फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Somnath Amrit Mahotsav LIVE: 'विकास और विरासत साथ लेकर आगे बढ़ रहा भारत', सोमनाथ अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी

Mon, 11 May 2026 01:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिर सोमनाथ (गुजरात)

खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। सोमवार को गिर सोमनाथ में भव्य रोड शो के बाद उन्होंने सोमनाथ मंदिर में कुंभाभिषेक और पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री आज शाम  वडोदरा में सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन भी करेंगे।पढ़िए अपडेट्स-
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : एक्स/भाजपा
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:11 PM, 11-May-2026

जिसके नाम में ही सोम जुड़ा हो, उसे कौन नष्ट कर सकता है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जब मैं पिछली बार यहां आया था, तब मैंने कहा था कि जिसके नाम में ही सोम अर्थात अमृत जुड़ा हो, उसे कौन नष्ट कर सकता है। इतिहास के लंबे कालखंड में इस मंदिर ने अनेक आक्रमण झेले। महमूद गजनवी, अलाउद्दीन खिलजी जैसे अनेक आक्रांता आए। लुटेरों ने सोमनाथ मंदिर का वैभव मिटाने का प्रयास किया। वो सोमनाथ को एक भौतिक ढांचा मानकर उससे टकराते रहे। बार-बार इस मंदिर को तोड़ा गया। ये बार-बार बनता रहा। हर बार उठ खड़ा होता रहा! क्योंकि तोड़ने वालों को मालूम नहीं था कि हमारे राष्ट्र का वैचारिक सामर्थ्य क्या है। हम भौतिक शरीर को नश्वर मानने वाले लोग हैं। उसके भीतर बैठी आत्मा अविनाशी है। और शिव तो सर्वात्मा हैं।

01:08 PM, 11-May-2026

पोखरण परमाणु परीक्षण को दिया गया था ऑपरेशन शक्ति नाम: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, देश ने पोखरण परमाणु परीक्षण को ऑपेरशन शक्ति नाम दिया था, क्योंकि, शिव के साथ शक्ति की आराधना ही हमारी परंपरा रही है। शिव और शक्ति की हमारी आराधना का जो विचार है, वो देश की वैज्ञानिक प्रगति के लिए भी प्रेरणा बने। आज हम ये संकल्प भी साकार होते देख रहे हैं। मैं इस अवसर पर भगवान सोमनाथ के चरणों से सभी देशवासियों को ऑपेरशन शक्ति की वर्षगांठ की भी बधाई देता हूं।

01:06 PM, 11-May-2026

भारत की राजनीतिक इच्छाशक्ति अटल : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, दुनियाभर की शक्तियां भारत को दबोचने के लिए मैदान में उतरी। अनेक प्रकार के बंधन लग गए। आर्थिक संभावनाओं के सारे रास्ते बंद कर दिए गए। 11 मई के बाद दुनिया हम पर टूट पड़ी थी। लेकिन 13 मई को फिर दो और परमाणु परीक्षण हुए थे। उससे दुनिया को पता चला था कि भारत की राजनीतिक इच्छाशक्ति कितनी अटल है। उस समय पूरी दुनिया का दबाव भारत पर था। लेकिन अटल जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने दिखाया था कि हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है। दुनिया की कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती, दबाव में नहीं ला सकती।
 

विज्ञापन
01:04 PM, 11-May-2026

आज के ही दिन देश ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया गया : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज का दिन एक और वजह से भी विशेष है। 11 मई, 1998 यानी आज के ही दिन देश ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था। देश ने 11 मई को पहले 3 परमाणु परीक्षण किए। हमारे वैज्ञानिकों ने भारत के सामर्थ्य को, भारत की क्षमता को दुनिया के सामने रखा। दुनिया में तूफान आ गया कि भारत कौन होता है, उसकी ये हैसियत, जो परमाणु परीक्षण करें।
 

01:02 PM, 11-May-2026

सोमनाथ का अमृत महोत्सव अगले एक हजार वर्षों के लिए भारत की प्रेरणा का महोत्सव : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं यहां देख रहा हूं कि सोमनाथ का अमृत महोत्सव केवल अतीत का उत्सव नहीं है। ये अगले एक हजार वर्षों के लिए भारत की प्रेरणा का महोत्सव भी है।

विज्ञापन
01:00 PM, 11-May-2026

सोमनाथ की प्राण प्रतिष्ठा ने भारत की स्वतंत्र चेतना का उद्घोष किया : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 75 साल पहले आज के ही दिन सोमनाथ मंदिर की पुनर्स्थापना... ये कोई साधारण अवसर नहीं था। अगर 1947 में भारत आजाद हुआ था तो, 1951 में सोमनाथ की प्राण प्रतिष्ठा ने भारत की स्वतंत्र चेतना का उद्घोष किया था।

12:55 PM, 11-May-2026

प्रथम विध्वंस के 1,000 वर्ष बाद भी सोमनाथ के अविनाशी होने का गर्व : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, अभी कुछ ही महीने पहले मैं यहां आया था, तब हम सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मना रहे थे। प्रथम विध्वंस के 1,000 वर्ष बाद भी सोमनाथ के अविनाशी होने का गर्व और आज इस आधुनिक स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा के 75 वर्ष, हम केवल दो आयोजनों का हिस्सा भर नहीं बनें, हमें हजार वर्षों की अमृत यात्रा को अनुभव करने का शिवजी ने मौका दिया है।

12:54 PM, 11-May-2026

सुखद अनुभव दे रही आज की यात्रा: पीएम मोदी

उन्होंने कहा, दादा सोमनाथ के अनन्य भक्त के रूप में मैं कितनी बार यहां आया हूं, कितनी ही बार उनके सामने नतमस्तक हुआ हूं। लेकिन आज जब मैं यहां आ रहा था, तो समय की ये यात्रा एक सुखद अनुभूति दे रही थी।

12:48 PM, 11-May-2026

सोमनाथ में हर कोने में भक्ति का अनुभव किया जा सकता है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर कहा, सोमनाथ में हर कोने में भक्ति का अनुभव किया जा सकता है। पुनर्निर्मित मंदिर के श्रद्धालुओं के लिए द्वार खुलने के 75 वर्ष पूरे होने पर अनगिनत लोग एक साथ जुटे हैं। वह दिन भारत की सभ्यतागत यात्रा में वास्तव में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर था।

12:44 PM, 11-May-2026

पीएम मोदी ने जारी किया डाक टिकट और सिक्का

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर की विरासत और आध्यात्मिक महत्व को समर्पित स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया।

11:55 AM, 11-May-2026

मंदिर के प्रांगण में कुंभाभिषेक के साक्षी बने पीएम

मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रांगण में कुंभाभिषेक के साक्षी बने। इस दौरान ध्वजारोहण भी किया गया। 

11:49 AM, 11-May-2026

सोमनाथ मंदिर पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा

सोमनाथ मंदिर के जीर्णोधार के 75 साल पूरे होने के अवसर पर पीएम मोदी ने पूजा अर्चना की। इस दौरान वायुसेना के हेलिकॉप्टर से आसमान से पुष्पवर्षा भी की गई। 

 

11:44 AM, 11-May-2026

पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा पाठ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ अमृत महोत्सव के तहत बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर में पूजा-पाठ की। मंदिर के जीर्णोधार होने के 75 साल पूरे होने सोमनाथ अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।

11:27 AM, 11-May-2026
मंदिर में पूजा अर्चना करते पीएम मोदी - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी/वीडियो ग्रैब

Somnath Amrit Mahotsav LIVE: पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में कुंभाभिषेक किया

गिर सोमनाथ में रोड शो करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने कुंभाभिषेक और पूजा अर्चना की। 

11:17 AM, 11-May-2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी आज सोमनाथ मंदिर में 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' में शामिल होंगे।

11:01 AM, 11-May-2026

Somnath Amrit Mahotsav LIVE: पीएम मोदी ने गिर सोमनाथ में रोड शो किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गिर सोमनाथ में रोड शो किया। उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद हैं। पीएम मोदी आज सोमनाथ मंदिर में 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' में शामिल होंगे।

10:41 AM, 11-May-2026

हजारों भक्त पीएम का स्वागत करने के लिए उत्साहित: हर्ष सांघवी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो से पहले गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने कहा, आज हजारों सोमनाथ भक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए 'जय सोमनाथ-जय सोमनाथ' के नारों के साथ उत्साहपूर्वक पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार हैं। पीएम मोदी कुछ ही देर में सोमनाथ पधारेंगे। सोमनाथ अमृत महोत्सव के इस पावन अवसर पर भगवान सोमनाथ की पूजा अर्चना करेंगे।

09:14 AM, 11-May-2026

Somnath Amrit Mahotsav LIVE: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीं शुभकामनाएं

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिखा कि आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति के दिव्य प्रतीक श्री सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान सोमनाथ से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें।

09:10 AM, 11-May-2026

उत्सव हमारी अटूट आस्था और सांस्कृतिक स्वाभिमान का अखंड शंखनाद: रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सनातन संस्कृति के उत्थान और राष्ट्रीय अस्मिता के अमिट प्रतीक, श्री सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होना प्रत्येक भारतवासी के लिए ऐतिहासिक गौरव का विषय है। पीएम मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित यह भव्य उत्सव हमारी अटूट आस्था और सांस्कृतिक स्वाभिमान का अखंड शंखनाद है। यह पावन अवसर भारत की दिव्य चेतना और संकल्पशक्ति को नमन करने का है।

09:04 AM, 11-May-2026

Somnath Amrit Mahotsav LIVE: सोमनाथ भारत की उसी अपराजेय चेतना का प्रतीक: शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि आज का दिन भारत की सांस्कृतिक चेतना, आस्था और आत्मगौरव का एक ऐतिहासिक क्षण है। पीएम मोदी सोमनाथ धाम पहुंच रहे हैं, जहां पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। यह केवल एक मंदिर का उत्सव नहीं बल्कि उस अमर सभ्यता का उत्सव है, जिसने अनेकों आक्रमणों, संघर्षों और विध्वंस के बाद भी अपनी आस्था, संस्कृति और आत्मबल को अक्षुण्ण बनाए रखा। सोमनाथ भारत की उसी अपराजेय चेतना का प्रतीक है, जो हर बार नए तेज और नए संकल्प के साथ उठ खड़ी होती है। 

उन्होंने कहा कि सोमनाथ का इतिहास हमें बताता है कि राष्ट्र केवल सीमाओं से नहीं बल्कि साझा संस्कारों, श्रद्धा और एकात्म भाव से जीवित रहता है। सरदार पटेल के संकल्प, डॉ. राजेंद्र प्रसाद के प्रेरणादायी संदेश और असंख्य वीरों व भक्तों के त्याग से पुनर्जीवित हुआ यह धाम आज विकास और विरासत भी के मंत्र का दिव्य प्रतीक बन चुका है। प्रभास तट से उठती लहरें आज भी यही संदेश देती हैं कि भारत की आत्मा सनातन है, अविनाशी है और सदैव विश्व का मार्गदर्शन करती रहेगी।

09:04 AM, 11-May-2026

Somnath Amrit Mahotsav LIVE: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की सनातन ऊर्जा का उत्सव: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि सोमनाथ मंदिर के जीर्णोंद्धार के आज 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। सोमनाथ मंदिर भारत की आध्यात्मिक चेतना और आस्था का प्रबल प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मना रहा है, जो भारत की सनातन ऊर्जा का उत्सव है। यह भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को और अधिक जागृत व समृद्ध करने के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है, जिससे भारत की भावी पीढ़ियां भी प्रेरणा प्राप्त कर सकेंगी।

08:18 AM, 11-May-2026

Somnath Amrit Mahotsav LIVE: 'विकास और विरासत साथ लेकर आगे बढ़ रहा भारत', सोमनाथ अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमनाथ अमृत महोत्सव में भाग लेंगे। यह महोत्सव सोमनाथ मंदिर के प्रांगण में आयोजित होगा। इसके बाद वह वडोदरा के लिए रवाना होंगे, जहां वह शाम छह बजे सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री दोनों अवसरों पर जनसभाओं को संबोधित भी करेंगे। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें