भाई के घर पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर पहले ही भाई पंकज मोदी के घर पहुंचे हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया।
अंतिम सफर पर हीराबा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को गांधीनगर में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
पीएम मोदी ने मां पार्थिव शरीर को कंधा दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वर्गीय मां हीराबेन मोदी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया।
पीएम मोदी ने मां हीराबेन मोदी को श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में अपनी स्वर्गीय मां हीराबेन मोदी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
खरगे-प्रियंका समेत इन लोगों ने भी जताया दुख
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी हीराबा के निधन पर दुख जताया।
पीएम मोदी के भाई व परिवार के अन्य सदस्य हीराबा के आवास पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई सोमाभाई मोदी और परिवार के अन्य सदस्य हीराबेन मोदी के आवास पर पहुंचे।
पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। यहां से पीएम मोदी गांधीनगर में अपनी दिवंगत मां हीराबेन मोदी के आवास पर पहुंचे।
जेपी नड्डा और पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शोक व्यक्त किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक जताया।
मायावती ने दुख जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने दुख जताया।
गृह मंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया।
योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया।
शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दुख जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी के निधन पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दुख जताया।
राजनाथ सिंह ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया। उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताश्री हीरा बा के निधन से मुझे गहरी वेदना हुई है। एक माँ का निधन किसी भी व्यक्ति के जीवन में ऐसी शून्यता लाता है, जिसकी भरपाई असंभव है।
पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन शुक्रवार तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। वहीं, पीएम मोदी ने ट्वीट कर अपनी मां को श्रद्धांजलि दी है। इसके बाद वे अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बंगाल में होने वाले विकास कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं।