प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे सात देशों के मेहमान। इनमें नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और मॉरिशस के प्रधानमंत्री भारत के राजकीय मेहमान बनकर पहुंचे। सात देशों के शासनाध्यक्षों में श्रीलंका और मालदीव के राष्ट्रपति भी शामिल हैं। शपथ के बाद अंत में एक ग्रुप फोटो भी कराई गई। कूटनीतिक संदेश देती इस तस्वीर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी दिखे।
PM Modi Oath Ceremony: बी. श्रीनिवास वर्मा, गुजरात के भावनगर से निर्वाचित महिला भाजपा सांसद निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया को भी राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। केरल से निर्वाचित जॉर्ज कुरियन को भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। असम से निर्वाचित पवित्र मार्गरेटा को भी राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में कुल 30 कैबिनेट मंत्री, पांच स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्रियों का शपथ ग्रहण पूरा हो गया। अब इन मंत्रियों का पोर्टफोलियो आने वाले दिनों में मिलेगा। मंत्रिमंडल में 20 से अधिक राज्यों के मंत्रियों को जगह दी गई है। 71 सदस्यीय टीम में युवाओं और अनुभवी नेताओं का संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है।
PM Modi Oath Ceremony: बी. श्रीनिवास वर्मा, गुजरात के भावनगर से निर्वाचित महिला भाजपा सांसद निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया को भी राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। केरल से निर्वाचित महाराष्ट्र के पुणे से निर्वाचित 49 साल के भाजपा सांसद मुरलीधर मोहोल को भी राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।
इनके अलावा छत्तीसगढ़ से चुने गए तोखन साहू और हर्ष मल्होत्रा को भी राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। दिल्ली में नगर निगम (MCD) के मेयर के रूप में सेवाएं दे चुके मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद चुने गए हैं।
बिहार के मुजफ्फरपुर से पहली बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले भाजपा सांसद राज भूषण चौधरी को भी राज्य मंत्री पद मिला है। 2019 में वीआईपी पार्टी से चुनाव लड़ने वाले भूषण ने इस बार भाजपा की टिकट पर चुनाव जीता। बिहार में इन्हें निषाद समुदाय का बड़ा चेहरा माना जाता है।
PM Modi Oath Ceremony: दुर्गा दास उइके और रक्षा खड़से को भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। रक्षा सबसे कम आयु की मंत्री हैं। रक्षा 26 साल की आयु में पहली बार सांसद बनीं। आज 37 साल की आयु में उन्हें राज्यमंत्री के रूप में पीएम मोदी की टीम में शामिल किया गया है। उनके अलावा पश्चिम बंगाल से निर्वाचित भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार को भी राज्यमंत्री पद पर शपथ दिलाई गई है। सावित्री ठाकुर को भी राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।
पूर्व कांग्रेस नेता रवनीत बिट्टू को चुनाव हारने के बावजूद राज्य मंत्री पद दिया गया है। पंजाब से कांग्रेस सांसद रहे बिट्टू ने चुनाव से तचंद हफ्ते पहले पाला बदला, लेकिन चुनाव जीतने में नाकाम रहे।
उत्तर प्रदेश से निर्वाचित सांसद कमलेश पासवान को भी राज्य मंत्री का पद मिला है। सतीश चंद्र दुबे को बिहार में बड़ा ब्राह्मण चेहरा माना जाता है। उन्हें भी पीएम मोदी की नई सरकार में राज्य मंत्री पद दिया गया है। रांची से लोकसभा सांसद संजय सेठ को भी राज्य मंत्री पद दिया गया है।
PM Modi Oath Ceremony: केरल से भाजपा के पहले सांसद सुरेश गोपी को भी राज्यमंत्री पद दिया गया है। गोपी केरल के इतिहास में एकमात्र भाजपा सांसद हैं। गोपी की ख्याति मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महानायक अमिताभ बच्चन जैसी है। उनके अलावा तमिलनाडु से निर्वाचित एल मुरुगन को दोबारा राज्य मंत्री के रूप में मौका दिया गया है। अजय टम्टा को भी राज्य मंत्री पद पर शपथ दिलाई गई। इसके बाद तेलंगाना से निर्वाचित बंडी संजय कुमार को भी राज्यमंत्री के रूप में शामिल किया गया है।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रमुख रहे बनवारी लाल वर्मा को दोबारा मिला मंत्री पद। उनके बाद पश्चिम बंगाल के मतुआ समुदाय से आने वाले शांतनु ठाकुर को भी राज्य मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
