फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र को संबोधन: राष्ट्रपति कोविंद बोले- हर माता-पिता से मेरी अपील, वे होनहार बेटियों के परिवारों से शिक्षा लें

Sat, 14 Aug 2021 08:15 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान वे देश के नागरिकों को खास पैगाम दिया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि कई पीढ़ियों के ज्ञात और अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से हमारी आजादी का सपना साकार हुआ था। उन सभी ने त्याग व बलिदान के अनूठे उदाहरण प्रस्तुत किए। मैं उन सभी अमर सेनानियों की पावन स्मृति को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : दूरदर्शन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:29 PM, 14-Aug-2021

कई अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से हमारी आजादी का सपना साकार हुआ था

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि कई पीढ़ियों के ज्ञात और अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से हमारी आजादी का सपना साकार हुआ था। उन सभी ने त्याग व बलिदान के अनूठे उदाहरण प्रस्तुत किए। मैं उन सभी अमर सेनानियों की पावन स्मृति को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।

 
मेरी हर माता-पिता से अपील, वे होनहार बेटियों के परिवारों से शिक्षा लें: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि मैं हर माता-पिता से आग्रह करता हूं कि वे होनहार बेटियों के परिवारों से शिक्षा लें और अपनी बेटियों को भी आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें।

07:28 PM, 14-Aug-2021

सभी कोविड योद्धाओं की मैं हृदय से सराहना करता हूं: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि सभी कोविड योद्धाओं की मैं हृदय से सराहना करता हूं। अनेक कोविड योद्धाओं को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। मैं उन सबकी स्मृति को नमन करता हूं।

07:27 PM, 14-Aug-2021

लोकतंत्र का मंदिर नए भवन में स्थापित होने जा रहा

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि हमारा लोकतन्त्र संसदीय प्रणाली पर आधारित है, अतः संसद हमारे लोकतन्त्र का मंदिर है। यह सभी देशवासियों के लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारे लोकतंत्र का यह मंदिर निकट भविष्य में ही एक नए भवन में स्थापित होने जा रहा है।

विज्ञापन
07:25 PM, 14-Aug-2021

सरकार का ‘गगनयान मिशन’ सबसे खास

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि सरकार ने इस विशेष वर्ष को स्मरणीय बनाने के लिए कई योजनाओं का शुभारम्भ किया है। ‘गगनयान मिशन’ उन अभियानों में विशेष महत्व रखता है।
 

07:24 PM, 14-Aug-2021

जलवायु की रक्षा के लिए भारत प्रतिबद्ध

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि भारत ने, न केवल पेरिस जलवायु समझौते का पालन किया है, बल्कि जलवायु की रक्षा के लिए तय की गई प्रतिबद्धता से भी अधिक योगदान कर रहा है।

विज्ञापन
07:21 PM, 14-Aug-2021

अब जम्मू-कश्मीर में नव-जागरण दिखाई दे रहा

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि अब जम्मू-कश्मीर में नव-जागरण दिखाई दे रहा है। सरकार ने लोकतंत्र और कानून के शासन में विश्वास रखने वाले सभी पक्षों के साथ परामर्श की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

07:20 PM, 14-Aug-2021

‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस’ का प्रभाव ‘ईज ऑफ लिविंग’ पर

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि जब ‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस’ की रैंकिंग में सुधार होता है, तब उसका सकारात्मक प्रभाव देशवासियों की ‘ईज ऑफ लिविंग’ पर भी पड़ता है।

07:19 PM, 14-Aug-2021

सभी बाधाओं के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा विकास

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि सभी बाधाओं के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से कृषि के क्षेत्र में बढ़ोतरी जारी रही है।

07:18 PM, 14-Aug-2021

स्वास्थ्य सुविधाओं पर एक वर्ष की अवधि में ही 23,220 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि यह तथ्य संतोषजनक है कि चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए एक वर्ष की अवधि में ही 23,220 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

07:15 PM, 14-Aug-2021

सभी देशवासी जल्दी से जल्दी वैक्सीन लगवा लें

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि वे प्रोटोकॉल के अनुरूप जल्दी से जल्दी वैक्सीन लगवा लें और दूसरों को भी प्रेरित करें।

07:14 PM, 14-Aug-2021

कोरोना वायरस का प्रभाव अभी समाप्त नहीं हुआ

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि हालांकि महामारी की तीव्रता में कमी आई है लेकिन कोरोना वायरस का प्रभाव अभी समाप्त नहीं हुआ है। हर तरह के जोखिम उठाते हुए, हमारे डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्य कर्मियों, प्रशासकों और अन्य कोरोना योद्धाओं के प्रयासों से कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाया जा रहा है।

07:10 PM, 14-Aug-2021

हर माता-पिता से आग्रह है कि होनहार बेटियों के परिवारों से शिक्षा लें

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि मैं हर माता-पिता से आग्रह करता हूं कि वे होनहार बेटियों के परिवारों से शिक्षा लें और अपनी बेटियों को भी आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें।

07:09 PM, 14-Aug-2021

टोक्यो ओलंपिक में हमारे खिलाड़ियों ने गौरव बढ़ाया है: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि हाल ही में संपन्न टोक्यो ओलंपिक में हमारे खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया है।

07:06 PM, 14-Aug-2021

अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से हमारी आजादी का सपना साकार हुआ था

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि कई पीढ़ियों के ज्ञात और अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से हमारी आजादी का सपना साकार हुआ था। उन सभी ने त्याग व बलिदान के अनूठे उदाहरण प्रस्तुत किए। मैं उन सभी अमर सेनानियों की पावन स्मृति को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।
 

07:02 PM, 14-Aug-2021

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का देश के नाम संबोधन शुरू

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश की जनता को 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बधाई दी।

06:52 PM, 14-Aug-2021

राष्ट्रपति ने ओलंपिक खिलाड़ी को बधाई दी

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में 'हाई टी' पर टोक्यो ओलंपिक 2020 के भारतीय दल की मेजबानी की। राष्ट्रपति ने खिलाड़ियों से बातचीत की और कहा कि देश को गौरवान्वित करने के लिए हमारे ओलंपियनों पर पूरे देश को गर्व है।
 

06:49 PM, 14-Aug-2021

इन चैनलों पर होगा प्रसारण

राष्ट्रपति का संबोधन पहले हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित होगा। विज्ञप्ति के अनुसार, दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी के बाद उसके क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण होगा। इसमें कहा गया है कि आकाशवाणी के क्षेत्रीय नेटवर्कों पर रात साढ़े नौ बजे क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण होगा।

04:58 PM, 14-Aug-2021

राष्ट्र को संबोधन: राष्ट्रपति कोविंद बोले- हर माता-पिता से मेरी अपील, वे होनहार बेटियों के परिवारों से शिक्षा लें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार शाम सात बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे देश के नागरिकों को खास पैगाम देंगे। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें