03:45 PM, 09-Aug-2021
यूएनएससी: समुद्री सुरक्षा के मुद्दे पर खुली बहस, प्रधानमंत्री मोदी ने बताए पांच मूल सिद्धांत
यूएनएससी की इस खुली परिचर्चा के केंद्र में समुद्री अपराध और इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना होगा। इससे पहले भी यूएनएससी ने समुद्री सुरक्षा और समुद्री अपराध के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की है और कई प्रस्ताव पारित किए हैं। लेकिन, यह पहली बार है कि इस मुद्दे पर उच्च स्तरीय और खुली चर्चा गहन तरीके से हो रही है। भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसे लेकर कहा है कि कोई एक देश समुद्री सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की चिंता नहीं कर सकता। लिहाजा यूएनएससी में इसे व्यापक विषय के रूप में आगे बढ़ाना महत्वपूर्ण है। समुद्री सुरक्षा में एक व्यापक दृष्टिकोण होना चाहिए, जिससे वैध समुद्री गतिविधियों की रक्षा हो सके और साथ ही समुद्री क्षेत्र के पारंपरिक और गैर-पारंपरिक खतरों से निपटा जा सके।