फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal Election 2021: कूचबिहार जिले में नेताओं के प्रवेश पर रोक, चौथे चरण में कुल 76.16 फीसदी हुई वोटिंग

Sat, 10 Apr 2021 10:23 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

खास बातें

  • 44 सीटों पर 373 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत
  • चौथे चरण में सितारों और नेताओं के बीच कड़ा मुकाबला
  • तीन बांग्ला अभिनेत्रियां और एक क्रिकेटर भी मैदान में
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:38 PM, 10-Apr-2021

कूचबिहार जिले में नेताओं के प्रवेश पर रोक

चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा है कि कूचबिहार जिले में किसी भी राष्ट्रीय, राज्य या अन्य पार्टी के किसी भी राजनीतिक नेता को तत्काल प्रभाव से अगले 72 घंटों तक प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

08:28 PM, 10-Apr-2021

सीतलकुची हिंसा पर सीआईएसएफ ने दी सफाई

सीतलकुची हिंसा पर सीआईएसएफ ने सफाई देते हुए कहा कि मतदानकेंद्र पर कई लोगों ने हमारे हथियार को छीनने की कोशिश की। इसी कारण से मतदान केंद्र पर तैनात जवानों ने आत्मरक्षा और मतदान अधिकारियों को बचाने के लिए 6 से 8 राउंड फायरिंग की।

06:51 PM, 10-Apr-2021

बंगाल में चौथे चरण का मतदान समाप्त

बंगाल में चौथे चरण का मतदान समाप्त हो गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक चौथे चरण में  कुल 76.16 फीसदी मतदान हुआ है।

 

विज्ञापन
06:16 PM, 10-Apr-2021

बंगाल में शाम छह बजे तक 76.16 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक बंगाल में शाम छह बजे तक 76.16 फीसदी मतदान हुए हैं।

05:34 PM, 10-Apr-2021

शाम साढ़े पांच बजे तक 75.93 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक बंगाल में शाम साढ़े पांच बजे तक 75.93 फीसदी मतदान हुआ है।

 

विज्ञापन
05:07 PM, 10-Apr-2021

कूचबिहार में चार लोगों की मौत के लिए अमित शाह जिम्मेदार : ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कूचबिहार की घटना के लिए अमित शाह पूरी तरह से जिम्मेदार हैं और वे खुद साजिशकर्ता हैं। मैं केंद्रीय बलों को दोष नहीं दूंगी क्योंकि वे तो गृह मंत्री के आदेश के तहत ही काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि यह घटना पूर्व से नियोजित थी। मैं मामले की जांच का आदेश दूंगी।

04:53 PM, 10-Apr-2021

ममता बनर्जी की नींद उड़ी हुई है:पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी की नींद उड़ी हुई है, उनका गुस्सा सातवें आसमान पर है। जनता के सामने किसी का अहंकार नहीं टिक पाता है लेकिन दीदी को यह बात समझ नहीं आती। 

04:47 PM, 10-Apr-2021

बैसाख की आंधी टीएमसी और उसके गुंडों को उड़ा कर ले जाएगी: पीएम मोदी

अब अभाव पीछे छूटेगा और आकांशी बंगाल का उदय होगा। भाजपा की डबल इंजन सरकार बंगाल को नया राजनीतिक वातावरण देगी। अब सरकार के फैसले सरकार तय करेगी, तोलाबाज तय नहीं करेंगे। इस बार बैसाख की आंधी टीएमसी और उसके गुंडों को उड़ा कर ले जाएगी। 

04:45 PM, 10-Apr-2021

2 मई से बंगाल में असोल परिवर्तन का महायज्ञ शुरू होगा: पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि  2 मई से बंगाल में असोल परिवर्तन का महायज्ञ शुरू होगा। ये महायज्ञ तुष्टिकरण, तोलाबाजी करने वालों, बंगाल की महान जनता का तिरस्कार करने वालों को सबक सिखाएगा। अब बंगाल में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ विकास का डबल इंजन लगने वाला है 

04:44 PM, 10-Apr-2021

भाजपा की सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचारियों की फाइल खुलेगी: पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल की भाजपा सरकार में नए अस्पतालों के निर्माण के साथ ही पुराने अस्पतालों को बेचने वालों, जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों, सबकी फाइल खुलेगी। जिन्होंने बंगाल के लोगों को लूटा है, उन सभी को सजा मिलेगी।

04:42 PM, 10-Apr-2021

दीदी की दुर्नीति ने किसानों की कमर तोड़ी है: पीएम मोदी 

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल में आलू किसानों को उनकी बीज की कीमत तक नहीं मिल पा रही है। बिचौलियों और कोल्ड स्टोरेज के सिंडिकेट ने किसानों को बहुत परेशान किया है। उन्होंने कहा कि दीदी की दुर्नीति ने किसानों की कमर तोड़ी है, भाजपा की डबल इंजन सरकार सिंडिकेट की कमर तोड़ेगी।

04:40 PM, 10-Apr-2021

दीदी की टीएमसी हत्या करने में एक्सपर्ट है: पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि शिल्प, बिजनेस, चाकरी, निवेश, यहां की TMC सरकार की प्राथमिकता में ही नहीं है। दीदी की टीएमसी सिर्फ तोलाबाजी में एक्सपर्ट है। दीदी की टीएमसी कटमनी-सिंडिकेट में एक्सपर्ट है। दीदी की टीएमसी भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या में एक्सपर्ट है।  

04:35 PM, 10-Apr-2021

दीदी ने मुस्लिम बहनों के साथ बहुत बुरा किया : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जिन मुस्लिम बहनों, बेटियों ने दीदी को इतना प्यार दिया, उनके साथ तो दीदी ने बहुत ही बुरा किया। भाजपा सरकार ने तीन तलाक की प्रताड़ना से मुक्त करने के लिए सख्त कानून बनाया। लेकिन दीदी मुस्लिम बहनों के ही विरोध में खड़ी हो गईं।
 

04:32 PM, 10-Apr-2021

दीदी सबकुछ जानती थीं लेकिन चुप रहीं: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बहन-बेटियों के साथ जघन्य अपराध होते रहे, दीदी चुप रहीं। जो सरकारी प्रकल्प बनाए, वो भी किसी को आधे-अधूरे पहुंचे, कटमनी देकर पहुंचे, किसी को आजतक लाभ नहीं मिला, दीदी आप सब जानती थीं, लेकिन तब भी चुप थीं।

04:28 PM, 10-Apr-2021

दीदी याद रखिए ये 2021 का बंगाल है:पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आदरणीय दीदी, याद रखिए, ये 2021 का बंगाल है। अब आपको लोकतंत्र से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। आप बंगाल के लोगों को डराने की, उनमें भय फैलाने की जितनी कोशिश कर रही हैं, उतने ही ज्यादा लोग आपको हराने के लिए एकजुट हो रहे हैं।

04:28 PM, 10-Apr-2021

आपकी दुर्नीति ने बंगाल का ये हाल कर दिया: पीएम मोदी

लोकतंत्र के उत्सव में भी दीदी आप माताओं-बहनों के आंसू गिरने की वजह बन रही हैं। आपकी दुर्नीति ने बंगाल का ये हाल कर दिया है। केंद्रीय वाहिनी पूरे देश में चुनाव करवाती है, निष्पक्ष चुनाव करवाती है।

04:26 PM, 10-Apr-2021

दीदी के साथी अनुसूचित जाति के लोगों को गाली दे रहे हैं: पीएम मोदी

दीदी के साथी अनुसूचित जाति के लोगों को गाली दे रहे हैं। दीदी इतनी हताश हो चुकी हैं कि वो बंगाल के मतदाताओं को बदनाम कर रही हैं। चुनाव में हार निश्चित देख दीदी अब अपने पुराने खेल पर उतर आई है।

04:25 PM, 10-Apr-2021

दीदी मुझे ही नहीं बल्कि अपनी पार्टी के लोगों को भी गाली देती हैं

पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दीदी आज मुझे, केंद्रीय वाहिनी, चुनाव आयोग और ईवीएम को ही सिर्फ गाली नहीं दे रही बल्कि अपनी पार्टी के ही पोलिंग एजेंट्स को भी गाली देने लगी हैं।

04:05 PM, 10-Apr-2021

पश्चिम बंगाल में साढ़े तीन बजे तक 66.76 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक पश्चिम बंगाल में साढ़े तीन बजे तक 66.76 फीसदी मतदान हुआ है।

02:55 PM, 10-Apr-2021

सौरव गांगुली ने किया मतदान



 

01:32 PM, 10-Apr-2021

चुनाव आयोग ने बंद कराया मतदान

चुनाव आयोग ने विशेष पर्यवेक्षकों से अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर सितालकुची के बूथ नंबर 125 में मतदान स्थगित करने का आदेश दिया है। साथ ही, आज शाम 5 बजे तक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

12:47 PM, 10-Apr-2021

पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा

पश्चिम बंगाल के चौथे चरण के मतदान के दौरान हुई हिंसा को लेकर पीएम मोदी ने ममता बनर्जी सरकार को आड़े हाथों लिया। पीएम मोदी ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की आशंका सही साबित हुई। बता दें कि कूचबिहार में हिंसक झड़प के दौरान 4 लोगों की मौत होने की खबर है। आरोप है कि सीआईएसएफ के जवानों ने फायरिंग कर दी, जिसके चलते यह घटना हुई।

12:46 PM, 10-Apr-2021

यहां देखें पीएम मोदी का पूरा भाषण

12:46 PM, 10-Apr-2021

सुबह 11 बजे तक मतदान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : चौथे चरण में 44 सीटों पर पूर्वाह्न 11 बजे तक 33.98 प्रतिशत मतदान।
 

12:23 PM, 10-Apr-2021

टीएमसी ने भी चुनाव आयोग से शिकायत की

इससे पहले तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर आरोप लगाया है कि सीतलकुची, नटबरी, तुफानगंज और दिनहाटा में कई बूथों पर भाजपा के गुंडे बूथ के बाहर हंगामा कर रहे हैं और टीएमसी एजेंटों को बूथ में प्रवेश करने से रोक रहे हैं। टीएमसी ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

11:56 AM, 10-Apr-2021

11 बजे तक 16.65 फीसदी मतदान

पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के तहत सुबह 11 बजे तक 16.65 फीसदी मतदान हुआ है।
 

 

11:44 AM, 10-Apr-2021

कूचबिहार में चार लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल के 5 जिलों की 44 सीटों पर आज चौथे फेज के लिए वोटिंग जारी है। इस दौरान कई इलाकों में हिंसा की खबरें भी आईं। कूचबिहार के सितालकुची में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के समर्थक आपस में भिड़ गए। झड़प में 4 लोगों की मौत और 4 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। आरोप है कि CISF की फायरिंग में इन लोगों को गोली लगी। फिलहाल मौके पर भारी फोर्स तैनात है।

11:05 AM, 10-Apr-2021

मतदान में मदद कर रहे आईटीबीपी के जवान

पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के लोग जोर-शोर से मतदान कर रहे हैं। इस दौरान बुजुर्ग भी वोट डालने पहुंच रहे हैं, जिनकी मदद में आईटीबीपी के जवान जुटे हुए हैं।
 

10:08 AM, 10-Apr-2021

साढ़े 9 बजे तक इतना मतदान

पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के मतदान के तहत लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में सुबह साढ़े 9 बजे तक 15.85 फीसदी मतदान हो चुका है।
 

09:57 AM, 10-Apr-2021

कूचबिहार में गोली लगने से एक मतदाता की मौत

टीओआई की खबर के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के सितलकुची वोट देने के लिए बूथ पर कतार में खड़े एक वोटर की कथित फायरिंग में मौत।

09:41 AM, 10-Apr-2021

दीदी पर बाबुल सुप्रियो का हमला

बाबुल सुप्रियो ने कहा कि पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी और टीएमसी को हटाना ही सबसे बड़ी चुनौती है। टीएमसी उम्मीदवार अरुप बिस्वास दीदी के हर काम में दाहिना हाथ रहे हैं। ऐसे में यहां आतंक के माहौल को बदलना चुनौती है।
 

08:24 AM, 10-Apr-2021

बाबुल सुप्रियो ने लगाया यह आरोप

कोलकाता की टॉलीगंज विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो गांधी कॉलोनी स्थित भारती बालिका विद्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के पोलिंग एजेंट को मतदान केंद्र में नहीं घुसने दिया गया। उसने अपना पहचान पत्र भी दिया, लेकिन पीठासीन अधिकारी ने अनुमति नहीं दी। हमने वेबसाइट पर उसकी डिटेल दिखाई, जिसके बाद उसे बूथ में जाने दिया गया।
 

 

08:08 AM, 10-Apr-2021

भाजपा प्रत्याशी ने किया मतदान

दक्षिण 24 परगना की भांगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सौमी हाती ने अपना वोट डाल दिया। उन्होंने पंचुरिया में बने पोलिंग बूथ में मतदान किया। 
 

08:04 AM, 10-Apr-2021

लोगों में मतदान के प्रति उत्साह

बंगाल में मतदान के प्रति लोगों का उत्साह साफ नजर आ रहा है। राज्य के अलीपुरद्वार जिले में सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगी नजर आईं।
 

07:24 AM, 10-Apr-2021

मतदान केंद्रों पर लगी लंबी-लंबी लाइनें

बंगाल में चौथे चरण के मतदान के तहत लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर वोट डालने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लग गई हैं।
 

07:16 AM, 10-Apr-2021

पीएम मोदी ने लोगों से की यह अपील

बंगाल में चौथे चरण के मतदान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ज्यादा से ज्यादा लोगों मतदान करने की अपील की। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि मैं खासकर युवाओं और महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं।

 

07:06 AM, 10-Apr-2021

कई इलाकों में भड़की हिंसा

पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के तहत 44 सीटों पर मतदान शुरू हो गया, लेकिन इससे पहले राज्य के कई इलाकों में हिंसा भड़क उठी। कूचबिहार के सीतलकुची और साउथ 24 परगना में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट होने की खबरें हैं। वहीं, भांगर में टीएमसी दफ्तर पर हमला होने की जानकारी मिली है। इन दोनों घटनाओं में भाजपा-टीएमसी ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं।

07:04 AM, 10-Apr-2021

मतदान से पहले लॉकेट चटर्जी ने की पूजा-अर्चना

बंगाल में चौथे चरण का मतदान शुरू होने से पहले चुंचूरा से भाजपा प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी मंदिर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना की।
 

 

06:52 AM, 10-Apr-2021

वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता

हावड़ा के डोमजुर विधानसभा क्षेत्र के एक पोलिंग बूथ पर मतदाता वोट डालने के लिए लाइन में लगे हुए हैं। 
 

06:37 AM, 10-Apr-2021

भाजपा उम्मीदवार व अभिनेत्री पायल सरकार की अपील

बेहाला पूर्व से भाजपा उम्मीदवार व अभिनेत्री पायल सरकार ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में 57 फीसदी महिलाएं हैं। मैं उनपर भरोसा कर रही हूं। मैं लोगों से अपील करती हूं कि वे मतदान केंद्रों तक आएं और मतदान करें। मुझे उम्मीद है कि आज सबकुछ शांतिपूर्ण होगा। 
 

06:29 AM, 10-Apr-2021

एक बूथ पर केवल एक हजार मतदाता

हर बूथ को ग्राउंड फ्लोर और चिकित्सा सुविधा से लैस रखा गया है। एक बूथ पर केवल एक हजार मतदाता ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।  इसके अलावा इस चरण में चुनाव लड़ रहे कुल 373 उम्मीदवारों में 50 महिलाएं भी हैं।
 

06:15 AM, 10-Apr-2021

44 विधानसभा सीटों पर 15940 मतदान केंद्रों पर वोटिंग

44 विधानसभा सीटों पर 15940 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी।  कोरोना फ्री और शांतिपूर्ण मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने खासी तैयारियां की हैं।  इसमें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम आपके साथ-साथ मतदान बूथों पर कोरोना संक्रमण की जांच और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। 

 

06:08 AM, 10-Apr-2021

अत्यधिक संवेदनशील पांच जिलों में सुरक्षा के खास इंतजाम

निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा के लिहाज से अत्यधिक संवेदनशील पांच जिलों में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं।  इसके लिए 789 कंपनियों से ज्यादा केंद्रीय सुरक्षा बलों को लगाया गया है। सबसे ज्यादा सुरक्षा कूचबिहार इलाके की गई है। यहां पर 187 कंपनियां तैनात की गई हैं।   

 

06:01 AM, 10-Apr-2021

वोट डालने पहुंचे मतदाता

दक्षिण 24 परगना के भांगर विधानसभा क्षेत्र में वोट डालने पहुंचे मतदाता लंबी लाइन में लगे हुए हैं। 
 

05:53 AM, 10-Apr-2021

बंगाल चुनाव Live : कूचबिहार जिले में नेताओं के प्रवेश पर रोक, चौथे चरण में कुल 76.16 फीसदी हुई वोटिंग

पश्चिम बंगाल में शनिवार को चौथे चरण के मतदान के तहत 5 जिलों की 44 विधानसभा सीटों पर 373 उम्मीदवारों की किस्मत के फैसले के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इस चरण के मतदान का पश्चिम बंगाल की राजनीति में विशेष महत्व है, क्योंकि इस चरण में फिल्मी सितारे पूर्व क्रिकेटर और बड़ी संख्या में खांटी राजनीतिज्ञ अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसमें तीन मशहूर बांग्ला फिल्म अभिनेत्रियां और एक पूर्व रणजी खिलाड़ी है। सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील सभी सीटों के लिए 789 कंपनी केंद्रीय सुरक्षा बल लगाए गए हैं। इसमें अकेले कूच बिहार के लिए 187 टुकड़ियां तैनात की गई है। पश्चिम बंगाल में अब तक तीन चरणों में 91 सीटों पर मतदान हो चुका है। चौथे चरण में आज 44 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके बाद बाकी चार चरणों में 29 अप्रैल तक 159 सीटों पर मतदान होना है। 

इसमें  बेहलापुर पूर्व सीट से भाजपा प्रत्याशी अभिनेत्री से नेता बनी पायल सरकार का तृणमूल कांग्रेस की रत्ना चटर्जी से मुकाबला है। वह पूर्व मेयर शोभन चटर्जी की पत्नी हैं। इसके अलावा टीएमसी से पूर्ण रणजी कप्तान मनोज तिवारी शिबपुर से भाग्य आजमा रहे हैं। राज्य के शिक्षामंत्री पार्थ चटर्जी बेहला पश्चिम से मैदान में हैं। केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो की किस्मत का फैसला भी टालीगंज से इसी चरण में होना है,  सुप्रियो का मुकाबला टीएमसी के कद्दावर नेता और खेल मंत्री अरूप विश्वास के साथ है,  इसके अलावा इस चरण में पूर्व अभिनेत्री वहां हुबली से भाजपा की सांसद लॉकेट चैटर्जी के भाग्य का भी फैसला होना है। लॉकेट चटर्जी अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा सीट चिंसुराह से मैदान में है।

 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें