फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Diwas 2021 Live: राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे पीएम मोदी, स्वर्णिम विजय मशालों के समारोह में लिया भाग

Thu, 16 Dec 2021 05:49 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Vijay Diwas 2021: 16 दिसंबर 1971 की ऐतिहासिक जीत की खुशी आज भी हर देशवासी के मन को उमंग से भर देती है। इस दिन को हमलोग विजय दिवस के रूप में मनाते हैं। इसी दिन भारत ने पाकिस्तान के दांत खट्टे किए थे। 16 दिसंबर का दिन सैनिकों के शौर्य को सलाम करने का दिन है। इस मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर स्वर्णिम विजय मशालों के स्वागत समारोह में  भाग लिया। पिछले साल प्रधानमंत्री द्वारा प्रज्वलित इन चार मशालों को देश भर में सियाचिन से कन्याकुमारी, अंडमान निकोबार से लोंगेवाला, रण कच्छ और अगरतला तक घुमाया गया था। विजय दिवस से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
पीएम मोदी ने स्वर्णिम विजय मशाल समारोह में लिया भाग - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:48 PM, 16-Dec-2021

कोलकाता में सेना की 'स्वर्णिम विजय गाथा'

स्वर्णिम विजय वर्ष समारोह में भारतीय सेना ने कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में 'स्वर्णिम विजय गाथा' का आयोजन किया। इस दौरान सेना ने गीत-संगीत के माध्यम से देश के जवानों की बहादुरी का वर्णन किया।

11:49 AM, 16-Dec-2021

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शहीद जवानों को किया याद

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।  

10:56 AM, 16-Dec-2021

पीएम मोदी स्वर्णिम विजय मशालों के समारोह में लिया भाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 50वें विजय दिवस को चिह्नित करने के लिए राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे। यहां उन्होंने 'स्वर्णिम विजय मशाल' के सम्मान और स्वागत समारोह में भाग लिया।

 

विज्ञापन
10:48 AM, 16-Dec-2021

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 50वें विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

 

10:43 AM, 16-Dec-2021

पीएम मोदी पहुंचे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक

स्वर्णिम विजय मशालों के समारोह में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंच गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनकी अगवानी की।

विज्ञापन
09:33 AM, 16-Dec-2021

पीएम मोदी ने वीरों को किया नमन

विजय दिवस की 50वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने वीरों को नमन किया। उन्होंने कहा कि मैं मुक्तिजोद्धों, वीरांगनाओं और भारतीय सशस्त्र बलों के वीरों द्वारा महान वीरता और बलिदान को याद करता हूं। हमने साथ मिलकर दमनकारी ताकतों से लड़ाई लड़ीं और उन्हें हराया। बांग्लादेश में राष्ट्रपति कोविंद की उपस्थिति प्रत्येक भारतीय के लिए विशेष महत्व रखती है। 

08:41 AM, 16-Dec-2021

सभी को विजय दिवस की शुभकामनाएं: अमित शाह

विजय दिवस के मौके पर  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारतीय सैनिकों के अद्भुत साहस व पराक्रम के प्रतीक ‘विजय दिवस’ की स्वर्ण जयंती पर वीर सैनिकों को नमन करता हूं।1971 में आज ही के दिन भारतीय सेना ने दुश्मनों पर विजय कर मानवीय मूल्यों के संरक्षण की परंपरा के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा था। सभी को विजय दिवस की शुभकामनाएं।

08:30 AM, 16-Dec-2021

1971 का युद्ध भारत के सैन्य इतिहास का स्वर्णिम अध्याय: राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि स्वर्णिम विजय दिवस के अवसर पर हम 1971 के युद्ध के दौरान अपने सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान को याद करते हैं। 1971 का युद्ध भारत के सैन्य इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। हमें अपने सशस्त्र बलों और उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। 

08:17 AM, 16-Dec-2021

विजय दिवस 2021 Live: राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे पीएम मोदी, स्वर्णिम विजय मशालों के समारोह में लिया भाग

16 दिसंबर 1971 की ऐतिहासिक जीत की खुशी आज भी हर देशवासी के मन को उमंग से भर देती है। इस दिन को हमलोग विजय दिवस के रूप में मनाते हैं। इसी दिन भारत ने पाकिस्तान के दांत खट्टे किए थे। 16 दिसंबर का दिन सैनिकों के शौर्य को सलाम करने का दिन है। इस मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर स्वर्णिम विजय मशालों के स्वागत समारोह में शामिल होंगे। पिछले साल प्रधानमंत्री द्वारा प्रज्वलित इन चार मशालों को देश भर में सियाचिन से कन्याकुमारी, अंडमान निकोबार से लोंगेवाला, रण कच्छ और अगरतला तक घुमाया गया था।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें