फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day Parade 2025 Live: गणतंत्र दिवस परेड का समापन, जमीन से आसमान तक दिखी भारत की शक्ति

Sun, 26 Jan 2025 03:10 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

76th Republic Day of India News Updates in Hindi: भारत में 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह कर्तव्य पथ पर आयोजित हुआ जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया। इस समारोह में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भारत के मुख्य अतिथि रहे। परेड में इंडोनेशिया के मार्चिंग दस्ते ने भी कर्तव्य पथ पर परेड की। जानिए गणतंत्र दिवस समारोह और देश में अन्य कार्यक्रमों से जुड़े अहम अपडेट्स
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस परेड - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:10 PM, 26-Jan-2025

प्रधानमंत्री ने पेश किया अनुकरणीय उदाहरण

पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस परेड के दौरान एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। दरअसल स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी ने कर्तव्य पथ से कचरा उठाया। जब प्रधानमंत्री, कर्तव्य पथ पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वागत में खड़े थे, तभी उन्हें जमीन पर कचरा दिखाई दिया। पीएम मोदी ने मिसाल पेश करते हुए तुरंत वो कचरा उठाया।

01:58 PM, 26-Jan-2025

समुद्र की गहराई में फहराया तिरंगा

गुजरात में स्कूबा डाइवर्स ने 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर देवभूमि द्वारका में समुद्र की गहराई में तिरंगा फहराया। 
 

12:17 PM, 26-Jan-2025

गणतंत्र दिवस परेड का समापन

फ्लाइपास्ट के साथ ही गणतंत्र दिवस परेड का समापन हो गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति बग्घी में बैठकर कर्तव्य पथ से राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों का अभिवादन किया और दर्शक दीर्घा में जाकर लोगों का अभिवादन किया। 
   

विज्ञापन
12:16 PM, 26-Jan-2025

वायसेना के विमानों ने किया फ्लाइपास्ट

भारतीय वायुसेना के विमानों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ परेड के दौरान फ्लाइपास्ट किया। इस फ्लाइपास्ट में 40 विमान, 22 लड़ाकू विमान और 11 ट्रांसपोर्ट विमान, सात हेलीकॉप्टर शामिल हुए।
 
 
 
 

12:07 PM, 26-Jan-2025

भारतीय सेना के जांबाज मोटरसाइकिल राइडर्स ने बनाए मानव पिरामिड

भारतीय सेना के जांबाज मोटरसाइकिल राइडर्स ने कर्तव्य पथ पर दिखाए करतब। 
 

विज्ञापन
12:02 PM, 26-Jan-2025

बिहार और पंजाब की झांकी

विभिन्न राज्यों की झांकी से भारत ने सांस्कृतिक झलक दुनिया की दिखाई। 
 
 

12:00 PM, 26-Jan-2025

कर्तव्य पथ पर प्रलय मिसाइल का प्रदर्शन

कर्तव्य पथ पर पहली बार प्रलय मिसाइल को पेश किया गया। इसे भारत में ही डीआरडीओ और आरसीआई ने मिलकर बनाया है। 
 

11:41 AM, 26-Jan-2025

उत्तराखंड और हरियाणा की झांकी प्रदर्शित की गई

कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की भी झांकी पेश की गई। इस झांकी में राज्य की संस्कृति, प्राकृतिक खूबसूरती और पर्यटन को प्रदर्शित किया गया। कर्तव्य पथ पर हरियाणा की भी झांकी पेश की गई।
 
 

11:37 AM, 26-Jan-2025

विभिन्न राज्यों और मंत्रालयों की झांकी का प्रदर्शन

गणतंत्र दिवस के जश्न में कर्तव्य पथ पर गोवा की झांकी प्रदर्शित की गई। साथ ही तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना की झांकी भी पेश की गई।
 
 
 

11:32 AM, 26-Jan-2025

सामाजिक न्याय मंत्रालय की झांकी

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान सामाजिक न्याय मंत्रालय की झांकी प्रदर्शित की गई। इस झांकी में आदिवासी विकास और भगवान बिरसा मुंडा के जीवन की झलक दिखाई गई। 
 

11:29 AM, 26-Jan-2025

बीएसएफ के ऊंट दस्ते का मार्च

बीएसएफ के ऊंट दस्ते के मार्चिंग दस्ते की परेड ने दर्शकों को अभिभूत कर दिया। परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर रंग बिखर गए। 
 

11:22 AM, 26-Jan-2025

सशस्त्र बल के वेटरंस की झांकी

कर्तव्य पथ पर दुनिया ने भारत की सामरिक ताकत के साथ ही सांस्कृतिक विविधता की भी झलक देखी। कर्तव्य पथ में भारतीय सशस्त्र बल की वेटरन झांकी का प्रदर्शन किया गया। 
 

11:20 AM, 26-Jan-2025

सीआरपीएफ बैंड ने किया मार्च

सीआरपीएफ के बैंड ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इस दल में 51 पुरुष और 49 महिला बैंडवादक शामिल रहे। बैंड ने देश के हम हैं रक्षक की धुन पर मार्च किया। 
 

11:09 AM, 26-Jan-2025

सेना के मार्चिंग दस्तों ने की परेड

सेना की द गार्ड्स शाखा के ब्रिज दल, पंजाब रेजीमेंट और राजपूत रेजीमेंट की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर किया मार्च। साथ ही कैप्टन रितिका खारेता के नेतृत्व में सिग्न्ल कॉर्प्स की टुकड़ी ने मार्च किया।
 
 

11:04 AM, 26-Jan-2025

सेना की इंफेंट्री कॉलम ने दिखाई ताकत

सेना की इंफेंट्री कॉलम ने कर्तव्य पथ पर दुनिया को अपनी आधुनिक ताकत की झलक दिखाई। परेड के दौरान सेना की एटीवी, स्पेशल मॉबिलिटी वाहन दिखाई दिए। 
 

10:56 AM, 26-Jan-2025

महार रेजीमेंट ने किया मार्च

लेफ्टिनेंट कैप्टन अमन कुमार सिंह के नेतृत्व में महार रेजीमेंट के दल ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इसके बाद जम्मू कश्मीर राइफल्स की टुकड़ी ने मार्च किया। इसका नेतृत्व मेजर विक्रमजीत सिंह ने किया। रेजीमेंट का युद्धघोष दुर्गा माता की जय है। 

10:55 AM, 26-Jan-2025

जाट रेजीमेंट की टुकड़ी ने किया मार्च

जाट रेजीमेंट का नेतृत्व कैप्टन अजय सिंह ने नेतृत्व किया। इस रेजीमेंट का युद्धघोष जाट बलवान जय भगवान है। इसके बाद गढ़वाल राइफल्स के मार्चिंग दस्ते ने मार्च किया। 

10:49 AM, 26-Jan-2025

ब्रह्मोस मिसाइल की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर किया मार्च

कैप्टन सूरज सिंह के नेतृत्व में ब्रह्मोस मिसाइल की टुकड़ी ने मार्च किया। यह मिसाइल अपनी सटीकता और उल्लेखनीय क्षमता इस मिसाइल को खास बनाता है। साथ ही आकाश मिसाइल की टुकड़ी ने भी कर्तव्य पथ पर मार्च किया। 
 

10:42 AM, 26-Jan-2025

इंडोनेशिया के मार्चिंग दल ने की परेड

परेड की शुरुआत में इंडोनेशिया के मार्चिंग दस्ते ने परेड की। इंडोनेशियन नेशनल आर्म्ड फोर्सेस के इस दल में 190 सदस्य शामिल हैं।
 
 

10:36 AM, 26-Jan-2025

कलाकारों ने सारे जहां से अच्छा की धुन पर निकाली परेड

300 कलाकारों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ सारे जहां से अच्छा...की धुन के साथ परेड की शुरुआत की। इसके बाद परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अवनीश कुमार ने सलामी दी।
 
 

10:23 AM, 26-Jan-2025

राष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा

कर्तव्य पथ पहुंचे पीएम मोदी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने दर्शक दीर्घा में बैठे गणमान्य लोगों से मुलाकात की। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी कर्तव्य पथ पहुंचे। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने तिरंगा फहराया। इस दौरान 21 तोपों की सलामी दी गई। इस दौरान हेलीकॉप्टर्स द्वारा पुष्पवर्षा की गई। 
 
 

10:18 AM, 26-Jan-2025

कर्तव्य पथ के लिए रवाना हुईं राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन से गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए कर्तव्य पथ के लिए रवाना हो गई हैं। उनके साथ गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्राबावो सुबियांतो भी गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने जा रहे हैं। 

10:07 AM, 26-Jan-2025

राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचे पीएम मोदी

गणतंत्र दिवस समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचे और वहां वीर बलिदानियों को नमन किया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे। 
 
 

09:15 AM, 26-Jan-2025

गणतंत्र दिवस समारोह में 10 हजार विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल

इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह बेहद खास है। इस बार पूरे भारत से गणतंत्र दिवस समारोह में 10 हजार विशिष्ट अतिथि शामिल हो रहे हैं। इनमें पैरालंपिक खिलाड़ी, बेहतर प्रदर्शन करने वाले सरपंच, हथकरघा कारीगर, वन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यकर्ता शामिल हैं। 

09:07 AM, 26-Jan-2025

सैनिक स्मारक जाकर तेलंगाना सीएम ने दी सलामी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर हैदराबाद स्थित वीरूला सैनिक स्मारक, परेड ग्राउंड जाकर अमर वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और सलामी दी।
 

08:58 AM, 26-Jan-2025

विदेश मंत्री ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने आधिकारिक आवास पर गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।  
 

08:53 AM, 26-Jan-2025

संघ मुख्यालय में फहराया गया तिरंगा

नागपुर में संघ मुख्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर महानगर संघचालक राजेश लोया ने तिरंगा फहराया। वहीं संघ प्रमुख मोहन भागवत ने ठाणे के भिवंडी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 
 
 

08:33 AM, 26-Jan-2025

कर्तव्य पथ पर निकलेंगी 31 झांकियां

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह साढ़े 10 बजे कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराएंगी। इसके बाद परेड शुरू होगी, जो करीब 90 मिनट चलेगी। परेड में 16 राज्यों और केंद्र सरकार के 15 मंत्रालयों की कुल 31 झांकियां निकाली जाएंगी। इस बार गणतंत्र दिवस की थीम गोल्डन इंडिया-हेरिटेज एंड डेवलेपमेंट है।

08:08 AM, 26-Jan-2025

तिरंगे के रंग में रंगा कश्मीर का लाल चौक

गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति के रंग में डूबा कश्मीर का प्रसिद्ध लाल चौक इलाका। 
 

08:05 AM, 26-Jan-2025

इंडोनेशिया के प्रतिनिधिमंडल ने गाए हिंदी गाने

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबावो सुबियांतो इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं। शनिवार शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के सम्मान में भोज का आयोजन किया। इस आयोजन के दौरान इंडोनेशिया के एक प्रतिनिधिमंडल ने बॉलीवुड गीत कुछ कुछ होता है गाया। इस प्रतिनिधिमंडल में इंडोनेशिया के वरिष्ठ मंत्री शामिल थे। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर हैं। 
 
 

07:59 AM, 26-Jan-2025

दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। जगह-जगह पुलिस ने चेकपोस्ट बनाए हैं, जहां लोगों की जांच की जा रही है। 
 
 

07:49 AM, 26-Jan-2025

पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि 'गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान महिलाओं और पुरुषों के सम्मान में अपना सिर झुकाते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाया और ये सुनिश्चित किया कि हमारी यात्रा की जड़ें लोकतांत्रिक, एकता और गरिमा पर आधारित रहें। मैं कामना करता हूं कि यह अवसर हमारे संविधान के आदर्शों को संरक्षित करने तथा एक मजबूत एवं समृद्ध भारत की दिशा में हमारे प्रयासों को मजबूती प्रदान करे।'
 

07:23 AM, 26-Jan-2025

कर्तव्य पथ पर दर्शकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू
76वें गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम कर्तव्य पथ पर होगा। समारोह स्थल पर सुरक्षा अधिकारियों और मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। 

06:49 AM, 26-Jan-2025

हावड़ा ब्रिज को तिरंगे के रंग से रोशन किया गया
गणतंत्र दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल के हावड़ा ब्रिज को तिरंगे के रंग से रोशन किया गया।

06:40 AM, 26-Jan-2025

ट्रंप सरकार में विदेश मंत्री बने रुबियो ने दीं शुभकामनाएं
अमेरिका ने भारतीय गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि भारत- अमेरिका संबंध नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। इससे "21वीं सदी के परिभाषित संबंध" होंगे। उन्होंने कहा, वे अमेरिका की तरफ से भारत के लोगों को उनके देश के गणतंत्र दिवस पर बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका दोनों देशों के बीच सहयोग को गहरा करने के लिए तत्पर है।

06:30 AM, 26-Jan-2025

Republic Day Parade 2025 Live: गणतंत्र दिवस परेड का समापन, जमीन से आसमान तक दिखी भारत की शक्ति

देशभर में आज 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। आज ही के दिन देश ने संविधान को अंगीकृत और आत्मार्पित किया था। देश के मुख्य राजकीय समारोह में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ध्वजारोहण करेंगी। राष्ट्रपति सुरक्षाबलों के परेड की सलामी भी लेंगी। कर्तव्य पथ पर समृद्ध भारत की झांकी भी दिखेगी। भारत ने इस मौके पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो को मुख्य अतिथि बनाया है। उनके अलावा इस समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहेंगी। कर्तव्य पथ पर हजारों नागरिक भी परेड, झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साक्षी बनेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें