06:43 PM, 13-Jan-2023
तमिलनाडु के सीएम और राज्यपाल ने जताया दुख
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और पट्टाली मक्कल काची के नेताओं ने दिग्गज समाजवादी नेता और जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल रवि ने शरद यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करके हुए उनके परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। अपने एक ट्वीट में राज्यपाल ने कहा, वह एक गतिशील सांसद थे, जो लोगों की सेवा करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध थे।
वहीं, मुख्यमंत्री स्टालिन ने अपने ट्वीट में कहा कि राजद नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन से गहरा दुख हुआ। हमने सबसे बड़े समाजवादी नेताओं में से एक को खो दिया है, जो अपनी अंतिम सांस तक लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के आदर्शों के प्रति प्रतिबद्ध रहे।