फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mann Ki Baat Live: पीएम मोदी बोले- मैं और मेरी मां ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा लीं, आप भी लगवाएं

Sun, 27 Jun 2021 11:59 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 78वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। पीएम ने कार्यक्रम की शुरुआत फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देने से की। देशवासियों से टोक्यो ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने, वैक्सीन लगवाने की अपील की। साथ ही बारिश का पानी संचित करने और आयुर्वेद को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की भी अपील की। पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की पल-पल की अपडेट यहां पढ़ें...
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मन की बात कार्यक्रम - फोटो : Twitter
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:56 AM, 27-Jun-2021

पीएम मोदी ने अमृत महोत्सव से जुड़ने की अपील की

प्रधानमंत्री मोदी ने युवा लेखकों की तारीफ करते हुए कहा कि 20वीं और 21वीं सदी में जन्में युवा भी 19वीं सदी के स्वतंत्रता संग्राम को लेकर जानकारी जुटा रहे हैं और लिख रहे हैं। पीएम ने देशवासियों से अमृत महोत्सव से जुड़ने की भी अपील की।

11:53 AM, 27-Jun-2021

प्रधानमंत्री ने दिया 'इंडिया फर्स्ट' का मंत्र 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि  कुछ लोग हैं, जो डॉक्टर्स की मदद के लिए भी काम कर रहे हैं। मोदी ने 'मन की बात' गुरुप्रसाद का पत्र पढ़ा। गुरुप्रसाद ने पीएम मोदी के 'मन के बात' कार्यक्रम में अब तक की तमिलनाडु के लिए कही गई बात का संकलन कर एक ई-बुक तैयार की है। इस ई-बुक को नमो एप पर अपलोड करने का निवदेन भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद को तमिल संस्कृति का बड़ा प्रशंसक बताया और कहा कि गुरुप्रसाद की इस ई-बुक को नमो एप पर अपलोड करूंगा। पीएम मोदी ने इंडिया फर्स्ट का मंत्र दिया और कहा कि हमारे हर फैसले का यही आधार होना चाहिए।

11:42 AM, 27-Jun-2021

बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री को किया याद

प्रधानमंत्री मोदी ने 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे की चर्चा करते हुए पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय को याद किया। पीएम ने कहा कि 1 जुलाई को हम राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाएंगे। ये दिन देश के महान चिकित्सक और स्टेट्समैन डॉक्टर बीसी राय की जन्म-जयंती को समर्पित है। कोरोना-काल में डॉक्टरों के योगदान के हम सब आभारी हैं। हमारे डॉक्टर्स ने अपनी जान की परवाह न करते हुए हमारी सेवा की है।
 

विज्ञापन
11:36 AM, 27-Jun-2021

पीएम ने की सतना के रामलोटन की प्रशंसा

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को संबोधित करते हुए आयुर्वेद की भी चर्चा की। पीएम ने उत्तराखंड के पारितोष के गिलोय को लेकर पत्र और मध्य प्रदेश के राम लोटन कुशवाहा की चर्चा की और कहा कि स्थानीय वनष्पतियों के माध्यम से आपके क्षेत्र की पहचान भी बढ़ेगी और आय का नया स्रोत भी मिलेगा। पीएम ने कहा कि रामलोटन ने अपने खेत में एक देशी म्यूजियम बनाया है। इस म्यूजियम में उन्होंने सैकड़ों औषधीय पौधों और बीजों का संग्रह किया है।

11:33 AM, 27-Jun-2021

पीएम मोदी ने की जल संरक्षण की चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी ने जल संरक्षण के लिए हो रहे प्रयासों का भी 'मन की बात' कार्यक्रम में जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि वह जल संरक्षण को देश सेवा का एक रूप मानते हैं। हमे पानी बचाना है और मानसून से घबराना नहीं है। इसी कड़ी में पीएम ने जल संरक्षण के क्षेत्र में किए कार्यों के लिए उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के शिक्षक भारती की चर्चा की और उनके कार्यों की सराहना भी की। पीएम ने कहा कि गांव के खेतों में मेड़ बनाए और इससे पानी बचाएं। हमें भारती से प्रेरणा लेकर पानी बचाना चाहिए। इस मौसम में हमें पानी को बर्बाद नहीं होने देना चाहिए।

विज्ञापन
11:31 AM, 27-Jun-2021

 कोरोना: पीएम ने गांवों की सराहना की

पीएम ने गांव में क्वारंटीन सेंटर बनाए जाने, अन्य प्रोटोकॉल बनाने का जिक्र करते हुए गांवों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि गांव के हर एक व्यक्ति को कोविड टीका लगना चाहिए। हमें सुस्त नहीं पड़ना है। किसी भ्रांति में नहीं रहना है।

11:24 AM, 27-Jun-2021

पीएम ने बताए संक्रमण से बचाव के दो रास्ते 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के दो रास्ते हैं। एक वैक्सीन लगवाएं और दूसरा मास्क लगाएं और अन्य प्रोटोकॉल का पालन करें। उन्होंने ग्रामीणों से बात करते हुए सभी से यह कहने की अपील की कि जब भी आपका नंबर आए, कोरोना वैक्सीन जरूर लगवाएं। 

11:20 AM, 27-Jun-2021

रिकॉर्ड टीकाकरण का किया जिक्र, मप्र के ग्रामीण से की बात

पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में हाल ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक दिन में सर्वाधिक वैक्सीनेशन के रिकॉर्ड की चर्चा की। इस दौरान मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के भीमपुर ग्राम पंचायत डुलारिया निवासी राजेश हिरावे से फोन पर बात की और उनसे टीकाकरण को लेकर जानकारी ली। ग्रामीण के टीका न लगवाने की बात सुन पीएम मोदी ने कहा कि मैं और मेरी मां ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हैं। आप भी वैक्सीन लगवाएं। पीएम मोदी ने कहा कि यदि कोई ये कह रहा कि कोरोना चला गया तो भ्रम में मत रहिए। ये बहुरुपिया बीमारी है।

पीएम ने कहा कि एक साल पहले सबके समाने सवाल था कि वैक्सीन कब आएगी? आज हम एक दिन में लाखों लोगों को मेड इन इंडिया वैक्सीन मुफ्त में लगा रहे हैं। यही तो नए भारत की नई ताकत है।
 

11:11 AM, 27-Jun-2021

पीएम ने की अपील, कहा- खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने के लिए जाने वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने की अपील की है। पीएम ने कहा कि अक्सर 'मन की बात' में आपके प्रश्नों की बौछार रहती है, लेकिन इस बार मैंने सोचा कि कुछ अलग किया जाए। इस बार मैं आपसे प्रश्न पूछता हूं। पीएम मोदी ने सवाल किए कि ओलंपिक में इंडिविजुअल गोल्ड जीतने वाला पहला भारतीय कौन था? कौन से खेल में भारत ने अब तक सबसे ज्यादा मेडल जीते हैं? किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा पदक जीते हैं?

11:11 AM, 27-Jun-2021

पीएम मोदी ने की थी मिल्खा सिंह से यह अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब बात टोक्यो ओलंपिक की हो रही हो, तो भला मिल्खा सिंह जी जैसे महान खिलाड़ी को कौन भूल सकता है। कुछ दिन पहले ही कोरोना ने उन्हें हमसे छीन लिया। जब वे अस्पताल में थे, तो मुझे उनसे बात करने का अवसर मिला था। बात करते हुए मैंने उनसे आग्रह किया था। मैंने कहा था कि आपने तो 1964 में टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसलिए जब इस बार हमारे खिलाड़ी ओलंपिक के लिए टोक्यो में जा रहे हैं, तो आपको हमारे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना है, उन्हें अपने संदेश से प्रेरित करना है।   

पीएम ने कहा कि मिल्खा सिंह खेल के लिए इतना समर्पित और भावुक थे कि बीमारी में भी उन्होंने तुरंत इसके लिए हामी भर दी। लेकिन दुर्भाग्य से नियति को कुछ और मंजूर था। 
 

11:07 AM, 27-Jun-2021

पीएम ने दी मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री मोदी ने देशावासियों से 'मन की बात' कर रहे हैं। मासिक रेडिया कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देने के साथ की। इस दौरान उन्होंने मिल्खा सिंह का देश के प्रति योगदानों का भी जिक्र किया। 
 

10:59 AM, 27-Jun-2021

पीएम ने 30 मई को चक्रवात पर की थी चर्चा 

इससे पहले बीते 30 मई को 77वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने देश में आए चक्रवात अंफान और निसर्ग पर चर्चा की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि चुनौती कितनी ही बड़ी हो, भारत का विजय का संकल्प भी हमेशा उतना ही बड़ा रहा है। देश की सामूहिक शक्ति और हमारे सेवा-भाव ने, देश को हर तूफान से बाहर निकाला है।
 

10:55 AM, 27-Jun-2021

पीएम ने शेयर किया पुराना वीडियो, कहा- नशा अच्छी चीज नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'मन की बात' कार्यक्रम का एक पुराना वीडियो ट्विटर पर शेयर किया। इसमें नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस पर नशीली दवाओं के खतरे पर काबू पाने के कई पहलू शामिल थे। वीडियो के साथ पीएम ने लिखा, ' आइए, हम सब मिलकर नशे को लेकर सही जानकारी साझा करने और नशा मुक्त भारत की कल्पना को साकार करने की प्रतिबद्धता को दोहराएं। याद रखिए, नशा ना तो अच्छी चीज है और ना ही स्टाइल की अभिव्यक्ति।'
 

10:52 AM, 27-Jun-2021

Mann Ki Baat: आप यहां सुन सकते हैं लाइव

प्रधानमंत्री मोदी के रेडिया कायक्रम मन की बात को आकाशवाणी (ऑल इंडिया रेडियो), डीडी न्यूज, नरेंद्र मोदी मोबाइल एप पर लाइव सुन सकते हैं। इसके अलावा ट्विटर, यू ट्यूब और दूसरे इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर भी लाइव सुन सकते हैं।
 

पीएम इस कार्यक्रम के जरिये लोगों से राय और नए आइडिया देने की भी अपील करते हैं। इसके लिए आप My gov open forum या Namo App पर भी अपने सुझाव भेज सकते हैं।

10:30 AM, 27-Jun-2021

Mann Ki Baat Live: पीएम मोदी बोले- मैं और मेरी मां ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा लीं, आप भी लगवाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार सुबह 11 बजे से देशवासियों से 'मन की बात' करेंगे। पीएम मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का यह 78वां संस्करण होगा। इस दौरान पीएम मोदी देश में कोरोना महामारी के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान समेत कई मुद्दों पर बात कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें