03:06 PM, 08-Jan-2026
ED Raids on IPAC Office: ईडी की छापेमारी के खिलाफ कल रैली निकालेंगी ममता बनर्जी; भाजपा ने किया पलटवार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को आईपीएसी कार्यालय पर छापेमारी की। इसको लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, जब भाजपा हमसे लड़ नहीं सकती, तो फिर बंगाल क्यों आ रही है। उन्होंने कहा, हमें लोकतांत्रिक तरीके से हराइए। आप एजेंसियों का इस्तेमाल करके हमारे कागज, हमारी रणनीति, हमारे मतदाता, हमारा आंकड़े और हमारे बंगाल को लूट रहे हैं। ऐसा करके आपको जितनी सीटें मिलने वाली थीं, वह शून्य हो जाएंगी। उन्होंने कहा, माफ कीजिए, प्रधानमंत्री अपने गृह मंत्री को नियंत्रित कीजिए।