फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Kuwait Visit LIVE: 'किसी प्रधानमंत्री को यहां आने में चार दशक लग गए'; भारतीय प्रवासियों से बोले पीएम

Sat, 21 Dec 2024 03:09 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

PM Narendra Modi Kuwait Visit Live Updates : प्रधानमंत्री कुवैत के शेख मेशाल अल अहमद अल जबार अल सबाह के बुलावे पर कुवैत गए हैं। यह बीते 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला कुवैत दौरा है।
विज्ञापन
कुवैत में प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:36 PM, 21-Dec-2024

'किसी प्रधानमंत्री को यहां आने में चार दशक लग गए'
कुवैत में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मेरे लिए यह पल बहुत खास है। चार दशक से भी ज्यादा समय यानी 43 साल बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री कुवैत आया है। हिंदुस्तान से यहां आने में चार घंटे लगते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री को यहां आने में चार दशक लग गए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत, दुनिया के उन पहले देशों में से एक है, जिसने कुवैत की स्वतंत्रता के बाद उसे मान्यता दी थी। इसलिए जिस देश से, जिस समाज से इतनी सारी यादें जुड़ी हैं... वहां आना मेरे लिए बहुत यादगार है। मैं कुवैत के लोगों और यहां की सरकार का बहुत आभारी हूं।

07:32 PM, 21-Dec-2024

'कुवैत में 60-65 साल पहले चलता था भारतीय रुपया'
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, कुवैत के प्रसिद्ध व्यापारी अब्दुल लतीफ अल-अब्दुल रज्जाक की किताब 'हाउ टू कैल्कुलेट पर्ल वेट' मुंबई में छपी थी। कुवैत के बहुत सारे व्यापारियों ने निर्यात और आयात के लिए मुंबई, कोलकाता, पोरबंदर और गोवा में अपने कार्यालय खोले हैं। कुवैत के बहुत सारे परिवार आज भी मुंबई की मोहम्मद अली गली में रहते हैं। बहुत सारे लोगों को यह जानकर हैरानी होगी कि 60-65 साल पहले कुवैत में भारतीय रुपये वैसे ही चलते थे, जैसे भारत में चलते हैं। यानी यहां किसी दुकान में कुछ खरीदने पर भारतीय रुपये ही स्वीकार किए जाते थे। तब भारतीय मुद्रा की जो शब्दावली थी, जैसे रुपया, पैसा, आना, ये भी कुवैत के लोगों के लिए बहुत सामान्य था। 

 

07:26 PM, 21-Dec-2024

'कुवैती व्यापारियों ने गुजराती भाषा में लिखीं किताबें'
प्रधानमंत्री ने कहा, गुजरात में तो हम बड़े-बुजुर्गों से सुनते आए हैं कि पिछली शताब्दियों में कुवैत से कैसे लोगों का व्यापारी-कारोबारियों का आना-जाना रहता था। खासतौर पर 19वीं शताब्दी में ही कुवैत से व्यापारी सूरत आने लगे थे। तब सूरत कुवैत के मोतियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार हुआ करता था। सूरत हो या पोरबंदर हो, गुजरात के बंदरगाह इन पुराने संबंधों के साधी हैं। कुवैती व्यापारियों ने गुजराती भाषा में अनेक किताबें भी प्रकाशित की हैं। गुजरात के बाद कुवैत के व्यापारियों ने मुंबई और दूसरे बाजारों में भी अलग पहचान बनाई थी। 

विज्ञापन
07:09 PM, 21-Dec-2024

'डिप्लोमेसी ही नहीं, दिलों ने भी भारत-कुवैत को आपस में जोड़ा'
प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, भारत और कुवैत का रिश्ता सभ्यताओं का है। सागर का है। स्नेह का है। व्यापार का है। भारत और कुवैत अरब सागर के दो किनारों पर बसे हैं। हमें सिर्फ डिप्लोमेसी ने ही नहीं, बल्कि दिलों ने आपस में जोड़ा है। हमारा  वर्तमान ही नहीं, बल्कि हमारा अतीत भी हमें जोड़ता है। एक समय था जब कुवैत से मोती, खजूर और शानदार नस्ल के घोड़े भारत जाते थे और भारत से भी बहुत सारा सामान यहां आता रहा। भारत के चावल, चाय, मसाले, कपड़े, लकड़ी यहां आती थी। भारत की नावों में सवार होकर कुवैत की नाविक लंबी यात्रा करते थे। कुवैत के मोती भारत के लिए किसी हीरे से कम नहीं रहे हैं। आज भारत की ज्वैलरी की पूरी दुनिया में धूम है, तो उसमें कुवैत के मोतियों का भी योगदान है।  
 

03:53 PM, 21-Dec-2024

रामायण और महाभारत अरबी भाषा में भी प्रकाशित हुए हैं। पुस्तक के प्रकाशक अब्दुल्ला लतीफ अलनेसेफ और रामायण-महाभारत को अरबी में अनुवाद करने वाले अब्दुल्ला बैरन ने कुवैत सिटी में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। तलीफ अलनेसेफ ने कहा, मैं बहुत खुश हूं। यह मेरे लिए सम्मान की बात है। पीएम मोदी इससे बहुत खुश हुए। ये पुस्तकें बहुत महमत्वपूर्ण हैं। उन्होंने (पीएम मोदी) दोनों पुस्तकों पर हस्ताक्षर किए। 

विज्ञापन
03:42 PM, 21-Dec-2024

कुवैत पहुंचने पर पीएम मोदी ने क्या कहा
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कुवैत पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है और यह यात्रा निसंदेह विभिन्न क्षेत्रों में भारत-कुवैत दोस्ती को मजतबूत करेगी। मैं आज और कल के लिए तय कार्यक्रमों का इंतजार कर रहा है।  
 

03:38 PM, 21-Dec-2024

पीएम मोदी के दौरे पर प्रवासी भारतीयों ने जताई खुशी
एक भारतीय प्रवासी महिला ने कहा, हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए खुश हैं। वह एक दूरदर्शी नेता हैं। वहीं, प्रवासी भारतीय समुदाय के एक और सदस्य ने कहा, सभी भारतीय नागरिक कुवैत में पीएम मोदी का स्वागत करते हुए खुश हैं। पीएम मोदी कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के आमंत्री पर दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे हैं। 


 

03:31 PM, 21-Dec-2024

पीएम मोदी ने 101 वर्षीय पूर्व आईएफएस अधिकारी से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 101  वर्षीय पूर्व आईएफएस अधिकारी मंगल सैन हांडा से कुवैत में मुलाकात की। उनके बेटे दिलीप हांडा ने कहा, यह जीवनभर का अनुभव है। पीएम मोदी ने कहा कि वह खासतौर पर यहां उनसे (उनके पिता) मिलने यहां आए हैं। हम पीएम मोदी के आभारी हैं। 

03:05 PM, 21-Dec-2024

प्रधानमंत्री ने कुवैत सिटी में भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की। हाथों में तिरंगा थामे भारतीय मूल के लोगों का उत्साह भी इस दौरान देखने लायक रहा। प्रधानमंत्री से मिलकर भारतीय समुदाय के लोग बेहद खुश दिखाई दिए।
 
 

02:24 PM, 21-Dec-2024

कुवैत पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर कुवैत पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। 
 

01:45 PM, 21-Dec-2024

कुवैत का सबसे बड़ा प्रवासी समूह हैं भारतीय समुदाय के लोग

कुवैत में करीब 10 लाख भारतीय प्रवासी रहते हैं, जो वहां का सबसे बड़ा प्रवासी समूह है। ये समुदाय कुवैत की अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देता है। कुवैत के स्वास्थ्य और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में भारतीयों की अहम भूमिका है। 

01:20 PM, 21-Dec-2024

कुवैत की आजादी को मान्यता देने वाले शुरुआती देशों में भारत भी शामिल

भारत और कुवैत के बीच राजनयिक संबंध 1961 में स्थापित हुए थे। कुवैत की आजादी को सबसे पहले मान्यता देने वाले देशों में भारत भी एक था। दोनों देशों के बीच ऊर्जा, व्यापार और सांस्कृतिक क्षेत्रों में लंबे समय से सहयोग रहा है। कुवैत भारत के लिए तेल का प्रमुख आपूर्तिकर्ता है और 1961 तक भारतीय रुपया कुवैत में चलन में था।

12:52 PM, 21-Dec-2024

पश्चिम एशियाई देशों पर मोदी सरकार का विशेष फोकस

पीएम मोदी की सरकार में पश्चिम एशिया पर खासा फोकस किया गया है। प्रधानमंत्री के कुवैत दौरे को भी उसी नीति से जोड़कर देखा जा रहा है। पीएम मोदी अब तक 13 बार विभिन्न अरब देशों की यात्राएं कर चुके हैं, जिनमें यूएई, कतर, सऊदी अरब, ओमान और बहरीन शामिल हैं।

12:15 PM, 21-Dec-2024

श्रमिक कैंप में भारतीय कामगारों से भी मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

कुवैत में पीएम मोदी एक श्रमिक कैंप में भारतीय कामगारों से भी मुलाकात करेंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने पीएम मोदी के दौरे के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारत और कुवैत पारंपरिक तौर पर करीबी दोस्त रहे हैं और दोनों देशों के संबंधों का लंबा इतिहास है। भारत, कुवैत के शीर्ष व्यापारिक सहयोगियों में से एक है। 

11:49 AM, 21-Dec-2024

पीएम मोदी ने लिखा- भारत और कुवैत के ऐतिहासिक संबंध

कुवैत रवाना होने से पहले सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि 'भारत और कुवैत न केवल व्यापार और ऊर्जा साझेदार हैं, बल्कि पश्चिम एशिया में शांति, सुरक्षा और स्थिरता में भी उनकी साझा रुचि है। हम कुवैत के साथ ऐतिहासिक संबंधों को बहुत महत्व देते हैं, जो पीढ़ियों से चले आ रहे हैं।'

11:47 AM, 21-Dec-2024

प्रधानमंत्री के कुवैत दौरे पर कांग्रेस का तंज

प्रधानमंत्री मोदी के कुवैत दौरे पर कांग्रेस पार्टी ने तंज कसा है। कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री मणिपुर में जारी हिंसा को एक बार फिर नजरअंदाज कर विदेश दौरे पर चले गए हैं। कांग्रेस संचार महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'पीएम मोदी एक बार फिर मणिपुर जाने की तारीख तय नहीं कर सके। मणिपुर के लोगों का इंतजार जारी है। वहीं लगाातर विदेश दौरे करने वाले पीएम मोदी कुवैत के लिए रवाना हो गए हैं।'
 

10:55 AM, 21-Dec-2024

'कुवैत के युवराज (क्राउन प्रिंस) और प्रधानमंत्री के साथ अपनी बैठकों के लिए उत्सुक हूं'

कुवैत रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि, हम कुवैत के साथ ऐतिहासिक संबंधों को बहुत महत्व देते हैं, जो पीढ़ियों से कायम हैं। हम न केवल व्यापार और ऊर्जा के क्षेत्रों में मजबूत साझेदार हैं, बल्कि पश्चिम एशिया में शांति, सुरक्षा और स्थिरता में भी हमारा साझा हित है। वह कुवैत के युवराज (क्राउन प्रिंस) और प्रधानमंत्री के साथ अपनी बैठकों के लिए उत्सुक हैं।यह हमारे लोगों और क्षेत्र के लाभ के लिए भविष्य की साझेदारी का खाका तैयार करने का एक अवसर होगा।मैं कुवैत में भारतीय प्रवासियों से मिलने के लिए उत्सुक हूं, जिन्होंने दोनों देशों के बीच मित्रता के बंधन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

10:34 AM, 21-Dec-2024

PM Modi Kuwait Visit LIVE: 'किसी प्रधानमंत्री को यहां आने में चार दशक लग गए'; भारतीय प्रवासियों से बोले पीएम

Prime Minister narendra Modi Kuwait visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को कुवैत की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए। रवाना होने से पहले शनिवार को पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशियाई क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और स्थिरता में भारत और खाड़ी देश का साझा हित है। मोदी ऐसे समय में कुवैत की यात्रा कर रहे हैं जब दो सप्ताह पहले सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद के शासन का पतन हो गया और गाजा में इजराइल के हमले जारी हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें