फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Mother Health Live: अस्पताल पहुंचकर पीएम मोदी ने जाना अपनी बीमार मां का हाल, फिलहाल हालत स्थिर

Thu, 29 Dec 2022 01:42 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

PM Modi Mother Heeraben Health News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी अपनी बीमार मां से मिलकर अस्पताल से बाहर निकले हैं। हीराबेन के स्वास्थ्य से जुड़ी और भी ताजा जानकारी के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
बीमार मां से मिलकर अस्पताल से बाहर निकले पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:41 AM, 29-Dec-2022

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी की मां के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। बनर्जी ने बुधवार देर शाम ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के शीघ्र स्वस्थ होने और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करती हूं। ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं। मोदी का राष्ट्रीय गंगा परिषद की दूसरी बैठक में भाग लेने के लिए शुक्रवार को कोलकाता आने का कार्यक्रम है। इस बैठक में बनर्जी को भी आमंत्रित किया गया है।

01:22 AM, 29-Dec-2022

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी की मां के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के अस्पताल में भर्ती होने के बाद शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बघेल ने एक ट्वीट में कहा, प्रधानमंत्री जी की आदरणीय मां की तबीयत खराब होने का समाचार मिला। हम सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

12:54 AM, 29-Dec-2022

इस्राइल के दूत ने पीएम मोदी की मां के अच्छे स्वास्थ्य और जल्द ठीक होने की कामना की

भारत में इस्राइल के राजदूत नौर गिलोन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। नौर गिलोन ने एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी जी के अच्छे स्वास्थ्य और उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करता हूं।

विज्ञापन
05:51 PM, 28-Dec-2022

दिल्ली रवाना होने के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती अपनी मां हीराबेन मोदी से मिलने के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे। अस्पताल के अनुसार, उसकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है।
यहां देखें VIDEO...

 

05:29 PM, 28-Dec-2022

बीमार मां से मिलने के बाद अस्पताल से बाहर निकले पीएम मोदी

अपनी बीमार मां से मिलने के बाद पीएम मोदी अस्पताल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। डॉक्टरों की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी की मां हीराबेन की हालत फिलहाल स्थिर है।

यहां देखें VIDEO...

 

विज्ञापन
04:02 PM, 28-Dec-2022

बीमार मां से मिलने अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी बीमार मां से मिलने अहमदाबाद के  यूएन मेहता अस्पताल पहुंच चुके हैं। यहां पहुंचकर वे डॉक्टरों से मां के स्वास्थ्य की ताजा जानकारी ले रहे हैं।   
 

03:39 PM, 28-Dec-2022

राहुल गांधी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
कांग्रेस सांसद राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के अहमदाबद में अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

03:39 PM, 28-Dec-2022

मंगलवार को पीएम मोदी के छोटे भाई कार दुर्घटना में हुए थे घायल
इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी एक कार एक्सीडेंट में घायल हो गए थे। खबरों के मुताबिक, वह अपने बेटे, बहू और पोते के साथ बांदीपुर जा रहे थे, जब उनकी मर्सिडीज बेंज कार कर्नाटक के मैसूरु के पास डिवाइडर से टकरा गई। प्रह्लाद मोदी को उनके परिवार के साथ इलाज के लिए जेएसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि, कहा जा रहा है कि उन्हें मामूली चोटें आई हैं और फिलहाल वे सुरक्षित हैं।

03:39 PM, 28-Dec-2022

कोरोना काल में वैक्सीन लेकर लोगों के बीच उदाहरण पेश किया था
हीराबेन मोदी ने कोरोना काल में उस समय वैक्सीन लिया जब लोग इसे लेने से डर रहे थे। हीराबेन के इस कदम को देखकर समाज में कई लोग वैक्सीन लेने के लिए आगे आए। इतना ही नहीं  वह चुनाव में भी मतदान केंद्र पर जाकर वोट करती हैं।

03:36 PM, 28-Dec-2022

PM Modi Mother Health Live: अस्पताल पहुंचकर पीएम मोदी ने जाना अपनी बीमार मां का हाल, फिलहाल हालत स्थिर

अस्पताल ने जारी की ताजा रिपोर्ट
यूएन मेहता अस्पताल प्रबंधन ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को अहमदाबाद में यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति फिलहाल स्थिर है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें