फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Gujarat Live: प्रधानमंत्री मोदी ने कोचराब आश्रम का किया उद्घाटन, कहा- जो देश अपनी विरासत नहीं...

Tue, 12 Mar 2024 12:03 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

खास बातें

PM Modi News Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 85,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:46 AM, 12-Mar-2024

उन्होंने कहा कि आज जब भारत आजादी के अमृतकाल में नए कीर्तिमान गढ़ रहा है, आज जब भारत जमीन से अंतरिक्ष भटक नई ऊंचाइयां छू रहा है। आज जब भारत विकसित होने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, तो महात्मा गांधी की ये तपोस्थली हम सभी के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।

11:45 AM, 12-Mar-2024

उन्होंने कहा कि सदियों की गुलामी के कारण जो देश हताशा का शिकार हो रहा था, उसमें बापू ने आशा भरी थी, विश्वास भरा था। आज भी उनका विजन हमारे देश को उज्ज्वल भविष्य के लिए एक स्पष्ट दिशा दिखाता है। बापू ने ग्राम स्वराज और आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा था। हमारी सरकार, गांधी जी के इन्हीं आदर्शों पर चलते हुए गांव-गरीब के कल्याण को प्राथमिकता दे रही है, आत्मनिर्भर भारत अभियान चला रही है। आज गांव मजबूत हो रहे हैं, ग्राम स्वराज का विजन साकार हो रहा है। हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था में एक बार फिर से महिलाएं अहम भूमिका निभा रही है।

11:45 AM, 12-Mar-2024

पीएम मोदी ने कहा कि जो देश अपनी विरासत नहीं संजो पाता, वो देश अपना भविष्य भी खो देता है। बापू का ये साबरमती आश्रम, देश की ही नहीं, बल्कि मानवजाति की ऐतिहासिक धरोहर है। आजादी के बाद जो सरकारें रहीं, उनमें देश की ऐसी विरासत को बचाने की न सोच थी और न ही राजनीतिक इच्छाशक्ति थी। एक तो विदेशी दृष्टि से भारत को देखने की आदत थी और दूसरी तुष्टिकरण की मजबूरी थी। जिसकी वजह से भारत की विरासत, हमारी महान धरोहर ऐसे ही तबाह होती रही। अतिक्रमण, अस्वच्छता, अव्यवस्था आदि ने हमारी विरासतों को घेर लिया था।

विज्ञापन
11:44 AM, 12-Mar-2024

उन्होंने आगे कहा कि इसी दौरान 'हर घर तिरंगा' पूरे देश में राष्ट्रभक्ति की अभिव्यक्ति का एक बहुत बड़ा सशक्त माध्यम बन गया था। मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत करोड़ों देशवासियों ने देश के बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।

11:43 AM, 12-Mar-2024

उन्होंने कहा कि आज 12 मार्च की ऐतिहासिक तारीख भी है। आज के ही दिन बापू ने स्वतंत्रता आंदोलन की धारा को बदला और दांडी यात्रा स्वतंत्रता के आंदोलन के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो गई।आजाद भारत में भी ये तारीख ऐसे ही ऐतिहासिक अवसर के नए युग का सूत्रपात करने की गवाह बन चुकी है। 12 मार्च, 2022 को इसी साबरमती आश्रम से देश ने आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया था। दांडी यात्रा ने आजाद भारत की पुण्यभूमि तय करने में एक अहम भूमिका निभाई थी और अमृत महोत्सव के शुभारंभ ने अमृतकाल में भारत के प्रवेश का श्रीगणेश किया। अमृत महोत्सव ने देश में जन-भागीदारी का वैसा ही वातावरण बनाया, जैसा आजादी से पहले दिखा था।

विज्ञापन
11:12 AM, 12-Mar-2024

पीएम मोदी ने कहा कि पूज्य बापू के ये साबरमती आश्रम हमेशा से ही एक अप्रतिम ऊर्जा का जीवंत केंद्र रहा है। हर किसी को जब-जब यहां आने का अवसर मिलता है, तो बापू की प्रेरणा हम अपने भीतर स्पष्ट रूप से अनुभव कर सकते हैं।

11:04 AM, 12-Mar-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोचराब आश्रम का उद्घाटन किया और साबरमती आश्रम परियोजना के लिए मास्टर प्लान लॉन्च किया।

11:01 AM, 12-Mar-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती में महात्मा गांधी आश्रम में एक पौधा लगाया।
 

10:59 AM, 12-Mar-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ राज्यपाल आचार्य देवव्रत, सीएम भूपेंद्र पटेल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल भी मौजूद हैं।
 

10:50 AM, 12-Mar-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती में महात्मा गांधी आश्रम का दौरा किया। वह यहां कोचरब आश्रम का उद्घाटन करेंगे और गांधी आश्रम स्मारक के मास्टर प्लान का शुभारंभ करेंगे।
 

10:46 AM, 12-Mar-2024

पीएम मोदी ने कहा कि आज भी विकसित भारत की दिशा में देश ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। इस कार्यक्रम में आज यहां एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ है। इनमें से 85 हजार करोड़ रुपये से अधिक के रेलवे प्रोजेक्ट्स आज देश को मिले हैं।

10:23 AM, 12-Mar-2024

पीएम मोदी ने कहा, 'विकसित भारत के लिए हो रहे नव निर्माण का लगातार विस्तार हो रहा है। देश के कोने-कोने में परियोजनाओं का लोकार्पण हो रहा है, नई योजनाएं शुरू हो रही हैं। अगर मैं साल 2024 की ही बात करूं, तो इन करीब 75 दिन में 11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हो चुका है। अकेले पिछले 10-12 दिन में ही 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ है।'

10:20 AM, 12-Mar-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया।
 

09:14 AM, 12-Mar-2024

50 प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे

पीएम मोदी रेलवे स्टेशनों पर 50 प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। ये केंद्र लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं प्रदान करेंगे। पीएम 51 गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। ये टर्मिनल परिवहन के विभिन्न तरीकों के बीच माल की निर्बाध आवाजाही को बढ़ावा देंगे।

09:14 AM, 12-Mar-2024

गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत को प्रयागराज और तिरुवनंतपुरम-कासरगोड वंदे भारत को मंगलूरू तक बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा मोदी आसनसोल और हटिया तथा तिरूपति और कोल्लम स्टेशनों के बीच दो नई ट्रेनों की शुरुआत करेंगे। मोदी विभिन्न स्थानों न्यू खुर्जा जंक्शन, साहनेवाल, न्यू रेवाड़ी, न्यू किशनगढ़, न्यू घोलवड और न्यू मकरपुरा से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ियों को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

09:13 AM, 12-Mar-2024

10 नई वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

पीएम मोदी अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल, सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम, मैसूरु-डॉ एमजीआर सेंट्रल (चेन्नई), पटना-लखनऊ, न्यू जलपाईगुड़ी-पटना, पुरी-विशाखापत्तनम, लखनऊ-देहरादून, कलबुर्गी-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बंगलूरू, रांची-वाराणसी, खजुराहो-दिल्ली (निजामुद्दीन) के बीच दस नई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। वह चार वंदे भारत ट्रेनों के विस्तार को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें अहमदाबाद-जामनगर वंदे भारत को द्वारका तक बढ़ाया जा रहा है। अजमेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला वंदे भारत को चंडीगढ़ तक बढ़ाया जा रहा है।

09:09 AM, 12-Mar-2024

PM Modi Gujarat Live: प्रधानमंत्री मोदी ने कोचराब आश्रम का किया उद्घाटन, कहा- जो देश अपनी विरासत नहीं...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद में डीएफसी के ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर का दौरा करेंगे। वह 85,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पीएमओ के मुताबिक प्रधानमंत्री रेलवे कार्यशालाओं, लोको शेड, पिट लाइनों/कोचिंग डिपो की आधारशिला रखेंगे। फलटण- बारामती नई लाइन, इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम उन्नयन कार्य और पूर्वी डीएफसी के न्यू खुर्जा से साहनेवाल (401 मार्ग किमी) खंड और पश्चिमी डीएफसी के न्यू मकरपुरा से न्यू घोलवड खंड (244 मार्ग किमी) के बीच समर्पित माल गलियारे के दो नए खंड व अहमदाबाद में वेस्टर्न डीएफसी का ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर (ओसीसी) राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें