फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JD Vance India Visit Live: पीएम मोदी और जेडी वेंस ने की द्विपक्षीय बैठक; व्यापार समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Mon, 21 Apr 2025 09:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

JD Vance India Visit Live Updates News in hindi: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सोमवार को अपने परिवार के साथ चार दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। अपने दौरे के दौरान जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की है। जहां दोनों नेताओं ने व्यापार समेत कई मुद्दों पर मंथन किया है। जेडी वेंस और उनका अपने दौरे के दौरान आगरा और जयपुर की यात्रा भी करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ द्विपक्षीय बैठक की - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:12 PM, 21-Apr-2025

प्रधानमंत्री आवास से जेडी वेंस हुए रवाना
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनका परिवार द्विपक्षीय बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास सात लोक कल्याण मार्ग से रवाना हुआ।

09:02 PM, 21-Apr-2025

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ द्विपक्षीय बैठक की
प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने आज द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की है। अधिकारियों के अनुसार अपनी वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते में प्रगति का स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

08:51 PM, 21-Apr-2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए चल रही बातचीत की पृष्ठभूमि में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ बातचीत की। इससे पहले फरवरी में वाशिंगटन डीसी में प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत के बाद, दोनों पक्षों ने घोषणा की कि वे 2025 की शरद ऋतु तक द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण पर बातचीत करेंगे। इस बातचीत के बाद, प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा चिलुकुरी के साथ आए अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के लिए रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। सप्ताहांत में इटली की यात्रा के बाद वेंस और उनका परिवार चार दिवसीय भारत यात्रा पर आज सुबह दिल्ली पहुंचे। वे 12 वर्षों में भारत आने वाले पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैं, इससे पहले 2013 में जो बाइडन ने नई दिल्ली का दौरा किया था।

जेडी वेंस की पहली भारत यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत समेत लगभग 60 देशों के विरुद्ध व्यापक टैरिफ व्यवस्था लागू करने और फिर उसे स्थगित करने के कुछ सप्ताह बाद हुई है। नई दिल्ली और वाशिंगटन अब द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत कर रहे हैं, जिसमें टैरिफ और बाजार पहुंच सहित कई मुद्दों को संबोधित करने की उम्मीद है। इससे पहले पिछले महीने, अमेरिकी सहायक व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन लिंच ने भारत का दौरा किया और द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को मजबूत करने के लिए अपने भारतीय वार्ताकारों के साथ बातचीत की।

विज्ञापन
07:57 PM, 21-Apr-2025

पीएम मोदी ने जेडी वेंस का किया स्वागत
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में लोक कल्याण मार्ग में अपने आधिकारिक आवास पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और द्वितीय महिला उषा वेंस और उनके बच्चों का स्वागत किया।



07:34 PM, 21-Apr-2025

पीएम मोदी और जेडी वेंस के बीच हुई बातचीत
प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ बातचीत की है। बता दें कि, अमेरिकी उपराष्ट्रपति चार दिवसीय दौरे पर भारत आएं हैं उनके साथ उनकी पत्नी उषा वेंस और बच्चे भी मौजूद हैं। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री जेडी वेंस के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन भी करेंगे। वहीं जेडी वेंस सपरिवार कल जयपुर और आगरा का भी दौरा करेंगे।

विज्ञापन
07:12 PM, 21-Apr-2025

जेडी वेंस की शुरुआती दिनों में भारत यात्रा महत्वपूर्ण- तरनजीत
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की भारत यात्रा पर अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत और भाजपा नेता तरनजीत सिंह संधू ने कहा, 'जेडी वेंस की शुरुआती दिनों में भारत यात्रा महत्वपूर्ण है...दुनिया में कोई भी रिश्ता, जिसमें हमारे अपने घरेलू रिश्ते भी शामिल हैं, जटिल होता है। जटिलताएं पहले भी थीं। मेरा मानना है कि इन चुनौतियों को अवसरों में बदलना चाहिए और यह मुद्दा भी कुछ ऐसा ही है। हालांकि यह बहुत बड़ा हो गया है, यह एक विश्वव्यापी घटना है, यह एक नई तकनीक है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि भारत-अमेरिका संबंधों को दबा दिया जाएगा। यह सब एक साथ चलेगा'। उन्होंने आगे कहा, 'मैंने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनके पहले प्रशासन में काम किया था...अमेरिका-भारत संबंधों के कई आयाम हैं और व्यापार इसका एक हिस्सा है। व्यापार भी सुलझ जाएगा। थोड़ा धैर्य रखें, इस रिश्ते को देखें, आने वाले दिनों में आप इसकी रूपरेखा बनते देखेंगे'।
 

06:39 PM, 21-Apr-2025

सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज एम्पोरियम पहुंचे जेडी वेंस
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज एम्पोरियम, जनपथ का दौरा करने पर स्टोर मैनेजर विनय अग्रवाल कहते हैं, 'हम बहुत खुश हैं कि वे परिवार के साथ यहां आए। उन्होंने कुछ पेपर-मैचे आइटम, बच्चों के लिए छोटे-छोटे उपहार आइटम और कुछ पीतल के सामान खरीदे... उन्होंने शोरूम के सभी काउंटर देखे। सेंट्रल कॉटन इंडस्ट्री कला और शिल्प के मंदिरों में से एक है। यह कोई साधारण दुकान नहीं है। सेंट्रल कॉटन इंडस्ट्री एशिया में एक बहुत बड़ा संगठन है और हाथ से बने हस्तशिल्प का कारोबार करता है। उन्हें (उषा वेंस) कला और शिल्प बहुत पसंद आया'।
   
 

05:29 PM, 21-Apr-2025

जयपुर में अमेरिकी उपराष्ट्रपति का होगा शाही स्वागत, चंदा और पुष्पा होंगी आकर्षण का केंद्र
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के जयपुर दौरे को लेकर गुलाबी नगरी में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इस ऐतिहासिक स्वागत में सबसे खास भूमिका निभाएंगी जयपुर की दो शाही हथिनियां — चंदा और पुष्पा, जो राजस्थानी अंदाज में मेहमान नवाजी के लिए प्रसिद्ध हैं।

अमेर महल के सूरजपोल गेट पर उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड का स्वागत बेहद भव्य अंदाज में किया जाएगा। चंदा और पुष्पा को चांदी के विशेष होदे पहनाए जाएंगे, साथ ही उनके लिए पारंपरिक राजस्थानी आभूषणों की भी व्यवस्था की गई है। दोनों हथिनियों को इन दिनों हाथी गांव में विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि वे मेहमानों का स्वागत सलीके से कर सकें।

हाथी गांव में चल रही तैयारियों के बीच चंदा और पुष्पा को रोजाना नहलाया जा रहा है और उन्हें सेरेमनी के लिए अभ्यास करवाया जा रहा है। पुष्पा, जो 19 साल की है, अमेरिकी उपराष्ट्रपति को सलामी देकर उनका स्वागत करेगी, वहीं 28 वर्षीय चंदा अपनी सूंड से माला पहनाकर मेहमानों का अभिनंदन करेगी। हाथी मालिक बल्लू खान ने बताया कि, 'सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि चंदा और पुष्पा को इतनी बड़ी शख्सियत के स्वागत का अवसर मिल रहा है।'

जयपुर के शाही स्वागत की इस परंपरा में हाथियों की भूमिका एक बार फिर गौरवशाली अध्याय जोड़ने जा रही है, जिसे देखने के लिए देश-विदेश की निगाहें जयपुर पर टिकी हैं।

04:39 PM, 21-Apr-2025

अमेरिकी उपराष्ट्रपति का जयपुर दौरा: जानें कहां नो-एंट्री, कहां रूट डायवर्ट
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस नई दिल्ली से जयपुर आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने चार दिनों तक कई मार्गों पर विशेष ट्रैफिक डायवर्जन की योजना बनाई है। आज रात 9 से 10 बजे तक जेएलएन मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान एयरपोर्ट रोड की एक लेन को भी पहले से ही बंद कर दिया जाएगा।

जयपुर में अमेरिकी उपराष्ट्रपति का यह दौरा 22 अप्रैल से शुरू होकर 24 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान वे आमेर महल, सिटी पैलेस, जंतर-मंतर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। ऐसे में इन स्थलों से जुड़े मार्गों पर ट्रैफिक को सुबह 8 बजे से दोपहर तक बंद रखा जाएगा। अल्बर्ट हॉल से न्यू गेट होते हुए सिटी पैलेस व बड़ी चौपड़ जाने वाले रास्तों पर भी इसी अवधि में प्रतिबंध लागू रहेगा।

डायवर्जन की प्रमुख व्यवस्थाएं:

  • जेएलएन मार्ग से एयरपोर्ट की ओर जाने वाले अपेक्स सर्कल, गोपालपुरा बायपास व ओटीएस चौहरे से प्रवेश पर रोक रहेगी।
  • 22 अप्रैल को आमेर महल के आस-पास का ट्रैफिक सुबह 8 बजे से डायवर्ट रहेगा।
  • 23 अप्रैल को सुबह 8 बजे से रामबाग से जेएलएन मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।
  • 24 अप्रैल की सुबह अमेरिकी उपराष्ट्रपति जयपुर से रवाना हो जाएंगे।
  • इसके बाद सुबह 8 बजे के बाद ट्रैफिक सामान्य हो जाएगा।

सुरक्षा के मद्देनजर भारी व्यवस्था
उपराष्ट्रपति वेंस के 23 अप्रैल को दोपहर 3 बजे ओटीएस चौक स्थित एक कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। ऐसे में रामबाग से ओटीएस चौक व झालाना आरएएसआई तक का ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। पूरे दौरे के दौरान पुलिस लगातार निगरानी में रहेगी और आवश्यकतानुसार फ्लेक्सिबल ट्रैफिक कंट्रोल किया जाएगा।

पुलिस की अपील
पुलिस ने छात्र-छात्राओं व आम नागरिकों से अपील की है कि वे परीक्षा या अन्य कारणों से रास्तों में न फंसे, इसके लिए वे निर्धारित समय से पहले अपनी मंजिल पर पहुंच जाएं। विशेष रूप से बीवीआईटी मूवमेंट के दौरान कॉलेज या शिक्षण संस्थानों से जुड़े छात्र समय का विशेष ध्यान रखें। ऐसे में जयपुर वासियों को सलाह दी जा रही है कि वे अगले चार दिन ट्रैफिक अलर्ट का पालन करें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

04:27 PM, 21-Apr-2025

वेंस के काफिले में घातक लिमोजीन कारें शामिल
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए बेहद खास इंतजाम किए जा रहे हैं। वेंस की सुरक्षा तीन घेरों में की जा रही है। सबसे इनर रिंग में अमेरिकी सुरक्षा टीम रहेगी। इसके बाद आउटर रिंग में भारतीय सुरक्षा एजेंसियां रहेंगी। उनकी सुरक्षा में 7 आईपीएस , 20 एडिशनल डीसीपी, 40 एसीपी, 300 एसआई और 2100 कांस्टेबल को फील्ड में तैनात किया गया है। लेकिन इन सबसे खास वह कारों का काफिला है जो खास तौर पर ऐसे वीवीआईपी प्रोटेक्शन के लिए तैयार की गई हैं।

इनमें कुछ कारें और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण यूएस से लाए गए हैं। वहीं कुछ भारत सरकार की तरफ से वेंस की सुरक्षा में तैनात की जाएगी। इनमें करीब 2 साल पहले विशेष रूप से खरीदी गई लीमोजीन गाड़ियां भी हैं। भारत सरकार ने ये विशेष कारें लीज पर ली हुई हैं। जिनके जरिए वेंस व उनके परिवार को खास सिक्योरिटी मुहैया करवाई जाएगी। 

अगर बुलेटप्रूफ लिमोजिन की बात करें तो ये कारें सिर्फ लग्जरी ही नहीं होती है, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी बेहद खास होती है। ऐसा माना जाता है कि इन कारों में सिर्फ कांच ही नहीं, बल्कि इसकी बॉडी भी बुलेटप्रूफ होती है। वैसे तो हर बुलेटप्रूफ कार की अपनी खासियत है, लेकिन आम बुलेटप्रूफ लिमोजिन में भी गोलियों के अटैक को झेलने की पावर होती है। लिमोजिन का बुलेटप्रूफ वर्जन ही नहीं बल्कि आर्म्ड वर्जन भी तैयार किया जाता है। यहां तक की यूएस प्रेसिडेंट की सुरक्षा में लगाई जाने वाली इन कारों में कैमिकल हमले को झेलने की क्षमता भी होती है।

03:33 PM, 21-Apr-2025

11:51 AM, 21-Apr-2025

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की विदेश नीति के माध्यम से दुनिया भर के देशों से बेहतर संबंध बनाए हैं... आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में भारत है, दुनिया का ब्राइट स्पॉट अर्थव्यवस्थाओं की दृष्टि से भारत है... भारत-अमेरिका के रिश्ते पहले से बहुत मजबूत हुए हैं और निश्चित तौर पर इस मुलाकात के साथ और मजबूत होने जा रहे हैं..."

उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस वह दल है जिनके पहले प्रधानमंत्री से लेकर अंत तक वे सदा डॉ. भीमराव अंबेडकर का विरोध करते रहे हैं। संविधान को कुचलने का काम किसी ने किया है तो वह कांग्रेस पार्टी ने किया है... आज राहुल गांधी हंसी का पात्र बन जाते हैं जब वे बाबा साहब की तस्वीर उठाते हैं... यदि किसी ने डॉ. भीम राव अंबेडकर को सम्मान दिया है तो वह भाजपा है... कांग्रेस सदा संविधान विरोधी रही है... "

11:21 AM, 21-Apr-2025

पत्नी, बच्चों के साथ बच्चों के साथ अक्षरधाम मंदिर पहुंचे वेंस
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, द्वितीय महिला उषा वेंस अपने बच्चों के साथ अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर हैं और आज बाद में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे।

10:20 AM, 21-Apr-2025

10:20 AM, 21-Apr-2025

09:41 AM, 21-Apr-2025

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत पहुंचे
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत पहुंच गए हैं। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के उपराष्ट्रपति के साथ द्वितीय महिला उषा वेंस के साथ पालम हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनका स्वागत किया।
 

09:40 AM, 21-Apr-2025

90 दिन के स्थगन के बीच समझौते की कोशिश
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो अप्रैल को अमेरिका के सभी कारोबारी साझेदारों पर जवाबी टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। हालांकि बाद में ट्रंप ने चीन को छोड़कर अन्य सभी देशों पर लगाए गए टैरिफ को 90 दिन के लिए स्थगित कर दिया। इसके बाद से ही अमेरिकी नेता अलग-अलग देशों के साथ बातचीत कर द्विपक्षीय समझौतों के जरिये इस मुद्दे को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। 

09:07 AM, 21-Apr-2025

जयपुर व आगरा भी जाएंगे वेंस
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति सोमवार को दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर जाएंगे। अगले दिन वह जयपुर जाएंगे, जहां वह और उनकी पत्नी उषा वेंस यूनेस्को की वैश्विक धरोहर में शामिल आमेर किला समेत कई ऐतिहासिक इमारतों को देखेंगे। 23 अप्रैल की सुबह वेंस परिवार के साथ आगरा में ताजमहल का दीदार करेंगे। उसी शाम वेंस आगरा से वापस जयपुर जाएंगे और अगले दिन 24 अप्रैल की सुबह अमेरिका रवाना होंगे।

08:30 AM, 21-Apr-2025

दोनों देशों में संबंधों को और बेहतर बनाने पर फोकस
पीएम मोदी व वेंस के बीच सोमवार की बैठक में समझौते को जल्द अंतिम रूप देने के साथ दोनों देशों में संबंधों को और बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। वेंस के साथ पेंटागन व विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे, जबकि भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा शिरकत करेंगे। 

08:17 AM, 21-Apr-2025

द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा
जेडी वेंस की पहली भारत यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत समेत लगभग 60 देशों पर जवाबी टैरिफ लगाने और फिर उस पर रोक लगाने के कुछ सप्ताह में हो रही है। भारत और अमेरिका, टैरिफ व बाजार पहुंच समेत विभिन्न मुद्दों का हल निकालने के लिए लगातार द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा कर रहे हैं। 

08:08 AM, 21-Apr-2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात
अमेरिकी उपराष्ट्रपति शाम साढ़े छह बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे। इस दौरान व्यापार, टैरिफ, क्षेत्रीय सुरक्षा और समग्र द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत होगी।

07:29 AM, 21-Apr-2025

सुबह 9:30 बजे के आसपास दिल्ली पहुंचेंगे
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस तीन दिवसीय दौरे पर आज यानी सोमवार को भारत पहुंच रहे हैं। वेंस भारतीय मूल की पत्नी उषा और तीन बच्चों के साथ आ रहे हैं।  अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनका परिवार रोम चियाम्पिनो एयरपोर्ट से एयर फोर्स टू (AF2) विमान में सवार होकर भारत की राजधानी नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। सोमवार को सुबह 9:30 बजे के आसपास वे दिल्ली पहुंचेंगे।

07:25 AM, 21-Apr-2025

JD Vance India Visit Live: पीएम मोदी और जेडी वेंस ने की द्विपक्षीय बैठक; व्यापार समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

US Vice President JD Vance India visit Update In Hindi: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सोमवार को अपने परिवार के साथ चार दिवसीय भारत यात्रा पर पहुंच चुके हैं। आज शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वेंस और उनके परिवार के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। इससे पहले वेंस अपने परिवार के साथ अक्षरधाम मंदिर जाएंगे। इसके अलावा वह आगरा और जयपुर की यात्रा भी करेंगे।  

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें