05:31 PM, 16-Jan-2024
प्रधानमंत्री ने नए कैंपस के लिए एनसीआईएएन को दी बधाई
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर और नारकोटिक्स अकादमी (एनएसीआईएन) को नए कैंपस के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, 'मैं एनएसीआईएन को इस शानदार नए कैंपस के लिए सभी को बधाई देता हूं। यह परिसर श्री सत्य साईं जिले में बना है, जो कि खास बात है। उन्होंने आगे कहा, आजकल पूरा देश राममय हुआ पड़ा है। भगवान राम सामाजिक जीवन में शासन और सुशासन के प्रतीक हैं। जो आपके लिए भी बहुत बड़ी प्रेरणा बन सकते हैं।