फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal Phase 5 Election 2021 Live: कामरहटी से भाजपा उम्मीदवार राजू बनर्जी पर बम और पत्थर से हमला

Sat, 17 Apr 2021 07:26 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

खास बातें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल के छह जिलों की 45 सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ।  इस दौरान अधिकतर मतदान केंद्रों पर वोटर्स कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करते नजर आए। वहीं चौथे चरण के चुनाव के बाद आयोग पहले से ज्यादा सतर्क हो गया है। लेकिन इसके बाद भी टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें सामने आई हैं। मिनाखान में टीएमसी ने आरोप लगाया है कि यहां बम से हमला किया गया है,जिसमें टीएमसी के एक कार्यकर्ता के घायल होने की खबर है। पश्चिम बंगाल से जुड़ा हर अपडेट यहां जानिए..
विज्ञापन
Bengal election attack - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:57 PM, 17-Apr-2021

भाजपा उम्मीदवार राजू बनर्जी के काफिले पर बम और पत्थर से हमला

उत्तर 24 परगना के कामरहटी से भाजपा उम्मीदवार राजू बनर्जी के काफिले पर बम और पत्थर से हमला किया गया। उन्होंने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।

बंगाल में शाम साढ़े छह बजे तक 78.36 फीसदी मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक बंगाल में शाम साढ़े छह बजे तक 78.36 फीसदी मतदान हुआ है।

05:45 PM, 17-Apr-2021

बंगाल में शाम पांच बजे तक 77.45 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक बंगाल में शाम पांच बजे तक 77.45 फीसदी मतदान हुआ है।

05:30 PM, 17-Apr-2021

राहुल बाबा, पहले इटली का संस्कार छोड़ो : शाह

पश्चिम बंगाल के वर्धमान में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अभी-अभी राहुल बाबा ने यहां आकर कहा कि भाजपा का डीएन क्या है। राहुल बाबा, पहले इटली का संस्कार छोड़ो तब आपको भारत के डीएनए का पता चलेगा। मैं आपको डीएनए बता देता हूं। हमारा डीएनए है डी (डेवलपमेंट), एन ( नेश्नलिज्म ), ए (आत्मनिर्भर भारत ): 

विज्ञापन
04:41 PM, 17-Apr-2021

बंगाल : सवा चार बजे तक 69.40 फीसदी मतदान

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के पांचवें चरण में 45 सीटों पर शाम सवा चार बजे तक 69.40 फीसदी मतदान हुआ है।

04:25 PM, 17-Apr-2021

भाजपा के बूथ एजेंट की मौत

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में शनिवार को कमरहाटी विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्र संख्या 107 पर भाजपा के एजेंट अभिजीत सामंत मतदान शुरू होने के कुछ ही घंटों के अंदर बीमार पड़ गए। एक अधिकारी ने कहा कि सामंत को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
04:22 PM, 17-Apr-2021

ऑडियो टेप सामने आने के बाद भड़कीं ममता

कूच बिहार में हुई गोलीबारी संबंधी कथित ऑडियो टेप सामने आने के एक दिन बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि उनका फोन टैप किया जा रहा है और वह इस मामले की आपराधिक अन्वेषण विभाग (सीआईडी) से जांच कराए जाने का आदेश देंगी।

03:28 PM, 17-Apr-2021

दोपहर तीन बजे तक 67.95 फीसदी वोटिंग हुई

कोरोना और हिंसा के बीच मतदान लगातार जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर तीन बजे तक 67.95 फीसदी वोटिंग हुई है।

03:15 PM, 17-Apr-2021

टीएमसी के गुंडे मतदाताओं को वोट डालने से रोक रहे हैं - भाजपा नेता सब्यसाची दत्ता

बिधाननगर से भाजपा उम्मीदवार सब्यसाची दत्ता ने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी के गुंडे उन्हें अंदर जाने से रोक रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीएमसी के लोग मतदाताओं को भी पोलिंग बूथ के अंदर जाने से रोक रहे हैं। 
 

01:38 PM, 17-Apr-2021

1.30 बजे तक 54.67 फीसदी वोटिंग

पश्चिम बंगाल चुनाव के पांचवें चरण के मतदान जारी हैं और अब तक 54.67 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।
 

01:09 PM, 17-Apr-2021

उत्तरी 24 परगना में अमित शाह का रोड शो

उत्तरी 24 परगना के अमडंगा में केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने रोड शो किया।
 

12:13 PM, 17-Apr-2021

ममता की ऑडियो क्लिप को लेकर चुनाव आयोग से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल

ममता बनर्जी की कथित ऑडियो को लेकर आज भाजपा प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला। आयोग से मिलने के बाद भाजपा नेता शिशिर बाजोरिया ने कहा कि जहां तक टेप की प्रमाणिकता का सवाल है, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन और सुखेंदु शेखर रॉय ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि टेप का एकमात्र उद्देश्य ध्रुवीकरण बनाना था। आयोग से अपील की गई है कि इसकी जांच करे और एसआईटी का गठन करे।
 

11:49 AM, 17-Apr-2021

11.30 बजे तक 32.06 फीसदी मतदान पड़े

पश्चिम बंगाल में पांचवें दौर का मतदान जारी है और सुबह साढ़े 11 बजे तक 32.06 फीसदी वोटिंग हो गई है।
 

11:42 AM, 17-Apr-2021

भाजपा समर्थकों की ओर से की गई पत्थरबाजी में दो टीएमसी कार्यकर्ता घायल - सुजीत बोस

बिधाननगर से टीएमसी उम्मीदवार सुजीत बोस ने जानकारी दी कि बूथ संख्या 265 और 272 पर भाजपा समर्थकों की ओर से की गई पत्थरबाजी में हमारे दो कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। हमने चुनाव देखने वाले अधिकारी और पुलिस को सूचना दे दी है।  अब वहां स्थिति सामान्य है।
 

11:16 AM, 17-Apr-2021

वोट डालने में लोगों की मदद कर रहे आईटीबीपी के जवान

पश्चिम बंगाल विधानसभा के पांचवें चरण के दौरान अनुलिया, राणाघाट और पूरबा बर्धमान में पोलिंग बूथ के पास आईटीबीपी के जवान तैनात। मतदान डालने में लोगों की कर रहे मदद।
 

10:33 AM, 17-Apr-2021

गोरखालैंड जनमुक्ति मोर्चा के नेता का बयान, बंगाल में भाजपा के पास जन समर्थन नहीं है

गोरखालैंड जनमुक्ति मोर्चा के नेता बिमल गुरुंग ने कहा कि भाजपा के पास बंगाल में लोगों का समर्थन नहीं है। जमीन पर उनका कोई प्रभाव नहीं है, वो कैसे सरकार बना सकते हैं। हिंसा, बर्बरता और गोलीबारी से राजनीति संभव नहीं है, राजनीति सरल होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हमने 15 साल तक भाजपा को समर्थन दिया लेकिन उन्होंने हमारे समुदाय के लिए क्या किया। पीएम मोदी ने हमसे वादा किया था और 6.5-7 साल हो गए हैं, वो वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ है।
 

10:18 AM, 17-Apr-2021

मतदाता केंद्र के बाहर भाजपा पोलिंग एजेंट की मौत

कमारहाटी के बूथ संख्या 107 के बाहर भाजपा पोलिंग एजेंट की मौत हो गई। मौत के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल सका है। वहीं चुनाव आयोग ने इस मामले पर एक रिपोर्ट मांगी है। मृतक के भाई ने कहा कि मृतक का नाम अभिजीत सामंत है। किसी ने मेरे भाई की मदद नहीं है, यहां उसके इलाज के लिए कोई सुविधा नहीं है। 
 

09:56 AM, 17-Apr-2021

9.30 बजे तक 16.15 फीसदी मतदान

कोरोना के बढ़ते मामले और एक-दो हिंसा की खबरों के बीच पश्चिम बंगाल में पांचवें दौर का मतदान जारी है। सुबह साढ़े नौ बजे तक राज्य में 16.15 फीसदी मतदान हो चुका है।
 

09:49 AM, 17-Apr-2021

केंद्रीय बलों ने पोलिंग बूथ का दौरा कर रहे मदन मित्रा की तलाशी ली

कमारहाटी के बूथ संख्या 165/166 पर टीएमसी उम्मीदवार मदन मित्रा ने कहा कि पोलिंग बूथ में प्रवेश करने का अधिकार मेरे पास है। केंद्रीय बलों ने मेरी जेब तलाशी और देखा कि मेरी जेब के अंदर देवी की तस्वीरें हैं। यह एक लोकतांत्रिक देश है और इस मामले को लेकर मैं चुनाव आयुक्त मुलाकात करूंगा। 
 

09:27 AM, 17-Apr-2021

टीएमसी-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल चुनाव के चौथे चरण में हुई हिंसा के बाद से चुनाव आयोग पहले से ज्यादा सतर्क हो गया है। लेकिन इसके बाद भी आज कुछ जगहों पर झड़प की खबरें सामने आ रही हैं। बर्दमान में भाजपा ने टीएमसी पर आरोप लगाया है कि बर्दमान विधानसभा क्षेत्र के सरायटीकर अवैतनिक प्राथमिक विद्यालय की बूथ संख्या 60, 61, 72 और 63 पर एक एजेंट अजीत सरकार और अजीस सरन के साथ मारपीट की गई है। वहीं टीएमसी ने मिनाखान के बूथ संख्या 114 पर बम से हमले करने का आरोप लगाया है। इस टीएमसी के दो कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

09:17 AM, 17-Apr-2021

कोलकाता में चुनाव आयोग से मिलेगी भाजपा

आज भारतीय जनता पार्टी कोलकाता में चुनाव आयोग से मुलाकात करेगी। कूचबिहार हिंसा को लेकर टीएमसी नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक ऑडियो क्लिप जारी की थी, जिसे देखते हुए भाजपा आज चुनाव आयोग से मिलेगी।
 

08:59 AM, 17-Apr-2021

टीएमसी उम्मीदवार सुजीत बोस ने पूर्व कोलकाता एक बूथ का दौरा किया

पश्चिम बंगाल के मंत्री और बिधाननगर से टीएमसी उम्मीदवार सुजीत बोस ने अपने विधानसभा क्षेत्र में आने वाले महिला कॉलेज का दौरा किया। टीएमसी उम्मीदवार ने पूर्व कोलकाता में स्थित एक बूथ का दौरा किया। 
 

08:28 AM, 17-Apr-2021

टीएमसी नेता मदन मित्रा डाला वोट

कमारहाटी में मतदान करने पहुंचे टीएमसी नेता मदन मित्रा। 
 

08:14 AM, 17-Apr-2021

दक्षिणेश्वर में मतदान के लिए लंबी लाइनों में लगे लोग

कोलकाता के दक्षिणेश्वर में हीरालाल मजुमदार कॉलेज फॉर वुमेन को बूथ के तौर पर इस्तेमाल किया गया। बूथ के बाहर वोटर्स लंबी लंबी लाइनों में खड़े दिखाई दिए। बता दें कि बंगाल में पांचवें चरण का मतदान जारी है।
 

08:10 AM, 17-Apr-2021

गोरखा नेशनल लिबरेशन फ्रंट अध्यक्ष का बयान, इस बार सत्ता में बदलाव हो

गोरखा नेशनल लिबरेशन फ्रंट के अध्यक्ष मान घीसिंग ने कहा कि हम लगातार मतदान पर नजर बनाए हुए हैं। जहां तक हमारी समस्याओं की बात आती है, हम चाहते हैं कि इस सरकार में इस बार बदलाव हो। उन्होंने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि इस बार भाजपा जीते, हम न्याय चाहते हैं।
 

07:48 AM, 17-Apr-2021

बर्धमान दक्षिण में वोट डाल रहे मतदाता

पांचवें चरण के मतदान के दौरान बर्धमान दक्षिण के बाहर मतदाता लाइन में खड़े हैं और वोट डालने की अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। 
 

07:37 AM, 17-Apr-2021

पीएम मोदी ने मतदाताओं से वोट डालने की अपील की

बंगाल में पांचवें चरण के मतदान हो रहे हैं औऱ प्रधानमंत्री मोदी ने सभी मतदाताओं से आगे आकर वोट करने की अपील की है। बंगाल के अलावा देश के कई इलाको में उपचुनाव भी हो रहे हैं। इसे लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से अपील की है कि वो बाहर आएं और मतदान करें।
 

07:24 AM, 17-Apr-2021

दार्जिलिंग: बूथ संख्या 263 में मतदान शुरू

बंगाल में पांचवें चरण के मतदान के तहत दार्जिलिंग के बूथ नंबर 263 के बाहर वोटर्स मतदान करने के लिए लंबी लाइनों में खड़े हैं। 
 

07:09 AM, 17-Apr-2021

मतदान केंद्रों पर लगीं लंबी-लंबी लाइनें

कोरोना का कहर पश्चिम बंगाल में भी बरप रहा है। इसके बावजूद मतदान केंद्रों पर कोरोना से बचाव की गाइडलाइंस का पालन नहीं हो रहा है। मतदाता एक-दूसरे के एकदम करीब खड़े होकर वोट डालने का इंतजार कर रहे हैं। कमरहाटी विधानसभा सीट पर मतदान के लिए वोटर्स इस तरह इंतजार करते नजर आए। 
 

07:03 AM, 17-Apr-2021

कोरोना संक्रमण के बीच पांचवें दौर का मतदान शुरू

देश में कोरोना संक्रमण लगातार फैल रहा है। इस बीच पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण का मतदान शुरू हो गया है। इसके लिए मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं।

06:49 AM, 17-Apr-2021

तृणमूल कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण

पश्चिम बंगाल के लिए यह चरण सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है। पिछली बार इसने 45 में से 32 सीटें जीती थीं जहाँ शनिवार को मतदान होगा। हालांकि, इस बार, उसे भाजपा से एक कठिन चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

06:34 AM, 17-Apr-2021

चुनाव में ये हैं मुख्य मुद्दे

चुनाव में मुख्य मुद्दों की बात करें तो गोरखालैंड आंदोलन, चाय बगान मजदूरों पर अत्याचार, विकास कार्यों का अभाव इस चुनाव में उत्तर बंगाल के प्रमुख विषय हैं। वहीं उत्तर बंगाल की तुलना में दक्षिण बंगाल में थोड़ा विकास तो हुआ है। लेकिन रोजगार के अवसरों की कमी सत्ताधारी दल को परेशान कर सकता है।
 

06:28 AM, 17-Apr-2021

सिलीगुड़ी में मतदान की तैयारियां

सिलीगुड़ी में मतदान केंद्र का एक दृश्य
 

06:21 AM, 17-Apr-2021

मतदान केंद्र के बाहर पहुंचे वोटर

कमारहाटी में मतदान केंद्र के बाहर लाइन में लगे मतदाता। वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू होगी। 
 

06:16 AM, 17-Apr-2021

एक करोड़ से अधिक लोग अपने मतदान अधिकार का उपयोग करेंगे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में एक करोड़ से अधिक लोग अपने मतदान अधिकार का उपयोग करेंगे। मतदाता 45 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान करेंगे और इस चरण में 319 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
 

05:51 AM, 17-Apr-2021

बंगाल चुनाव Live : कामरहटी से भाजपा उम्मीदवार राजू बनर्जी पर बम और पत्थर से हमला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल के छह जिलों की 45 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इस दौरान अधिकतर मतदान केंद्रों पर वोटर्स कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करते नजर आए। बता दें कि आज 39 महिलाओं समेत 319 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद होगा।

मुख्य मुद्दों की बात करें तो गोरखालैंड आंदोलन, चाय बगान मजदूरों पर अत्याचार, विकास कार्यों का अभाव इस चुनाव में उत्तर बंगाल के प्रमुख विषय हैं। वहीं उत्तर बंगाल की तुलना में दक्षिण बंगाल में थोड़ा विकास तो हुआ है। लेकिन रोजगार के अवसरों की कमी सत्ताधारी दल को परेशान कर सकता है।

पांचवें चरण में राज्य में जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग दार्जिलिंग, नदिया, उत्तर 24 परगना और पुर्बा बर्धमान जिलों की 45 सीटों पर मतदान होगा। पांचवें चरण की इन सीटों पर एक स्पष्ट विभाजन है। यहां उत्तर बंगाल की 13 सीटें भाजपा का मजबूत गढ़ मानी जाती हैं। वहीं इसके विपरीत दक्षिण बंगाल में तृणमूल की स्थिति बेहतर है। हालांकि दक्षिण बंगाल से अपना दबदबा खो चुका वामदल भी यहां कुछ सीटों पर आश्चर्यचकित कर सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें