10:25 PM, 24-Jun-2022
राज्यसभा के नव निर्वाचित पांच सदस्यों को नायडू ने दिलाई शपथ
राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा से उच्च सदन के लिए नवनिर्वाचित पांच सदस्यों को राज्यसभा कक्ष में शपथ दिलाई गई। शपथ लेने वालों में आंध्र प्रदेश से वाईएसआर कांग्रेस के निरंजन रेड्डी सिरगापुर और रयागा कृष्णैया, तेलंगाना से टीआरएस के दामोदर राव दिवाकोंडा और बी पार्थसारथी रेड्डी, जबकि ओडिशा से बीजू जनता दल के निरंजन बिशी शामिल हैं। ये सभी सदस्य पिछले दिनों हुए राज्यसभा के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।