03:18 PM, 04-Dec-2025
'उच्च-स्तरीय मंत्रियों के साथ आ रहे हैं पुतिन'
वहीं पूर्व विदेश सचिव और राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि इस बार बातचीत पारंपरिक क्षेत्रों, जैसे ऊर्जा और रक्षा, तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ऐसे नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर होगा, जिन पर पहले कभी विस्तार से काम नहीं हुआ।
हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया कि पुतिन सात उच्च-स्तरीय मंत्रियों के साथ आ रहे हैं, जिनमें रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और रूस के केंद्रीय बैंक के गवर्नर भी शामिल हैं। यह संकेत है कि आर्थिक साझेदारी को नई दिशा देने की तैयारी है। उन्होंने कहा, 'हम उम्मीद कर रहे हैं कि रूस भारतीय निर्यात को बढ़ावा देने और ऐसे क्षेत्रों में बाजार उपलब्ध कराने पर ध्यान देगा, जो अभी तक अनछुए हैं।' उन्होंने बताया कि कृषि और समुद्री उत्पाद, इंजीनियरिंग सामान, आईटी सेवाएं, दुर्लभ खनिजों पर सहयोग, भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए तकनीक और रूस में यूरिया संयंत्र स्थापित करने जैसी योजनाओं पर चर्चा होगी।
RELOS समझौते पर भी नजर
हर्षवर्धन श्रृंगला ने पुष्टि की कि दोनों देशों के बीच रसद सहायता का पारस्परिक आदान-प्रदान (आरईएलओएस) समझौते पर भी चर्चा होगी। इस समझौते के तहत भारत और रूस एक-दूसरे के बंदरगाहों और हवाई मार्गों का इस्तेमाल सैन्य अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए कर सकेंगे। उन्होंने कहा, 'यह सहयोग का बहुत व्यापक कैनवस है और हम सकारात्मक परिणाम की उम्मीद कर रहे हैं।'