पूर्व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री शोभा करंदलाजे को भी राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। उनके बाद उत्तर प्रदेश के गोंडा से निर्वाचित कीर्तिवर्धन सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से चुनी गईं सांसद अनुप्रिया पटेल को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। उनके बाद वी सोमन्ना, चंद्रशेखर पेमा सानी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले एसपी सिंह बघेल को शपथ दिलाई गई।
PM Modi Oath Ceremony: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के बेटे और राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर को भी पीएम मोदी ने राज्य मंत्री के रूप में अपनी टीम में शामिल किया है। हाल ही में सामाजिक न्याय की पैरोकार रहे कर्पूरी ठाकुर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान- भारत रत्न से नवाजा गया था।
उत्तर प्रदेश से चुने गए लोकसभा सांसद और पूर्व कांग्रेस नेता रहे जितिन प्रसाद को राज्य मंत्री का पद दिया गया है। जितिन प्रसाद समेत 30 से अधिक राज्य मंत्रियों को पीएम मोदी ने अपनी टीम में शामिल किया है। श्रीपाद यशो नाइक, पूर्व वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और कृष्णपाल गुर्जर को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इनके बाद महाराष्ट्र से निर्वाचित और पूर्व सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले को भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।
PM Modi Oath Ceremony: कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्य मंत्रियों में सबसे पहले राव इंद्रजीत सिंह को शपथ दिलाई गई। उनके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय और विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री रहे जितेंद्र सिंह को शपथ दिलाई गई। जितेंद्र सिंह के बाद पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से चुने गए प्रतापराव गणपत राव जाधव को भी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ दिलाई गई।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एनडीए के सहयोगी रालोद नेता जयंत चौधरी को भी शपथ दिलाई गई।
PM Modi Oath Ceremony: पूर्व शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, तेलंगाना से निर्वाचित जी किशन रेड्डी और बिहार से निर्वाचित 41 वर्षीय युवा सांसद चिराग पासवान और गुजरात से आने वाले सीआर पाटिल को भी केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी समेत कुल 31 कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई।
ओडिशा से चुने गए जुएल ओरम, बिहार से गिरिराज सिंह, पूर्व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पूर्व पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, अन्नपूर्णा देवी, किरेन रिजिजू को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। कई मंत्रियों को दोबारा केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है।
पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सहयोगी रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया और गजेंद्र सिंह शेखावत को एक बार फिर मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
PM Modi Oath Ceremony: जनता दल यूनाइटेड (JDU के) ललन सिंह को भी केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है। उनके बाद असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शपथ ली।
PM Modi Oath Ceremony Live: कुमारस्वामी के बाद पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, जीतन राम मांझी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
गठबंधन सहयोगियों में पहले मंत्री के रूप में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल सेकुलर (JDS) नेता एचडी कुमारस्वामी को शपथ दिलाई गई।
PM Modi Oath Ceremony: नितिन गडकरी और मनोहर लाल खट्टर का शपथ ग्रहण। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर पहली बार केंद्रीय मंत्री के रूप में काम करेंगे।
PM Modi Oath: पीएम मोदी की कैबिनेट में निर्मला सीतारमण और डॉ एस जयशंकर एक बार फिर शामिल। दोनों केंद्रीय मंत्रियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
PM Modi Oath Ceremony: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान बने केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
PM Modi Oath Ceremony: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में पहली बार भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा को भी शामिल किया गया है। राष्ट्रपति ने नड्डा को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
PM Modi Oath Ceremony: अमित शाह ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।
पीएम मोदी के बाद राजनाथ सिंह ने शपथ ली।
नरेंद्र मोदी तीसरी बार बने प्रधानमंत्री।
प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे। शपथ ग्रहण के लिए तैयार मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके मंत्रिपरिषद सहयोगी मौजूद हैं।
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। उनके अलावा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी पहुंचे हैं।
चंद्रचूड़ के अलावा भूटान के प्रधानमंत्री तोबगे भी राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं।
मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू भी पहुंचे राष्ट्रपति भवन।
भारत के साथ रिश्तों में तल्खी को लेकर सुर्खियों में रहे मालदीव के राष्ट्राध्यक्ष भी आज भारत के राजकीय अतिथि हैं। शपथ ग्रहण समारोह में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भी राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्य़क्ष मल्लिकार्जुन खरगे, उद्योगपति मुकेश अंबानी भी पहुंचे हैं। इनके अलावा सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ भी पहुंचे हैं। उनके अलावा तमाम विदेशी मेहमान भी राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में अपना स्थान ग्रहण कर चुके हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज भी पहुंचे हैं। अभिनेत्री और हिमाचल से सांसद चुनी गईं कंगना रणौत, अभिनेता रजनीकांत, बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान, अभिनेता विक्रांत मेसी और निर्माता राजकुमार हिरानी भी शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचे हैं।
पीएम मोदी के बाद सबसे पहले राजनाथ सिंह को शपथ दिलाई जा सकती है। उनके बाद अमित शाह, नितिन गडकरी और जेपी नड्डा की कुर्सियां रखी गई हैं। इस आधार पर शीर्ष पांच मंत्रियों के शपथ ग्रहण के क्रम की अटकलें लगाई जा रही हैं।
पूर्व गृह मंत्री अमित शाह भी राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं। उनके अलावा राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी समेत अधिकांश भावी मंत्री भी परिसर में मौजूद हैं। असम के पूर्व सीएम सर्बानंद सोनोवाल भी राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं। बता दें कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी केवल दूसरे ऐसे नेता होंगे, जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने राष्ट्रपति भवन के मंच पर पहुंच चुके हैं। मांझी को मंत्रिपरिषद में शामिल किया जाएगा। वे मंत्रिपरिषद के सदस्यों के बैठने के लिए की गई व्यवस्था के मुताबिक अपनी सीट पर बैठ चुके हैं। उनके अलावा रालोद नेता जयंत चौधरी और शोभा करंदलाजे भी शपथ ग्रहण के लिए पहुंच चुकी हैं।
पूर्व विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर अपनी पत्नी के साथ शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं।
कड़ी सुरक्षा के बीच दिलाई जाएगी प्रधानमंत्री को पद और गोपनीयता की शपथ। राष्ट्रपति भवन में मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सरकार की तरफ से निमंत्रण पत्र पाने वाले लगभग आठ हजार विशेष मेहमान राष्ट्रपति भवन परिसर में आयोजित समारोह के साक्षी बनेंगे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी है। उन्होंने भावी मंत्रियों को भी शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री मोदी और उनके मंत्रिपरिषद सहयोगियों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन में मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है।
आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल कर दोबारा मुख्यमंत्री बनने के तैयार चंद्रबाबू नायडू भी पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। बता दें कि नायडू का राजनीतिक दल- तेलुगू देशम पार्टी (TDP) भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में दूसरा सबसे बड़ा घटक दल है।
तेलंगाना से आने वाले भाजपा नेता जी किशन रेड्डी को प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी कैबिनेट में शामिल किया है। उन्होंने कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की तरफ से जारी पत्र सोशल मीडिया प्लेटफॉ़र्म- एक्स पर शेयर कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने एक बार फिर मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए पीएम मोदी का आभार प्रकट किया।
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल भी प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण में शामिल होने दिल्ली पहुंच चुके हैं।
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने दिल्ली पहुंच गए हैं।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने दिल्ली पहुंच चुके हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस सुप्रीमो मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल होंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि खरगे समारोह में शामिल होने के लिए सहमति दे चुके हैं।
प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने कहा 'भारत वापस आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। यह भारत के लिए बड़ा दिन है। भूटान के राजा के प्रतिनिधि के तौर पर यहां आकर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। प्रधानमंत्री मोदी को लगातार तीसरी जीत के लिए बधाई। उनका भारत का प्रधानमंत्री बनना न सिर्फ भारत के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए बड़ी बात है।'
प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए फिल्म अभिनेता अनिल कपूर दिल्ली पहुंचे हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'वह बस ये चाहते हैं देश तरक्की करे।'
पंजाब से भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा 'ये मेरे लिए बड़ी बात है कि हार के बावजूद मुझे कैबिनेट में शामिल करने के लिए चुना गया है। पंजाब को प्राथमिकता दी गई है। मैं पंजाब में 2027 के चुनाव के लिए भाजपा के लिए जमीन तैयार करूंगा। दो साल पहले पंजाब के लोगों ने कांग्रेस को खारिज कर दिया। आप जैसा काम कर रही है, वो सब जानते हैं। अब लोगों के पास भाजपा का ही विकल्प है। अगर मौका मिला तो मैं पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहूंगा।'
कर्नाटक से भाजपा नेता वी सोमन्ना ने कहा कि मुझे केंद्रीय मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और पार्टी के अन्य नेताओं को धन्यवाद देता हूं। आज कर्नाटक से पांच लोग मंत्री पद की शपथ लेंगे। इनमें निर्मला सीतारमण, प्रहलाद जोशी, शोभा करांदलजे और एचडी कुमारस्वामी शामिल हैं।
एनसीपी में कैबिनेट पद को लेकर तनातनी की खबरें आ रही हैं। दरअसल पार्टी की तरफ से प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे मंत्रीपद के दावेदार हैं। भाजपा ने एनसीपी से तनातनी खत्म करने को कहा है और फिलहाल एनसीपी से किसी को भी मंत्रीपद नहीं दिया जा सकता।
प्रधानमंत्री आवास पर बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यह परंपरा का हिस्सा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को आवास बुलाया और उनके साथ चाय पर चर्चा की। उन्होंने सिर्फ उन्हीं नेताओं को बुलाया, जिन्हें वे कैबिनेट में शामिल करना चाहते हैं। कुछ औपचारिकताएं होनी थीं, जिन्हें पूरा कर लिया गया है। मुझे अगले 24 घंटे तक दिल्ली में रहने को कहा गया है। मेरे अलावा राव इंद्रजीत सिंह और कृष्ण पाल गुर्जर भी बैठक में शामिल हुए।
NDA नेताओं ने प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी के आवास पर चाय बैठक में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत मोदी आज शाम 7.15 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा 100 दिन का एजेंडा तैयार है और अब उसे जमीन पर उतारना है।
केरल के त्रिशूर से भाजपा सांसद सुरेश गोपी भी दिल्ली पहुंचे हैं। कयास लग रहे हैं कि सुरेश गोपी को भी मंत्रीमंडल में जगह मिल सकती है।
प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोग्बे नई दिल्ली पहुंच गए। एयरपोर्ट पर पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया गया।
भाजपा नेता अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, किरेन रिजिजू, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान समेत कई भाजपा नेता सात, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पहुंचे और पीएम मोदी से मुलाकात की।
मोदी सरकार की कैबिनेट में पुराने और नए नेताओं का संयोजन देखने को मिलेगा। ऐसी चर्चा है कि कैबिनेट में गठबंधन के घटक दलों को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। कैबिनेट में किन नेताओं को जगह मिल सकती है, इसकी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
NDA Govt Cabinet Ministers List: मोदी कैबिनेट में इन नेताओं को मिल सकती है जगह, टीडीपी-जदयू का दिखेगा दबदबा
शपथ ग्रहण समारोह के लिए नई दिल्ली पहुंचीं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल।
भाजपा नेता प्रहलाद जोशी ने शनिवार देर शाम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को फोन कर उन्हें प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। हालांकि अभी तक खरगे की तरफ से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है।
अश्विनी वैष्णव को भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए फोन जाने की खबर है। जिसके बाद कयास लग रहे हैं कि अश्विनी वैष्णव की भी मोदी कैबिनेट में वापसी हो सकती है।
कुछ नवनिर्वाचित सांसदों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर आमंत्रित किया है। सांसद सुबह 11.30 बजे प्रधानमंत्री आवास पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि जिन सांसदों को बैठक के लिए बुलाया गया है, उन्हें एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री बनाया जा सकता है। इस बीच, टीडीपी सांसद जयदेव गल्ला ने 'एक्स' पर लिखा कि पार्टी सांसद राम मोहन नायडू कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे और एक अन्य सांसद चंद्रशेखर पेम्मासानी को राज्य मंत्री बनाया जाएगा। नरेंद्र मोदी रविवार को गठबंधन सरकार के प्रमुख के रूप में तीसरी बार शपथ लेने वाले हैं, इससे पहले दो पूर्ण कार्यकालों में भाजपा को अपने दम पर बहुमत प्राप्त था।
शपथ ग्रहण समारोह से पहले जदयू सांसद ललन सिंह दिल्ली स्थित नीतीश कुमार के आवास पहुंचे। ललन सिंह के मोदी कैबिनेट में शामिल होने की चर्चा है।
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ भी प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए।
कैबिनेट में जिन नेताओं को जगह मिल सकती है, उनमें ज्योतिरादित्यसिंधिया, राजनाथ सिंह, एचडी कुमारस्वामी, पीयूष गोयल के नाम की भी चर्चा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में जिन नेताओं को जगह मिल सकती है, उन्हें फोन पहुंच रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नितिन गडकरी को भी फोन पहुंचा है और उन्हें भी केंद्र में जगह मिल सकती है।
प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के बारे में दिल्ली के डीसीपी ट्रैफिक प्रशांत गौतम ने बताया कि 'शपथ ग्रहण समारोह के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। लगभग 1,100 ट्रैफिक कर्मचारियों को ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह के चलते दोपहर 2 बजे से राष्ट्रपति भवन के आसपास के इलाकों में प्रवेश और आवाजाही पर रोक रहेगी।'
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से बताया जा रहा है कि रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, अपना दल (सोनेलाल) की नेता अनुप्रिया पटेल, बिहार की हम पार्टी के नेता जीतनराम मांझी को भी केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोदी कैबिनेट में चार मंत्री चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी से हो सकते हैं। वहीं नीतीश कुमार की जदयू को दो मंत्री पद मिल सकते हैं। टीडीपी से राम मोहन नायडू, हरीश बालायोगी और दग्गुमल्ला प्रसाद को मंत्री बनाया जा सकता है।
वहीं जनता दल यूनाइटेड से ललन सिंह और राम नाथ ठाकुर मंत्री बन सकते हैं। ललन सिंह लोकसभा और राम नाथ ठाकुर राज्यसभा सांसद हैं। गौरतलब है कि राम नाथ ठाकुर भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार शाम को हुई एनडीए की बैठक में यह फैसला हुआ। लोकसभा चुनाव में तेदेपा ने 16 और जदयू ने 12 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है और मौजूदा एनडीए सरकार में इन दोनों पार्टियों की अहम भूमिका है।
प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कई देशों के राष्ट्रप्रमुख भी शामिल होंगे। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और सेसेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ शनिवार को भारत पहुंच गए। वहीं श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमासिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोग्बे भी आज भारत पहुंचेंगे।
राजघाट और सदैव अटल पर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली स्थित युद्ध स्मारक पहुंचे और शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
नरेंद्र मोदी राजघाट के बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल 'सदैव अटल' भी पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।
प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए ट्रैफिक संभालने के लिए दिल्ली पुलिस के करीब 1100 जवान तैनात किए गए हैं। नागरिकों को किसी भी परेशानी से बचाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री पद की तीसरी बार शपथ लेंगे। सुबह प्रधानमंत्री महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शाम में नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही नरेंद्र मोदी पंडित नेहरू के लगातार तीन बार पीएम पद की शपथ लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।