पश्चिम बंगाल में छठे चरण का मतदान जारी है और चुनाव आयोग के मुताबिक शाम छह बजे तक 79.08 फीसदी मतदान हुआ है।
पश्चिम बंगाल में छठे चरण का मतदान जारी है और चुनाव आयोग के मुताबिक शाम पांच बजे तक 71.77 फीसदी मतदान हुआ है।
पश्चिम बंगाल में छठे चरण का मतदान हो रहा है। इस दौरान उत्तर दिनाजपुर के रायगंज कोरोनेशनल हाई स्कूल में बने बूथ नंबर 134 में तकनीकी समस्या की वजह से मतदान शुरू नहीं हो पाया।
प. बंगाल में छठे चरण के लिए मतदान शुरू । कुल 43 सीटों के लिए मतदान हो रहा है और 306 उम्मीदवार मैदान में हैं।
जगतदल विधानसभा सीट के पोलिंग बूध नंबर 116 के बाहर वोट डालने के लिए लगी लाइन।
जगतदल विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 205 के बाहर मतदाताओं की लाइन लगी। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा।
कंचनपाड़ा के एक मतदान केंद्र का नजारा। यहां सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी।
चार जिलों के 43 विधानसभा क्षेत्रों में 14,480 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। माना जा रहा है कि इस चरण में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच होगा।
इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय, तृणमूल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक और चंद्रिमा भट्टाचार्य तथा माकपा नेता तन्मय भट्टाचार्य शामिल हैं। इसके अलावा फिल्म निर्देशक राज चक्रवर्ती और अभिनेत्री कौसानी मुखर्जी भी तृणमूल प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं।
इस चरण में उत्तर 24 परगना जिले की 17 सीटों के अलावा नादिया और उत्तर दिनाजपुर की नौ-नौ तथा पूर्ब बर्द्धमान की आठ सीटों पर मतदान होना है।