02:16 PM, 25-Apr-2023
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम शहरी परिवहन के मुद्दों को सुलझाने के लिए मेड इन इंडिया को बढ़ावा दे रहे हैं। फिर चाहे सेमी हाई स्पीड ट्रेनें हो, रोपवे या फिर रो-रो फैसिलिटीज, जहां जैसी जरूरत वहां वैसा सिस्टम तैयार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोच्चि का वाटर मेट्रो प्रोजेक्ट भी मेड इन इंडिया है। इससे कोच्चि के इर्द-गिर्द अनेक द्वीपों पर रहने वाले लोगों को सस्ता और आधुनिक ट्रांसपोर्ट मिलेगा। इससे कोच्चि की ट्रैफिक समस्या भी कम होगी और बैक वाटर पर्यटन को भी नया आकर्षण मिलेगा।