। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस 3,620 सीटों पर आगे चल रही है। दोपहर 3.30 बजे तक भाजपा 2,781 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 915 सीटों पर आगे चल रही है। वाम मोर्चा ने 959 सीटों पर जीत हासिल की है, जिनमें से अकेले सीपीआई (एम) ने 910 सीटों पर जीत हासिल की है। पार्टी फिलहाल 550 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 625 सीटें जीतीं और 276 पर आगे चल रही है। ग्राम पंचायत की कुल सीटें और 63,229 हैं।

03:33 PM, 11-Jul-2023

18000 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार आगे
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस लगातार आगे चल रही है। वह सवा तीन बजे तक बढ़त बनाए हुए है।  जानकारी के मुताबिक 18000 सीटों पर तृणमूल उम्मीदवार आगे हैं। वहीं,  भाजपा 1700 सीटों पर आगे चल रही है। लेफ्ट 800  सीटों पर आगे है और  कांग्रेस उम्मीदवार 350 सीटों पर आगे चल रही है।
कुल ग्राम पंचायत- 63,229
कुल पंचायत समिति- 9,730
जिला परिषद- 928
तृणमूल ने निर्विरोध जीत चुकी है- 9,009 सीटें (8002 ग्राम पंचायत, 991 पंचायत समिति)

विज्ञापन
03:24 PM, 11-Jul-2023

उम्मीदवार का पति मतपेटी लेकर भागा

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान मालदा के सोवानगर ग्राम पंचायत में एक मतगणना केंद्र पर एक उम्मीदवार के पति ने मतपेटी लेकर भागने की कोशिश की। इसे लेकर मौके पर हंगामा मच गया। हालांकि बाद में पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। 

03:19 PM, 11-Jul-2023

पश्चिम बंगाल में चुनाव और हिंसा पर्यायवाची - संबित पात्रा

पंचायत चुनाव हिंसा पर बीजेपी नेता संबित पात्रा ने ममता सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव और हिंसा पर्यायवाची बन गए हैं। जहां तक पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों का सवाल है, लगभग 45 लोग मारे गए हैं। पंचायत चुनावों के लिए गोलीबारी, बमबारी, हत्या और वोट में धांधली जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह आकस्मिक नहीं है, यह लोकतंत्र की राज्य प्रायोजित हत्या है। 
 
 

03:18 PM, 11-Jul-2023

टीएमसी ने जीती इतनी सीटें

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है। दोपहर 2.30 बजे तक की मतगणना के अनुसार टीएमसी 8232 सीटें जीत चुकी है और 2712 पर आगे है। वहीं, बीजेपी 1714 सीटें जीत चुकी है और 734 पर आगे है। बात अगर कांग्रेस की करें तो कांग्रेस 362 सीटें जीत चुकी है और 215 पर आगे चल रही है। 

01:00 PM, 11-Jul-2023

अगले दो दिनों तक चल सकती है मतगणना
चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, राज्य में सबसे ज्यादा  मतगणना केंद्रों की अधिकतम संख्या 28 दक्षिण 24 परगना में है, जबकि सबसे कम चार मतगणना केंद्र कलिम्पोंग में थे। मतगणना के अगले दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है।  

सभी मतगणना स्थलों की निगरानी सशस्त्र राज्य पुलिस कर्मियों और केंद्रीय बलों द्वारा की जा रही है। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मतगणना केंद्रों के बाहर सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। 22 जिलों में कुल 767 स्ट्रांगरूम हैं।

12:49 PM, 11-Jul-2023

बंगाल ग्रामीण चुनाव की गिनती जारी 
 मतगणना के शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 2229 से अधिक ग्राम पंचायत सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा 664 सीटों पर आगे है। राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि सीपीआई (एम) वर्तमान में 460 से अधिक ग्राम पंचायत सीटों पर आगे चल रही है, जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस 168 सीटों पर आगे है।

वहीं, सत्तारूढ़ टीएमसी ग्राम समितियों की 28 सीटों पर भी आगे चल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि 22 जिलों में लगभग 339 मतगणना स्थलों पर वोटों की गिनती जारी है। एक चुनाव अधिकारी ने कहा, 'ये अनौपचारिक आंकड़े हैं, हम बाद में आधिकारिक घोषणा करेंगे।'

12:27 PM, 11-Jul-2023

असम में शरण मांग रहे पश्चिम बंगाल के लोग
इस बीच, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कल, पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में हिंसा के कारण अपनी जान के डर से 133 लोगों ने असम के धुबरी जिले में शरण मांगी है। हमने उन्हें एक राहत शिविर में आश्रय के साथ-साथ भोजन और चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध कराई है। 

12:11 PM, 11-Jul-2023

राज्यपाल बोस पहुंचे दक्षिण 24 परगना में मतगणना केंद्र

इस बीच, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस दक्षिण 24 परगना में मतगणना केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
 

10:15 AM, 11-Jul-2023
पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान हुई हिंसा में घायल युवक। - फोटो : सोशल मीडिया।

पश्चिम बंगाल में आज पंचायत चुनाव की मतगणना हो रही है। इस दौरान हावड़ा में एक मतदान केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में जमा हुए लोगों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने लाठीचार्ज किया। वे कथित तौर पर मतगणना केंद्र में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे।
 

09:42 AM, 11-Jul-2023
पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान हुई हिंसा में घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला

गणना के दिन भी जारी है हिंसा

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों की मतगणना जारी है। साथ ही गणना के दौरान भी कई इलाकों से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, डायमंड हार्बर में बमबारी हुई है। 
 

09:36 AM, 11-Jul-2023

शुरुआती रुझानों में टीएमसी आगे

पंश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव की मतगणना के रुझान आने शुरू हो गए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, 3317 सीटों में से 267 में तृणमूल कांग्रेस आगे चल रही है। 

08:54 AM, 11-Jul-2023

रुझान आने शुरू
वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही रुझान आने शुरू हो गए हैं। राज्य के नॉर्थ 24 परगना में टीएमसी 19 पंचायत सीट पर आगे चल रही है।   
 

08:49 AM, 11-Jul-2023

हिंसा के खिलाफ लगातार लड़ाई जारी रहेगी- राज्यपाल

इस बीच, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम निश्चित रूप से उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे जो राजनीतिक नियंत्रण कक्ष में बैठते हैं और मैदान में गुंडों को अपने रिमोट से कंट्रोल करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हिंसा नई पीढ़ी के भविष्य को प्रभावित कर रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग हिंसा करते हैं, वे जिस दिन पैदा होंगे, उसी दिन उन्हें सजा दी जाएगी। सभी अधिकारी गुंडों और कानून तोड़ने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करेंगे। हम बंगाल को नई पीढ़ी के रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान बनाएंगे। उन्होंने कहा कि बंगाल में बढ़ती हिंसा के खिलाफ लगातार लड़ाई जारी रहेगी। गुंडे और कानून तोड़ने वालों से सभी अधिकारी सख्ती से पेश आएंगे। 
 

08:37 AM, 11-Jul-2023

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस पंचायत चुनाव की मतगणना के दिन स्थिति का जायजा लेने के लिए कई जिलों का दौरा करेंगे। जानकारी के मुताबिक, वे भांगर और कैनिंग सहित दक्षिण 24 परगना जिले में भी जा सकते हैं।

08:01 AM, 11-Jul-2023

गिनती हुई शुरू
पश्चिम बंगाल के ग्रामीण इलाकों में 73,887 सीटों के लिए मतदान हुआ था। इन सीटों पर दो लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। अब उनके भाग्य के फैसले के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। 

07:41 AM, 11-Jul-2023

इतने उम्मीदवार हो चुके हैं निर्विरोध निर्वाचित

राज्य की कुल 73 हजार 887 सीटों पर 9013 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। निर्विरोध निर्वाचित होने वाले उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा सत्तारूढ़ टीएमसी के 8874 उम्मीदवार हैं। वहीं भाजपा के 63, कांग्रेस के 40 और सीपीएम के 36 उम्मीदवार शामिल हैं। 

07:36 AM, 11-Jul-2023

मतदान में हुई हिंसा को देखते हुए मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। सभी मतगणना केंद्रों पर केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है, सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है।
 

07:30 AM, 11-Jul-2023

चुनावी हिंसा पर कलकत्ता हाइकोर्ट सख्त

वहीं, पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा पर कलकत्ता हाइकोर्ट सख्त हो गया है। कोर्ट ने बीएसएफ आईजी और राज्य सरकार से पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक 'हिंसा' पर एक रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार को घायल लोगों को अच्छी चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के आदेश दिए। इस मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवज्ञानम की खंडपीठ ने आदेश दिया कि घायलों को सरकारी अस्पतालों में इलाज कराया जाए। साथ ही कोर्ट ने कहा कि, अगर जरूरत पड़ी तो इलाज के लिए राज्य के किसी बड़े अस्पताल में ले जाना चाहिए। इसके अलावा अदालत ने राज्य को मृतक के अंतिम संस्कार में हरसंभव सहायता प्रदान करने का आदेश दिया।

07:24 AM, 11-Jul-2023

मतगणना से पहले टीएमसी-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प
वहीं, वोटों की गिनती पहले बीती रात कूचबिहार के दिनहाटा में मतगणना केंद्र पर जाने को लेकर टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हुई। आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता अजय रॉय पर हमला किया।

07:13 AM, 11-Jul-2023

WB Panchayat Election Result Live: TMC ने 18000 सीटें जीतीं, भाजपा को मिलीं 4400 सीटें; जानें कांग्रेस का हाल

आज पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव 2023 के नतीजों का दिन है। राज्यव्यापी हिंसा गंभीर घटनाओं के बीच 22 जिला परिषदों, 9730 पंचायत समितियों और 63,229 ग्राम पंचायतों की लगभग 928 सीटों के लिए आठ जुलाई को एक चरण में मतदान हुआ था। प्रारंभिक मतदान के दौरान, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए राज्य के सभी 61,636 मतदान केंद्रों पर केंद्र और राज्य के सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था। इस दौरान राज्यभर में हुई हिंसा की घटनाओं में करीब 20 लोग मारे गए थे। जिसके कारण राज्य चुनाव आयोग ने 19 जिलों के 697 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया था। सोमवार को पुनर्मतदान के दौरान भी छिटपुट हिंसा हुई। अब आज यहां मतगणना हो रही है। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। यहां दो  लाख से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होना है। 


 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें