फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal-Tamil Nadu Polls: बंगाल में बंपर वोटिंग, 92% से अधिक मतदान, तमिलनाडु में भी सर्वाधिक वोटिंग

Thu, 23 Apr 2026 10:12 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता / चेन्नई

खास बातें

West Bengal and Tamil Nadu Vidhan Sabha Chunav Voting, Election News Live: लोकतंत्र के महापर्व में आज पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोट डाले गए। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान कराए गए। तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले गए। शाम छह बजे आधिकारिक रूप से मतदान समाप्त हो गया। निर्वाचन आयोग की तरफ से मतदान प्रतिशत के आधिकारिक और अंतिम आंकड़े जारी किए जाने बाकी हैं। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में दोनों राज्यों में पहले मतदान से आखिरी मतदान प्रतिशत के लिए जुड़ें...
विज्ञापन
तमिलनाडु और बंगाल में बंपर मतदान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:15 PM, 23-Apr-2026

रात 10.10 बजे तक कहां पहुंचा मतदान प्रतिशत

वोटर टर्नआउट एप पर गुरुवार रात 10.10 बजे तक जारी मतदान प्रतिशत के आंकड़ों के मुताबिक बंगाल में पहले चरण के मतदान के दौरान 92.64 फीसदी वोटिंग हुई है।  तमिलनाडु में 85.13 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान प्रतिशत के आंकड़ों में बदलाव संभव है।

09:25 PM, 23-Apr-2026

शांतिपूर्ण रहा पहला चरण, शिकायतें भी कम: चुनाव आयोग

चुनाव आयोग के विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्त ने बताया कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव में बड़े स्तर पर किसी हिंसा की खबर नहीं मिली। कुछ छिटपुट घटनाएं जरूर सामने आईं, लेकिन वे पिछले चुनावों की तुलना में बेहद कम रहीं। स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए हर बूथ पर सीआरपीएफ की तैनाती और गश्त जारी रही।

आयोग के अनुसार, अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कंट्रोल रूम में आने वाली हर शिकायत की जांच कर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। मैदान में करीब 200 माइक्रो-ऑब्जर्वर तैनात हैं, जो ईवीएम या किसी भी गड़बड़ी की सूचना मिलते ही तुरंत पीठासीन अधिकारियों को सक्रिय कर रहे हैं।

09:05 PM, 23-Apr-2026

4 मई को परिणाम नहीं परिवर्तन आएगा: पीएम मोदी

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान में बंपर वोटिंग पर पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा पर भरोसा बढ़ा है और तृणमूल कांग्रेस का भय का शासन पराजित हो रहा है। बंगाल में 4 मई को परिणाम नहीं, परिवर्तन आने वाला है। मैं साफ देख रहा हूं बंगाल में इस बार परिवर्तन की कमान बंगाल की बहनों ने संभाल रखी है क्योंकि निर्मम सरकार की सबसे बड़ी शिकार महिलाएं रही हैं। भारी मतदान बदलाव का संकेत दे रहा है। राज्य में मतदान का माहौल बदला हुआ है। भय जा रहा है, भरोसा आ रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि जनता समझ चुकी है कि यह उनके अधिकार और पहचान बचाने की लड़ाई है। इसलिए लोग बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में मतदान कर रहे हैं। ममता ने आरोप लगाया कि अगर तृणमूल को वोट नहीं मिला तो लोगों के अधिकार, संपत्ति और पहचान खतरे में पड़ सकते हैं। उन्होंने परिसीमन विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि लोगों का भरोसा खत्म हो रहा है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग भी की।

विज्ञापन
08:42 PM, 23-Apr-2026

तमिलनाडु: तिरुनेलवेली जिले के परुमपथु गांव में मतदान का बहिष्कार, सिर्फ 3 वोट पड़े

तमिलनाडु में भारी मतदान के बीच तिरुनेलवेली जिले के पेरुमपथु गांव ने चुनाव का पूर्ण बहिष्कार किया। जिले का औसत मतदान 77.69 फीसदी रहा, लेकिन 969 मतदाताओं वाले इस गांव में केवल तीन लोगों ने वोट डाला। यह बहिष्कार मार्च में हुई एक हिंसक घटना के विरोध में किया गया। तब एक गिरोह ने गांव में हमला कर दो लोगों की हत्या कर दी थी और सात को गंभीर घायल कर दिया था। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई केवल दिखावा है। जिला कलेक्टर सुकुमार ने ग्रामीणों को मनाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी सुरक्षा में विफल रहने वाले तंत्र के खिलाफ अड़े रहे।

08:18 PM, 23-Apr-2026

बंगाल और तमिलनाडु में रात आठ बजे तक के मतदान प्रतिशत

साल 2026 के चुनाव में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग हुई है। निर्वाचन आयोग के आधिकारिक मोबाइल एप्लिकेशन- वोटर टर्नआउट एप पर रात आठ बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक बंगाल में 92 फीसदी से अधिक, जबकि तमिलनाडु में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
07:55 PM, 23-Apr-2026

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के प्रत्येक मतदाता को सलाम: चुनाव आयोग

बंगाल और तमिलनाडु में मतदान समाप्त होने के बाद देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, आजादी के बाद से पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के प्रत्येक मतदाता को सलाम करता है।

वहीं, पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के पिंगला विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई। बूथ नंबर 9 पर तैनात पूरा पोलिंग स्टाफ दोपहर में कथित तौर पर एक साथ खाना खाने चला गया, जिससे कुछ समय के लिए मतदान केंद्र खाली रहा। चुनाव आयोग ने मामले को गंभीर मानते हुए सभी पोलिंग कर्मियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आयोग ने जांच के आदेश भी दिए हैं और जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। फिलहाल रिजर्व टीम तैनात कर मतदान प्रक्रिया जारी रखी गई।
 

07:40 PM, 23-Apr-2026

बंगाल में 91.40% और तमिलनाडु में 84.35% दर्ज हुआ मतदान

 पहले चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल में 91.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, वहीं तमिलनाडु में भी 84.35 प्रतिशत वोटिंग हुई है। निर्वाचन आयोग की तरफ से अंतिम और आधिकारिक आंकड़े जारी होने के बाद मतदान प्रतिशत बढ़ सकते हैं। तमिलनाडु में 2011 का रिकॉर्ड टूटा है।

06:31 PM, 23-Apr-2026

बंगाल और तमिलनाडु में मतदान समाप्त, प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू

बंगाल और तमिलनाडु में मतदान समाप्त होने के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार का सूरज डूब चुका है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बंपर मतदान का कारण मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) का प्रतिरोध है।

06:07 PM, 23-Apr-2026

बीरभूम में मतदान के दौरान हिंसा, सीआरपीएफ जवानों पर पथराव

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान के बीच हिंसा की बड़ी खबर सामने आई है। बीरभूम जिले के दुबराजपुर विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया है। यहां तैनात सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों पर स्थानीय लोगों ने अचानक पथराव कर दिया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया है।

यह हिंसक घटना दुबराजपुर के खैरासोल घुमर गांव में हुई है। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए यहां सीआरपीएफ जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान अचानक कुछ लोगों ने जवानों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में लिया गया है।

06:05 PM, 23-Apr-2026

मालदा में भाजपा के पोलिंग एजेंट पर हमला, टीएमसी पर मतदाताओं को रोकने का आरोप

पश्चिम बंगाल के मालदा में मतदान के दौरान हिंसा की घटना सामने आई है। यहां की चांचल विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रतन दास के पोलिंग एजेंट लक्ष्मण पांडेय पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर हमला कर दिया है। इस दौरान उनकी गाड़ी में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। हमले का शिकार हुए लक्ष्मण पांडेय ने बताया कि जब वह पोलिंग बूथ की तरफ जा रहे थे, तभी टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और हमला किया। पांडेय ने यह गंभीर आरोप भी लगाया कि टीएमसी के लोग करीब 150 से 200 मतदाताओं को वोट डालने से रोक रहे थे।

06:00 PM, 23-Apr-2026

मालदा में भाजपा के पोलिंग एजेंट पर हमला, टीएमसी पर मतदाताओं को रोकने का आरोप

पश्चिम बंगाल के मालदा में मतदान के दौरान हिंसा की घटना सामने आई है। यहां की चांचल विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रतन दास के पोलिंग एजेंट लक्ष्मण पांडेय पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर हमला कर दिया है। इस दौरान उनकी गाड़ी में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। हमले का शिकार हुए लक्ष्मण पांडेय ने बताया कि जब वह पोलिंग बूथ की तरफ जा रहे थे, तभी टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और हमला किया। पांडेय ने यह गंभीर आरोप भी लगाया कि टीएमसी के लोग करीब 150 से 200 मतदाताओं को वोट डालने से रोक रहे थे।

05:37 PM, 23-Apr-2026

बंगाल में 89.93%; तमिलनाडु में 82.24% मतदान हुआ

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में बंपर वोटिंग हुई। पश्चिम बंगाल में शाम साढ़ें पांच बजे तक 89.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, तमिलनाडु में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया है और यहां शाम साढ़ें पांच बजे तक 82.24 प्रतिशत मतदान हुआ है।

03:53 PM, 23-Apr-2026

बहरामपुर में दिख रहा एसाईआर का असर- कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान बहरामपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और क्षेत्र के माहौल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सत्ता विरोधी लहर (एंटी-इंकंबेंसी) के साथ-साथ एसाईआर (स्पेशल ऑब्जर्वर रिपोर्ट/सिस्टम) का स्पष्ट प्रभाव दिखाई दे रहा है। चौधरी ने कहा कि हालांकि कांग्रेस ने शुरुआत से ही इस व्यवस्था का विरोध किया था, लेकिन इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव आयोग की सख्ती के कारण क्षेत्र में गुंडागर्दी में काफी कमी आई है। उनके अनुसार, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की दिशा में यह एक राहत भरी खबर है।

03:36 PM, 23-Apr-2026

दोपहर 3 बजे तक बंगाल और तमिलनाडु में बंपर वोटिंग

देश के दो प्रमुख राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 78.77% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जो भारी उत्साह को दर्शाता है। वहीं, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर एक साथ हो रहे चुनाव में अब तक 70% मतदान दर्ज किया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों राज्यों में मतदाता लंबी कतारों में खड़े अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

02:32 PM, 23-Apr-2026

आसनसोल में भाजपा उम्मीदवार की गाड़ी पर पथराव

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दौरान आसनसोल दक्षिण सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की गाड़ी पर कथित तौर पर पथराव की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना रहमत नगर इलाके में हुई, जिसमें गाड़ी के शीशे टूट गए। इसके बाद अग्निमित्रा पॉल ने हिरापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच की जा रही है।
 

 

02:20 PM, 23-Apr-2026

टीएमसी ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के पहले चरण के दौरान नंदीग्राम में सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पुलिस पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया है। राज्य मंत्री शशि पांजा ने कहा कि नंदीग्राम में तैनात कुछ पुलिस अधिकारी निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि टीएमसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल से मिलकर शिकायत की है और दो पुलिस अधिकारियों को हटाने की मांग की है।

01:49 PM, 23-Apr-2026

टीएमसी का आरोप- हमारे पोस्टर हटाए गए, भाजपा के लगाए गए

पश्चिम मेदिनीपुर में खड़गपुर सदर सीट से टीएमसी उम्मीदवार प्रदीप सरकार ने चुनाव के दौरान गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पोस्टर हटा दिए गए हैं और उनकी जगह भाजपा के झंडे लगा दिए गए हैं, यहां तक कि मतदान केंद्रों के बाहर भी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है, जबकि केंद्रीय बलों ने शांतिपूर्ण मतदान का भरोसा दिया था।

01:36 PM, 23-Apr-2026

दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल में 62% से ज्यादा मतदान, क्या है तमिलनाडु का हाल

दोपहर 01:00 बजे तक के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु दोनों ही राज्यों में वोटिंग की रफ्तार काफी ते है। पश्चिम बंगाल (चरण-1) में मतदान की गति सबसे अधिक देखी जा रही है। दोपहर 1 बजे तक बंगाल में 62.18% मतदान दर्ज किया जा चुका है। भारी सुरक्षा के बीच लोग बड़ी संख्या में अपने घरों से निकलकर पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं। वहीं तमिलनाडु में भी चुनावी माहौल काफी गर्म है। यहां दोपहर 1 बजे तक 56.81% वोटिंग दर्ज की गई है।

01:31 PM, 23-Apr-2026

EVM खराबी को लेकर कांग्रेस की नाराजगी

पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान मुर्शिदाबाद में बेरहामपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने एक मतदान केंद्र पर ईवीएम खराबी को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने फोन पर चुनाव अधिकारी से बात करते हुए कहा कि बूथ नंबर 141 पर ईवीएम बार-बार खराब हो रही है, जिससे धूप में खड़े मतदाताओं को बिना वोट डाले वापस जाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक मशीन चार बार बदली जा चुकी है, लेकिन नई ईवीएम भी ठीक से काम नहीं कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से तुरंत हस्तक्षेप कर समस्या को हल करने की मांग की।

01:07 PM, 23-Apr-2026

खोवार स्कूल के बूथ नंबर 141 पर मतदाताओं ने ईवीएम में खराबी की शिकायत

पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण के दौरान मुर्शिदाबाद के गोराबाजार इलाके में स्थित खोवार स्कूल के बूथ नंबर 141 पर मतदाताओं ने ईवीएम में खराबी की शिकायत की है। बताया जा रहा है कि मतदान के बीच मशीन सही तरीके से काम नहीं कर रही थी, जिससे वोटिंग प्रक्रिया प्रभावित हुई। शिकायत के बाद अधिकारियों ने मामले को ठीक करने की कोशिश शुरू कर दी है।
 

 

01:02 PM, 23-Apr-2026

भीड़ द्वारा हमले के बाद सुवेंदु सरकार ने क्या कहा?

पश्चिम बंगाल के कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार ने चुनाव के दौरान गड़बड़ी और हमले के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पोलिंग एजेंट्स को 8-10 बूथों से जबरन बाहर निकाल दिया गया था, लेकिन उन्होंने खुद हस्तक्षेप कर उन्हें वापस अंदर जाने दिलाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह बूथ नंबर 24 पर स्थिति देखने पहुंचे, तो उन पर और उनकी टीम पर हमला किया गया, ताकि डर का माहौल बनाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय सुरक्षा बल मौजूद थे, लेकिन उस समय उनके साथ सिर्फ उनका बॉडीगार्ड था। सुवेंदु सरकार ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं और इसी डर के कारण टीएमसी के लोग इस तरह की घटनाएं कर रहे हैं।
 

 

12:59 PM, 23-Apr-2026

गाड़ूी तोड़ने के आरोपों पर टीएमसी नेता का पलटवार

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में नाओदा क्षेत्र के टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष सोफियुज्जमान शेख ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दिन हुमायूं कबीर कई गाड़ियों के साथ पहुंचे और उनके साथ कुछ असामाजिक लोग भी थे। उनका आरोप है कि वे उनके पोलिंग एजेंट्स को हटाने की कोशिश कर रहे थे और इलाके में माहौल खराब कर रहे हैं।टीएमसी नेता ने कहा कि उन्होंने इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग और पुलिस से की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वे नाओदा में हुमायूं कबीर को खुलकर घूमने नहीं देंगे और अगर वह वहां आते हैं, तो उनका विरोध किया जाएगा।
 

 

12:47 PM, 23-Apr-2026

टीएमसी कार्यकर्ताओं और AUJP कार्यकर्ता की गाड़ी तोड़ी

 

मुर्शिदाबाद में टीएमसी कार्यकर्ताओं और AUJP कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद के दौरान AUJP कार्यकर्ता की गाड़ी तोड़ दी गई। इस घटना से इलाके में तनाव और बढ़ गया।
 

 

12:32 PM, 23-Apr-2026

भाजपा उम्मीदवार देबाशीष ओझा ने मतदान के दिन को लोकतंत्र का उत्सव बताया

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में लाबपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार देबाशीष ओझा ने मतदान के दिन को लोकतंत्र का उत्सव बताया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस दिन को शांतिपूर्वक मनाएं और किसी भी तरह की हिंसा से दूर रहें। उन्होंने कहा कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण होना चाहिए, न कि हिंसा वाला माहौल। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी जैसी समस्याएं हैं, जिन पर ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि मतदान में किसी तरह की धांधली नहीं होनी चाहिए और लोग शांतिपूर्ण तरीके से वोट करें।

12:19 PM, 23-Apr-2026

बढ़ता जा रहा टीएमसी-एयूजेपी के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प लगातार बढ़ता जा रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। समर्थकों ने सड़क पर गाड़ियों के साथ भी तोड़फोड़ की। 

11:58 AM, 23-Apr-2026

सुकांत मजूमदार ने किया मतदान

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने बालुरघाट के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। 
 

 

11:51 AM, 23-Apr-2026

शुभेंदु अधिकारी बोले- मुझे मतदान केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई

पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान नंदीग्राम में भाजपा उम्मीदवार और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्हें एक मतदान केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि आम लोग शांति चाहते हैं और किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं चाहते। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो शांति भंग करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

11:50 AM, 23-Apr-2026

एगरा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिव्येंदु अधिकारी ने वोट डाला

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में एगरा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिव्येंदु अधिकारी ने कांति दक्षिण के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल एकमात्र ऐसा राज्य है जहां मतदान से पहले, मतदान के दिन और मतदान के बाद भी हिंसा की घटनाएं देखने को मिलती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव आयोग निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे राज्यों में मतदान के दौरान कोई बड़ी शिकायत नहीं मिली, लेकिन पश्चिम बंगाल में हालात अलग हैं और यहां चुनाव के दौरान कई तरह की चुनौतियां सामने आती हैं। दिव्येंदु अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की कि अगर कहीं भी बाधा आए, यहां तक कि थोड़ी देर के लिए बिजली भी चली जाए, तो लोग तुरंत संबंधित अधिकारी और चुनाव आयोग को इसकी जानकारी दें।

11:43 AM, 23-Apr-2026

सुबह 11 बजे तक के आंकड़े जारी, पश्चिम बंगाल में 41% तो तमिलनाडु में 37.56% वोटिंग

 

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदाताओं के बीच भारी उत्साह दिख रहा है। चुनाव आयोग की तरफ से सुबह 11 बजे तक के जारी आंकड़े के अनुसार पश्चिम बंगाल में 41.11 प्रतिशत और तमिलनाडु में 37.56 प्रतिशत वोटिंग हुआ है। 

 

11:24 AM, 23-Apr-2026

टीएमसी कार्यकर्ताओं और हुमायूं कबीर के बीच झड़प, एक्शन में चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने नाओदा में हुई घटना को लेकर जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और जिला चुनाव अधिकारी (DEO) से रिपोर्ट मांगी है। यह मामला आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हुई तनावपूर्ण स्थिति से जुड़ा है। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा है कि पूरे मामले की जांच रिपोर्ट जल्द भेजी जाए, ताकि आगे आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

11:22 AM, 23-Apr-2026

टीएमसी समर्थक और भाजपा उम्मीदवार के बीच तीखी बहस

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दौरान सिलिगुड़ी विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी समर्थकों और भाजपा उम्मीदवार संकर घोष के समर्थकों के बीच बहस हो गई। यह घटना जगदीश चंद्र विद्यापीठ के बूथ नंबर 26/237 पर हुई, जहां दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई।

10:58 AM, 23-Apr-2026

मुर्शिदाबाद के नाओदा में देसी बम से हमला

मुर्शिदाबाद जिले के नाओदा इलाके में एक हिंसक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात लोगों ने मतदान से पहले देसी बम फेंके, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अभी और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
 

10:45 AM, 23-Apr-2026

कोयंबटूर साउथ में चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर गड़बड़ी की आशंका- के अन्नामलाई

तमिलनाडु चुनाव 2026 के तहत कोयंबटूर में भाजपा नेता के अन्नामलाई ने कहा कि कोयंबटूर साउथ में चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर गड़बड़ी की आशंका है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया जारी रखी है और आज सभी दलों की जिम्मेदारी है कि वे आयोग का सहयोग करें।

अन्नामलाई ने लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए बाहर आएं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 3–4 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में चुनावी प्रक्रिया प्रभावित हुई है और पहले से तैयारी ठीक नहीं की गई। उन्होंने आगे कहा कि सभी राजनीतिक दल अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं, लेकिन अंतिम फैसला जनता के हाथ में है, जिसने पिछले 5 वर्षों में डीएमके सरकार का काम देखा है।

10:44 AM, 23-Apr-2026

क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने दिया वोट

तमिलनाडु चुनाव 2026 के तहत क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन अपनी पत्नी पृथ्वी नारायणन के साथ चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। दोनों ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया और अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग किया।

 

10:24 AM, 23-Apr-2026

हुमायूं कबीर ने लगाए आरोप

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दौरान आम जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नाओदा, रेजिनगर और मुर्शिदाबाद की सभी 22 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। लेकिन नाओदा के दो बूथ नंबर 9 और 10 पर रात में कुछ घटना हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां स्थानीय पुलिस के बैग छीन लिए गए।

 

10:20 AM, 23-Apr-2026

टीएमसी कार्यकर्ताओं और हुमायूं कबीर के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दौरान मुर्शिदाबाद में तनाव की स्थिति देखने को मिली, जहां टीएमसी कार्यकर्ताओं और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर के बीच झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार, हुमायूं कबीर उस इलाके का दौरा करने पहुंचे थे, जहां एक दिन पहले देसी बम फेंके जाने की घटना हुई थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और झड़प हो गई।
 

 

10:07 AM, 23-Apr-2026

बंगाल में कई जगहों पर मतदान हुआ प्रभावित

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान मतदान प्रक्रिया कई जगहों पर प्रभावित हुई। कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में खराबी आने से वोटिंग में देरी हुई और कुछ जगहों पर मतदान कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा क्षेत्र में स्थित पारसलिका मदनमोहन प्राइमरी स्कूल के बूथ नंबर 156 पर ईवीएम खराब होने के कारण मतदान रोक दिया गया। वहीं शमशेरगंज के बूथ नंबर 212 पर भी मतदान समय पर शुरू नहीं हो सका। कंडी क्षेत्र के बूथ नंबर 130 पर भी इसी तरह की समस्या के कारण वोटिंग देर से शुरू हुई।

09:56 AM, 23-Apr-2026

पहले चरण में सुबह 9 बजे तक उत्साहजनक मतदान, बांकुड़ा और बहरामपुर में अबतक सबसे ज्यादा वोटिंग

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, सुबह 09:00 बजे तक राज्य में औसतन 18.76% मतदान दर्ज किया गया है। विभिन्न विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

प्रमुख क्षेत्रों के आंकड़े इस प्रकार हैं-

  • बांकुड़ा (252): सबसे अधिक 22.05% मतदान।
  • बहरामपुर (72): 19.88% के साथ दूसरे स्थान पर।
  • आसनसोल दक्षिण (280): 19.34% मतदान।
  • आसनसोल उत्तर (281): 18.47% मतदान।
  • बलरामपुर (239) और बालुरघाट (39): दोनों क्षेत्रों में 18.40% वोटिंग।
  • बंदवान (238): 18.24% मतदान।
  • वैष्णवनगर (54): 17.95% मतदान।
  • बाघमुंडी (240): 17.42% मतदान

09:43 AM, 23-Apr-2026

विजय ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

तमिलनाडु चुनाव 2026 के तहत टीवीके प्रमुख और तिरुचिरापल्ली ईस्ट व पेरंबूर सीट से उम्मीदवार विजय ने मुख्य चुनाव आयुक्त को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने मतदान का समय बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यात्रा में रुकावट और मतदान केंद्रों पर लंबी कतारों के कारण कई मतदाता देर से पहुंच रहे हैं। इसलिए उन्होंने मांग की है कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में मतदान का समय 8 बजे रात तक दो घंटे बढ़ाया जाए, ताकि सभी लोग अपना वोट डाल सकें।
 

 

09:42 AM, 23-Apr-2026

बंगाल में सुबह 9 बजे तक 18.76% तो तमिलनाडु में 17.69% वोटिंग

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में सुबह 9 बजे तक शुरुआती मतदान का आंकड़ा जारी किया गया है। तमिलनाडु में लगभग 17.69% मतदान दर्ज किया गया है, जबकि पश्चिम बंगाल (पहले चरण) में करीब 18.76% मतदाता वोट डाल चुके हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की भागीदारी देखने को मिल रही है और वोटिंग प्रक्रिया जारी है।

09:34 AM, 23-Apr-2026

मालदा की मोथाबाड़ी में हंगामा, ईवीएम में खराबी के बाद लोग नाराज

पश्चिम बंगाल के मालदा के मोथाबाड़ी में एक मतदान केंद्र पर हंगामा होने की खबर सामने आ रही है। जहां मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब होने के बाद नाराज लोगों ने चुनाव अधिकारियों के साथ हाथापाई की। 

09:26 AM, 23-Apr-2026

स्टालिन बोले- तमिलनाडु जीतेगा

चेन्नई में मतदान के बाद कोलाथुर सीट से डीएमके उम्मीदवार और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि उन्होंने जिस तरह अपने मताधिकार का उपयोग किया है, उसी तरह सभी लोगों को भी अपना लोकतांत्रिक कर्तव्य निभाना चाहिए, क्योंकि यह बहुत जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि तमिलनाडु जीतेगा, यानी उन्हें अपनी पार्टी की जीत का भरोसा है।

09:22 AM, 23-Apr-2026

स्टालिन बोले- मतदान बहुत जरूरी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने कहा कि उन्होंने जिस तरह अपने मताधिकार का उपयोग किया है, उसी तरह सभी लोगों को भी अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य को पूरा करना चाहिए, क्योंकि यह बहुत जरूरी है। इसके साथ ही जब उनसे अभिनेता अजित कुमार के कथित बयान हमें बदलाव की जरूरत नहीं है” के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने जो कहा है, वह सही है।

09:12 AM, 23-Apr-2026

टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला

तमिलनाडु चुनाव 2026 के तहत टीवीके प्रमुख और उम्मीदवार विजय ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। विजय तिरुचिरापल्ली ईस्ट और पेरंबूर विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया और चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
 

 

09:04 AM, 23-Apr-2026

स्टालिन ने डाला वोट

तमिलनाडु चुनाव 2026 के तहत कोलाथुर सीट से डीएमके उम्मीदवार और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने अपनी स्याही लगी उंगली दिखाकर मतदान में भागीदारी का संदेश दिया।
 

 

09:03 AM, 23-Apr-2026

वोट डालने पहुंचे तमिलनाडु के सीएम स्टालिन

तमिलनाडु चुनाव 2026 के तहत मुख्यमंत्री और कोलाथुर सीट से डीएमके उम्मीदवार एमके स्टालिन अपने परिवार के साथ चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन भी मौजूद थे। सभी ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
 

 

09:02 AM, 23-Apr-2026

डीएमके का डेल्टा क्षेत्र की सभी 41 सीटें जीतने का लक्ष्य

तिरुचिरापल्ली में तमिलनाडु के राज्य मंत्री और डीएमके के प्रमुख सचिव के.एन. नेहरू ने कहा कि यह चुनाव किसी बड़ी चुनौती जैसा नहीं है, बल्कि यह सामान्य चुनावों की तरह ही है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने डेल्टा क्षेत्र की सभी 41 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है और उन्हें पूरा भरोसा है कि यह लक्ष्य हासिल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के समर्थन से पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। केएन नेहरू ने यह भी दावा किया कि उन्हें राज्य की 200 सीटों पर जीत का भरोसा है।

08:47 AM, 23-Apr-2026

बंगाल में परिवर्तन नहीं हुआ तो सनातन खत्म हो जाएगा- शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के तहत नेता प्रतिपक्ष और भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इस बार राज्य में परिवर्तन होगा। उन्होंने दावा किया कि अगर इस बार बदलाव नहीं हुआ तो बंगाल में सनातन संस्कृति पर खतरा आ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग अच्छा काम कर रहा है, लेकिन कुछ जगहों पर गुंडागर्दी देखने को मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके एक पोलिंग एजेंट को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस मामले में तुरंत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
 

 

08:38 AM, 23-Apr-2026

चेन्नई में विजय ने डाला वोट

तमिलनाडु चुनाव 2026 के तहत तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के प्रमुख और उम्मीदवार विजय चेन्नई में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने पहुंचे। विजय इस चुनाव में तिरुचिरापल्ली ईस्ट और पेरंबूर विधानसभा सीटों से उम्मीदवार हैं। उन्होंने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
 

 

08:23 AM, 23-Apr-2026

अभिनेता कमल हासन ने अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ वोट डाला

अभिनेता कमल हासन ने अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ चेन्नई के अलवरपेट स्कूल पहुंचकर अपना वोट डाला। दोनों मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग किया।
 

 

08:16 AM, 23-Apr-2026

शुभेंदु अधिकारी डाला वोट

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के तहत नेता प्रतिपक्ष और भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
 

 

08:08 AM, 23-Apr-2026

पलानीस्वामी ने डाला वोट

तमिलनाडु चुनाव 2026 के तहत सलेम जिले के सिलुवमपालयम स्थित पंचायत यूनियन प्राथमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर AIADMK के महासचिव, विपक्ष के नेता और एडप्पाडी विधानसभा सीट से उम्मीदवार एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने अपना वोट डाला। उन्होंने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया और चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
 

 

08:04 AM, 23-Apr-2026

तिरुवनमियूर स्थित एक मतदान केंद्र पर अभिनेता अजित कुमार ने अपना वोट डाला

तमिलनाडु चुनाव 2026 के तहत चेन्नई के तिरुवनमियूर स्थित एक मतदान केंद्र पर अभिनेता अजित कुमार ने अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद वह मतदान केंद्र से बाहर निकले और अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग किया।
 

 

08:03 AM, 23-Apr-2026

हुमायूं कबीर शांतिपूर्ण मतदान की अपील की

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के तहत मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने कहा कि वह इस बार भी चुनाव में वोट डालेंगे। उन्होंने बताया कि वह 1982 से लगातार चुनाव में हिस्सा लेते आ रहे हैं, लेकिन यह पहली बार है जब उनकी अपनी पार्टी चुनाव लड़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए।

08:01 AM, 23-Apr-2026

मयिलापुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ने डाला वोट

तमिलनाडु चुनाव 2026 के तहत चेन्नई के मयिलापुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार तमिलिसाई सौंदरराजन ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इस सीट पर उनका मुकाबला डीएमके के डी. वेलु से है।

07:57 AM, 23-Apr-2026

तमिलनाडु के मयिलापुर सीट से भाजपा उम्मीदवार बोलीं- सभी लोग मतदान के इस उत्सव में ले हिस्सा

तमिलनाडु चुनाव 2026 के तहत चेन्नई के मयिलापुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार तमिलिसाई सौंदरराजन ने मतदान को लोकतंत्र का उत्सव बताया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को इस लोकतांत्रिक उत्सव में भाग लेना चाहिए। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि वह एक उम्मीदवार होने के साथ-साथ एक मतदाता भी हैं। उन्होंने आगे कहा कि तमिलनाडु के लोगों के आशीर्वाद से एनडीए मायलापुर सीट पर जीत हासिल करेगा। साथ ही, उन्होंने भरोसा जताया कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह विधानसभा में महिलाओं की आवाज उठाएंगी।

07:48 AM, 23-Apr-2026

शुभेंदु अधिकारी की अपील- शांतिपूर्ण तरीके से हो मतदान

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के तहत नंदीग्राम और भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार और राज्य के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्होंने पूजा-अर्चना की और अपने धर्म के अनुसार प्रणाम किया। साथ ही, अपने क्षेत्र के पोलिंग एजेंट्स से भी बात की। उन्होंने अपील की कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए। एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर फर्जी या मृत वोटर और घुसपैठिए नहीं होंगे, तो ममता बनर्जी की जीत की कोई संभावना नहीं है।

07:46 AM, 23-Apr-2026

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने शिवगंगा जिले के कराईकुडी के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला

तमिलनाडु चुनाव 2026 के तहत वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने शिवगंगा जिले के कराईकुडी के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला और स्याही लगी उंगली दिखाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।वोट डालने के बाद पी. चिदंबरम ने कहा कि इस बार युवाओं में वोटिंग को लेकर अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है, जो सराहनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवा जरूर वोट करेंगे, लेकिन उन्हें एक स्थिर सरकार, विकास और जनकल्याण के मुद्दों को ध्यान में रखकर वोट देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोगों को किसी कल्पनाओं या आकर्षक वादों के बजाय ऐसी सरकार को चुनना चाहिए, जिसने पिछले 5 वर्षों में काम करके दिखाया हो। उन्होंने दावा किया कि डीएमके सरकार ने विकास और कल्याण के क्षेत्र में काम किया है और आगे भी ऐसा करती रहेगी। चिदंबरम ने यह भी कहा कि तमिलनाडु में सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस की जीत होगी और डीएमके फिर से सरकार बनाएगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे धर्मनिरपेक्षता और प्रगति के लिए वोट करें।

07:43 AM, 23-Apr-2026

राज्य भाजपा उपाध्यक्ष खुशबू सुंदर ने चेन्नई के मायलापुर स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला

राज्य भाजपा उपाध्यक्ष खुशबू सुंदर ने चेन्नई के मायलापुर स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इस सीट पर भाजपा की तमिलिसाइ सौंदरराजन और डीएमके के डी. वेलु के बीच मुकाबला है। वोट डालने के बाद खुशबू सुंदर ने कहा कि उनके चेहरे की मुस्कान ही सब कुछ बता रही है। उन्होंने कहा कि वोट देना उनका सबसे बड़ा लोकतांत्रिक अधिकार है और एक नागरिक के रूप में यह उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आज का दिन सही फैसला लेने का है और यह निर्णय जनता को ही करना है।

अपने घर पर मिली बम धमकी को लेकर उन्होंने कहा कि राजनीति में इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन्हें ऐसी धमकी मिली हो, लेकिन इस बार मामला थोड़ा ज्यादा गंभीर था। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करने के लिए पुलिस का धन्यवाद भी किया।

07:36 AM, 23-Apr-2026

सिलीगुड़ी में मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार करते लोग

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के तहत सिलीगुड़ी में एक मतदान केंद्र के बाहर लोग वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए कतार में खड़े हैं।
 

07:27 AM, 23-Apr-2026

बीरभूम में मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लगी लाइन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू होने पर बीरभूम के एक मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं।
 

07:24 AM, 23-Apr-2026

पीएम मोदी का तमिलनाडु की जनता से आग्रह

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य की जनता से मतदान की अपील की है। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है, ऐसे में मैं सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पवित्र कर्तव्य में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान करता हूं। मैं विशेष रूप से तमिलनाडु के युवाओं और महिलाओं से आग्रह करता हूं कि वे बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए आगे आएं।
 

07:22 AM, 23-Apr-2026

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता से की मतदान की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में लिखा, 'पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का पहला चरण आज हो रहा है। मैं सभी नागरिकों से इस लोकतंत्र के उत्सव में पूरी ताकत से भाग लेने का आग्रह करता हूं। मैं विशेष रूप से अपने युवा मित्रों और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं।'
 

07:16 AM, 23-Apr-2026

आसनसोल में मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें

पश्चिम बंगाल में राज्य विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान शुरू होने के साथ ही आसनसोल के एक मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं।
 

07:03 AM, 23-Apr-2026

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान शुरू

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, वहीं तमिलनाडु में एक ही चरण में सभी 234 विधानसभा सीटों पर 

06:44 AM, 23-Apr-2026

एसआईआर को लेकर राज्य में मचा रहा घमासान

इस चुनाव में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राजनीतिक विवाद भी तेज है। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इस प्रक्रिया के जरिए एक खास समुदाय के नाम हटाए जा रहे हैं। वहीं भाजपा का कहना है कि यह फर्जी मतदाताओं को हटाने की कार्रवाई है। करीब 91 लाख नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, जिनमें मृत, स्थानांतरित या डुप्लीकेट नाम शामिल हैं। हालांकि ‘लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी’ जैसे नए मानदंड को लेकर भी विवाद खड़ा हुआ है, जिसमें नाम की स्पेलिंग, उम्र आदि में अंतर के आधार पर छंटनी की गई है।

06:41 AM, 23-Apr-2026

बीरभूम - पीठासीन अधिकारी ने बताई कैसी है तैयारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के तहत बीरभूम के एक मतदान केंद्र पर मॉक मतदान जारी है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा। वहीं पीठासीन अधिकारी स्वाति सरकार पाल ने कहा, 'सुरक्षाकर्मी बाहर व्यवस्था संभालेंगे और मतदाताओं को अंदर भेजेंगे। इन चुनावों में बीएलओ (बोर्ड ऑफ लाइन ऑफिसर) की अहम भूमिका होती है और वही मतदाताओं को वोट डालने के लिए अंदर भेजते हैं...ईवीएम ठीक से काम कर रही है। अगर कोई समस्या आती है तो हम सेक्टर अधिकारी को सूचित करेंगे, मशीन को 15 मिनट के भीतर बदल दिया जाएगा।'
 

06:33 AM, 23-Apr-2026

चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए

पश्चिम बंगाल में करीब 2,407 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की कंपनियां, जिनमें 2.4 लाख से अधिक जवान शामिल हैं, तैनात किए गए हैं। 7,384 मतदान केंद्रों को ‘अति संवेदनशील’ या ‘क्रिटिकल’ घोषित किया गया है और क्विक रिएक्शन टीम भी तैनात की गई हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए ब्रेल-सक्षम ईवीएम, रैंप और प्राथमिकता कतार जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही शिकायतों के लिए टोल-फ्री नंबर और ईमेल आईडी भी जारी किए गए हैं।

06:32 AM, 23-Apr-2026

80 सीटों पर टीएमसी और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला

पहले चरण में कम से कम 80 सीटों पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। वहीं कुछ सीटों पर बहुकोणीय मुकाबला भी देखने को मिल सकता है, क्योंकि लेफ्ट फ्रंट और कांग्रेस अलग-अलग मैदान में हैं और कुछ धार्मिक संगठनों की भी एंट्री हुई है। गुरुवार को जिन जिलों में मतदान होगा, उनमें दार्जिलिंग, कालीम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, पश्चिम बर्धमान, पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, पश्चिम और पूर्व मिदनापुर शामिल हैं। इस चरण में कुल 1,478 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

06:32 AM, 23-Apr-2026

बंगाल- पहले चरण में करीब 3.6 करोड़ मतदाता

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में करीब 3.6 करोड़ मतदाता 16 जिलों की 152 सीटों पर लगभग 44,000 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस बार चुनाव सिर्फ दो चरणों में कराए जा रहे हैं, जबकि 2021 में आठ और 2016 में छह चरणों में मतदान हुआ था। हालांकि चरणों की संख्या कम हुई है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं और चुनाव आयोग ने सख्त नियमों के पालन के लिए कई नए कदम उठाए हैं।

06:29 AM, 23-Apr-2026

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में मॉक पोल

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में, बोलपुर विधानसभा क्षेत्र में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मॉक पोल की तैयारियां चल रही हैं। गोलपारा हाई स्कूल में तैयारियां परखी जा रही है।
 

06:27 AM, 23-Apr-2026

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मॉक पोल

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मॉक पोल की तैयारियां चल रही हैं। चेन्नई हाई स्कूल में तैयारियां परखी जा रही है।
 

06:26 AM, 23-Apr-2026

तिरुचिरापल्ली के मतदान केंद्र पर मॉक मतदान

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के तहत तिरुचिरापल्ली के एक मतदान केंद्र पर मॉक मतदान जारी है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा।
 

06:25 AM, 23-Apr-2026

चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज में मॉक पोल

चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज में निर्धारित मतदान केंद्र पर मॉक पोल चल रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा।
 

06:21 AM, 23-Apr-2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मॉक पोल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए मॉक पोल की तैयारियां की जारी हैं। बांकुड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 120 और 121 पर तैयारियां परखी गईं।
 

06:20 AM, 23-Apr-2026

सिलिगुड़ी में किया गया मॉक पोल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण के मतदान से पहले सिलीगुड़ी गर्ल्स हाई स्कूल, मतदान केंद्र संख्या 26 पर मॉक पोल जारी है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा।
 

06:12 AM, 23-Apr-2026

चेन्नई में विधानसभा चुनाव के लिए मॉक पोल

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पतमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मॉक पोल जारी है।
 

06:12 AM, 23-Apr-2026

ट्रिब्यूनल ने दी अनुमति, 139 वोटर कर सकेंगे मतदान

चुनाव आयोग के अनुसार, बंगाल में एसआईआर से संबंधित न्यायाधिकरण के आदेशों के बाद 139 लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़े हैं। वे सभी बृहस्पतिवार को पहले चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि न्यायाधिकरणों ने राज्य में एसआईआर से जुड़े विवादों से संबंधित 657 मामलों का निपटारा किया। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को एक पूरक संशोधित मतदाता सूची जारी करने का निर्देश दिया था, जिसमें उन मतदाताओं को शामिल किया जाए जिनकी नाम हटाए जाने के खिलाफ अपील राज्य के अपीलीय न्यायाधिकरणों की ओर से स्वीकार कर ली गई थी।

06:11 AM, 23-Apr-2026

पश्चिम बंगाल में बूथों पर वेबकास्टिंग से नजर

राज्य के सभी बूथों को संवेदनशील माना गया है, जिनमें से करीब 8,500 बूथ अति संवेदनशील हैं। 1,500 बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। मतदान से एक रात पहले ही सभी केंद्रों पर कैमरे चालू कर दिए गए हैं, जो वेबकास्टिंग के जरिए सीधे आयोग के कंट्रोल रूम से जुड़े हैं।

संवेदनशील जिलों में कड़ी निगरानी
चुनाव आयोग ने मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर, कूचबिहार, बीरभूम, पश्चिम मेदिनीपुर और पश्चिम बर्धमान को सबसे संवेदनशील माना है। इन इलाकों में चुनावी हिंसा के रिकॉर्ड को देखते हुए निगरानी बढ़ाई गई है। किसी भी गड़बड़ी से निपटने के लिए 2,193 क्विक रिस्पॉन्स टीम तैनात की गई हैं।

06:10 AM, 23-Apr-2026

चुनाव प्रक्रिया में बाधा डाला तो तत्काल हिरासत में लिए जाएंगे

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने मतदान के दौरान मतदाताओं को डराने और चुनावी प्रक्रिया में बाधा डालने वाले उपद्रवियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर हिरासत जैसी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। डीजीपी को लिखे पत्र में सीईओ कार्यालय के पुलिस ऑब्जर्वर ने विधानसभा क्षेत्रों के संदिग्ध उपद्रवियों की सूची साझा की है। आयोग ने निर्देश दिया है कि इन लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी।

06:10 AM, 23-Apr-2026

मतदान के दौरान प्रत्याशी नहीं छोड़ सकेंगे विधानसभा क्षेत्र

चुनाव आयोग ने कहा कि 23 अप्रैल को सुबह 6 बजे से मतदान खत्म होने तक सभी उम्मीदवार अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में ही रहेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान उम्मीदवार किसी भी ऐसी गतिविधि में शामिल नहीं हो सकते, जो चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करे या बाधा डाले। आयोग ने स्पष्ट किया कि सभी उम्मीदवारों की जिम्मेदारी है कि मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से हो सके। आयोग ने यह भी कहा कि मतदाताओं को बिना किसी डर या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का पूरा अवसर मिलना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...

05:37 AM, 23-Apr-2026

West Bengal-Tamil Nadu Polls: बंगाल में बंपर वोटिंग, 92% से अधिक मतदान, तमिलनाडु में भी सर्वाधिक वोटिंग

देश के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। जिसमें पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत कुल 152 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी, वहीं तमिलनाडु में एक ही चरण में सभी 234 विधानसभा सीटों पर मतदान डाले जाएंगे। दोनों राज्यों में प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच अहम मुकाबला है, वहीं कई नए दल और निर्दलीय भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें