चुनाव आयोग के मुताबिक तमिलनाडु में शाम साढ़े छह बजे तक 65.11% मतदान हुआ है।
चुनाव आयोग के मुताबिक तमिलनाडु में शाम 5 बजे तक 57.95 % मतदान हुआ है,
गौरतलब है कि डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन कोलाथुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ एआईएडीएमके के अधिराजराम और एमएनएम के ए जगदीश मैदान में हैं। वहीं, चेपॉक विधानसभा सीट पर भी हर किसी की नजरें बनी हुई हैं। यहां डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि चुनावी मैदान में उतरे हैं। उन्हें एनडीए की ओर से पीएमके के ए. कसाली चुनौती दे रहे हैं। शशिकला भले ही सियासत से संन्यास ले चुकी हैं, लेकिन उनके भतीजे दिनाकरन चुनावी मैदान में हैं। दिनाकरन कोविलपट्टी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुकाबला तमिलनाडु सरकार के मंत्री और एआईएडीएमके उम्मीदवार के राजू और डीएमके गठबंधन के श्रीनिवासन से है।
असम 68.10 फीसदी
केरल 58.09 फीसदी
पुडुचेरी 66.06 फीसदी
तमिलनाडु 52.18 फीसदी
बंगाल: 66.73 फीसदी
तमिलनाडु के त्रिची में दिव्यांगों ने भी किया मतदान
असम 53.23 फीसदी
केरल 47.47 फीसदी
पुडुचेरी 54.07 फीसदी
तमिलनाडु 40.94 फीसदी
बंगाल: 53.89 फीसदी
असम 53.20 फीसदी
केरल 44.99 फीसदी
पुडुचेरी 47.98 फीसदी
तमिलनाडु 37.00 फीसदी
बंगाल: 53.44 फीसदी
मरुमलारची द्रविड़ मुनेत्र कगझम (एमडीएमके) प्रमुख वाइको ने मतदान कर दिया। उन्होंने अपना वोट कलिंगपट्टी में डाला।
केरल 33.18 फीसदी
बंगाल: 34.71 फीसदी
तमिलनाडु 22.92 फीसदी
असम 33.18 फीसदी
पुडुचेरी 35.71 फीसदी
चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक तमिलनाडु में 22.82 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह की सुस्ती के बाद अब वोट डालने वालों की भीड़ बढ़ गई है।
दक्षिण भारतीय फिल्मों के दिग्गज अभिनेता विजय ने मतदान किया। वह अपना वोट डालने के लिए चेन्नई के वेल्स इंटरनेशनल प्री स्कूल पहुंचे।
तमिलनाडु में मतदाता काफी उत्साह में हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक राज्य में 13.8 फीसदी मतदान हुआ है।
गौरतलब है कि तमिलनाडु की राजनीति हमेशा करुणानिधि और जयललिता के इर्द-गिर्द घूमती रही, लेकिन इस बार इन दोनों के बिना चुनाव हो रहे हैं। वैसे तो राज्य में इस बार भी चुनावी मुकाबला एआईएडीएमके और डीएमके के बीच है, लेकिन युवा मतदाता कमल हासन और टीटी दिनाकरन की ओर भी रुख कर सकते हैं। तमिलनाडु में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियों का भविष्य राज्य के क्षेत्रीय दलों पर निर्भर है।
तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री पनीरसेल्वम ने पेरियाकुलम में मतदान किया।
चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक केरल में 3.21 फीसदी, तमिलनाडु में 0.24 फीसदी, पुडुचेरी में 0.38 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 4.88 फीसदी और असम में 0.93 फीसदी मतदान हुआ।
डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने तेयनापेट स्थित मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शिवगंगा जिले के कंडनौर स्थित चित्तल आची मेमोरियल हाई स्कूल में बने पोलिंग बूथ में मतदान किया।
मक्कल निधि मायम के प्रमुख कमल हासन भी मतदान कर चुके हैं। वह अपने बेटियों श्रुति हसन और अक्षरा हसन के साथ वोट डालने पहुंचे।
तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इस दौरान अभिनेता रजनीकांत ने थाउजेंट लाइट्स विधानसभा क्षेत्र के स्टेला मैरिस इलाके में स्थित पोलिंग बूथ में वोट डाला।
देश के पांचों राज्यों में आज मतदान हो रहा है। इस दौरान पीएम मोदी ने ट्वीट किया। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों से मतदान करने की अपील की।
234 सीटों के लिए मतदान शुरू हुआ। यहां कुल 3998 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है।
तमिलनाडु में करीब चार महीने के चुनावी महौल एवं चुनाव प्रचार के बाद एक ओर जहां विपक्षी पार्टी द्रमुक राज्य की सत्ता में वापसी के लिए पूरा जोर लगा रही है, वहीं दूसरी ओर सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक सत्ता में बने रहने की कोशिश कर रही है। राज्य में मंगलवार को विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। तमिलनाडु के हालिया चुनाव इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब अन्नाद्रमुक की नेता जे जयाललिता और द्रमुक के एम करुणनिधि नहीं होंगे। वहीं, मुख्यमंत्री पलानीस्वामी तीसरी बार अपने गृह जिले सेलम जिले के इडापड्डी सीट से जीत दर्ज करने का प्रयास करेंगे।
तमिलनाडु में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। राज्य में कुल 6.28 करोड़ मतदाता है, जिनमें 3,19,39,112 महिलाएं, 3,09,23,651 पुरुष और 7,192 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। वे कुल 3,998 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
उप-मुख्यमंत्री ओ पनीरसेलवम, जिन्होंने आक्रामक तरीके से प्रचार किया था, एक बार फिर गृह जिले थेनी के बोदीनयाकनूर सीट से अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। इस सीट पर उन्होंने वर्ष 2011 और 2016 में भी जीत दर्ज की थी।
तमिलनाडु में पहले और आखिरी चरण के लिए आज सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू होगी। राज्य की 234 सीटों के लिए 3,998 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव में 6 करोड़ 28 लाख वोटर्स उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेगे। चुनाव में मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी, उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम, द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन, एएमएमके संस्थापक टीटीवी दिनाकरण, अभिनेता एवं मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन, नाम तमीझार काच्ची के नेता सीमान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एल मुरूगन समेत 3,998 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
यह चुनाव तय करेगा कि क्या सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक की लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता में वापसी होगी या फिर एक दशक बाद द्रमुक सत्ता में लौटेगी. अपनी आखिरी अपील में पलानीस्वामी ने ‘अम्मा शसन’ की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए वोट मांगा. उनकी पार्टी भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है. द्रमुक नेता स्टालिन ने मतदाताओं से पार्टी नीत सेकुलर प्रोग्रेसिव एलायंस के लिए एक मौका मांगा. द्रमुक 2011 से विपक्ष में है.