राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान की अवधि शाम पांच बजे खत्म हो गई। इसी के साथ संसद में मतपेटियों को बंद कर दिया गया। अब 21 जुलाई को चुनाव के नतीजों का एलान होगा।
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव में पीपीई किट पहनकर वोट देने पहुंचे। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद पहुंचकर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी, शशि थरूर ने संसद पहुंचकर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।
हरभजन सिंह और गौतम गंभीर ने डाला वोट
आम आदमी पार्टी के सांसद हरभजन सिंह ने सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग की। इसके साथ ही भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने मतदान किया। दोनों ही नेता टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रहे हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर चंडीगढ़ में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट दिया।
राष्ट्रपति के चुनाव में लोकसभा, राज्यसभा के सभी सांसद और सभी राज्यों के विधायक वोट डालते हैं। इन सभी के वोट की अहमियत यानी वैल्यू अलग-अलग होती है। यहां तक कि अलग-अलग राज्य के विधायक के वोट की वैल्यू भी अलग होती है। एक सांसद के वोट की वैल्यू 708 होती है। लेकिन इस बार जम्मू-कश्मीर में विधानसभा न होने की वजह से सांसदों के वोट की वैल्यू घटकर 700 रह गई है। दूसरी तरफ विधायकों के वोट की वैल्यू उस राज्य की आबादी और सीटों की संख्या पर निर्भर होती है।