05:22 PM, 02-Jan-2024
लक्षद्वीप में विभिन्न विकास कार्यों के शुभारंभ कार्यक्रम में यह बोले पीएम मोदी
लक्षद्वीप में विभिन्न विकास कार्यों के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लक्षद्वीप अनेक संभावनाओं से भरा है, लेकिन आजादी के बाद लंबे समय तक लक्षद्वीप के इंफ्रास्ट्रक्चर पर उतना ध्यान नहीं दिया गया। भले ही शिपिंग यहां की लाइफ लाइन रही हो, लेकिन यहां पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर ही रहा है। हेल्थ हो, शिक्षा हो, यहां तक की पेट्रोल-डीजल के लिए भी बहुत परेशानियां उठानी पड़ती थी। इन सब चुनौतियों को अब हमारी सरकार दूर कर रही है। अब यहां अनेक सेक्टरों में रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि अगत्ती के सभी घरों में नल से जल की सुविधा मिल चुकी है। सरकार का प्रयास है कि गरीबों के पास घर हो, टॉयलेट हो, बिजली, गैस जैसी सुविधाओं से कोई भी वंचित न रहे। अगत्ती सहित पूरे लक्षद्वीप के विकास के लिए भारत सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।