सीएम शिवराज चौहान ने गुना में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया
राजस्थान: जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनजर जालौर जिले के सभी स्कूल कल 24 अगस्त को बंद रहेंगे। शिक्षक स्टाफ से स्कूलों में मौजूद रहने को कहा गया है, अवकाश सिर्फ छात्रों के लिए लागू है।
24 अगस्त को पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में 26 अगस्त तक बारिश होने की उम्मीद है। 23 अगस्त को गंगीय पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण और गोवा में बारिश होने का अनुमान जताया गया है। 23 और 24 अगस्त को ओडिशा के कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने कहा कि 24 तारीख (बुधवार) को गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश हो सकती है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अतिवृष्टि प्रभावित जिला प्रशासन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर स्थिति की समीक्षा की।
समीक्षा के मुख्य बिंदु
मध्यप्रदेश के मंदसौर में लगातार हो रही बारिश के बाद शिवना नदी उफान पर है। सोमवार देर रात शिवना का जलस्तर बढ़ने के बाद यह सुबह तक भगवान पशुपतिनाथ के गर्भगृह तक पहुंच गया। जिससे अष्टमुखी प्रतिमा के नीचे हिस्से के चार मुख पुरी तरह जलमग्न हो गए। एक सप्ताह में दूसरी बार ऐसा हुआ है कि भगवान पशुपतिनाथ का जलाभिषेक हुआ है।
उत्तर प्रदेश में गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में पानी भरा गया है। लेटे हनुमानजी का मंदिर आधा पानी में डूब गया है। एक श्रद्धालु ने कहा कि पूरे क्षेत्र में पानी है, हम श्रद्धालुओं को आने में दिक्कत हो रही है। आने-जाने का सामने का रास्ता भी अवरुद्ध हो गया है।