फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EC On President Election 2022: 18 जुलाई को होगा राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान, 21 को आएंगे नतीजे

Thu, 09 Jun 2022 04:12 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

President Chunav Live News Update in Hindi:  चुनाव आयोग ने गुरुवार को राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का एलान कर दिया। आयोग के मुताबिक, देश के सर्वोच्च पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए अधिसूचना 15 जून को जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख 29 जून तय की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 30 जून को निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अपना नामांकन दो जुलाई तक वापस ले सकेंगे। वहीं, राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होगा, जिसके नतीजे तीन दिन बाद यानी 21 जुलाई को आएंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:23 PM, 09-Jun-2022

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को, नतीजे 21 जुलाई को

चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। नामांकन की अंतिम तारीख 29 जून तक है फिर मतदान 18 जुलाई को होगा। वहीं नतीजे 21 जुलाई को आएंगे। 

03:20 PM, 09-Jun-2022

पैसा या लालच देने पर कार्रवाई: चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने कहा कि पैसा या लालच देने पर कार्रवाई की जाएगी।

03:18 PM, 09-Jun-2022

कोई भी राजनीतिक दल व्हिप जारी नहीं कर सकते: चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल व्हिप जारी नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन
03:17 PM, 09-Jun-2022

वोटरों को एक, दो, तीन लिखकर पसंद बतानी होगी: चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने कहा कि वोट देने के लिए विशेष इंक वाला पेन मुहैया कराया जाएगा। वोटरों को एक, दो, तीन लिखकर पसंद बतानी होगी। पहली पसंद नहीं बताने पर वोट रद्द हो जाएगा।

03:08 PM, 09-Jun-2022

राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत 12 राज्यसभा सांसद वोट नहीं डालते

राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत 12 राज्यसभा सांसद राष्ट्रपति चुनाव में वोट नहीं डालते हैं। वहीं, 543 सदस्यों वाली लोकसभा में अभी 540 सांसद हैं। तीन सीटें खाली हैं। इन पर भी चुनाव की प्रक्रिया जारी है। मतलब साफ है कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा की सभी खाली सीटों पर उपचुनाव हो जाएंगे। चुने गए सदस्य राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालेंगे।   

विज्ञापन
03:04 PM, 09-Jun-2022

राष्ट्रपति कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई तक

चुनाव आयोग ने कहा कि राष्ट्रपति कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई तक है। यानी 24 जुलाई के पूर्व निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

03:03 PM, 09-Jun-2022

साल 2017 में 17 जुलाई को हुआ था मतदान

राष्ट्रपति चुनाव-2017 में मतदान 17 जुलाई को हुआ था और मतगणना 20 जुलाई को हुई थी।

02:48 PM, 09-Jun-2022

EC On President Election 2022: 18 जुलाई को होगा राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान, 21 को आएंगे नतीजे

राष्ट्रपति चुनाव की तारीख के एलान को लेकर चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता शुरू हो गई है। थोड़ी देर में ही चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें