फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Gujarat Visit Live: राजकोट में बोले पीएम मोदी- इन आठ वर्षों में मैंने सिर झुकने नहीं दिया

Sat, 28 May 2022 04:54 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट

खास बातें

PM Narendra Modi Gujarat Visit Live News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकोट के एटकोट में नवनिर्मित माटुश्री केडीपी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने अपना संबोधन दिया। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार राष्ट्रसेवा के 8 साल पूरे कर रही है। इस दौरान हमने ऐसा कोई गलत काम नहीं किया कि आपका सिर झुक जाए। इन वर्षों में हमने गरीब की सेवा, सुशासन और गरीब के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन
राजकोट में पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:54 PM, 28-May-2022

पीएम ने नैनो यूरिया संयंत्र का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में इफको, कलोल में निर्मित नैनो यूरिया संयंत्र का उद्घाटन किया।

04:32 PM, 28-May-2022

विभिन्न सहकारी संस्थानों के नेताओं के एक सेमिनार को किया संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में 'सहकार से समृद्धि' पर विभिन्न सहकारी संस्थानों के नेताओं के एक सेमिनार को संबोधित करने और इफको, कलोल में निर्मित नैनो यूरिया संयंत्र के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

12:54 PM, 28-May-2022

राजकोट में महिलाओं ने किया पीएम मोदी का सम्मान

गुजरात के राजकोट के एटकोट में आज बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री ने यहां नवनिर्मित केडीपी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया और एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित किया।

 

विज्ञापन
11:55 AM, 28-May-2022

गरीबों की गरिमा की रक्षा करना हमारी प्रतिबद्धता: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि  3 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर, 10 करोड़ से अधिक परिवारों को ओडीएफ से मुक्ति, 9 करोड़ से अधिक गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति, 2.5 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को बिजली, 6 करोड़ से अधिक परिवारों को नल का पानी - यह सिर्फ डेटा नहीं है बल्कि गरीबों की गरिमा की रक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।  

11:51 AM, 28-May-2022

सुविधाओं को शत प्रतिशत नागरिकों तक पहुंचाने का लक्ष्य

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार सुविधाओं को शत प्रतिशत नागरिकों तक पहुंचाने के लिए अभियान चला रही है। जब हर नागरिक तक सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य होता है तो भेदभाव भी खत्म होता है, भ्रष्टाचार की गुंजाइश भी नहीं होती।

विज्ञापन
11:50 AM, 28-May-2022

हमने कोरोना काल में अन्न भंडार खोल दिए

गरीबों की सरकार होती है तो कैसे उसकी सेवा करती है, उन्हें सशक्त करने के लिए काम करती है, ये आज पूरा देश देख रहा है। 100 साल के सबसे बड़े संकट काल में भी देश ने ये लगातार अनुभव किया है महामारी शुरू हुई तो, गरीब के सामने खाने-पीने की समस्या हुई, तो हमने देश के अन्न भंडार खोल दिए।

11:48 AM, 28-May-2022

माता-बहनों के जनधन बैंक खाते में सीधे पैसे जमा किए

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी माता-बहनों के जनधन बैंक खाते में सीधे पैसे जमा किए। किसानों और मजदूरों के बैंक खाते में पैसा जमा किया। हमने मुफ्त गैस सिलेंडरों की भी व्यवस्था की ताकि गरीब की रसोई चलती रहे।

11:46 AM, 28-May-2022

इन 8 वर्षों में सिर झुकने नहीं दिया

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार राष्ट्रसेवा के 8 साल पूरे कर रही है। इस दौरान हमने ऐसा कोई गलत काम नहीं किया कि आपका सिर झुक जाए। इन वर्षों में हमने गरीब की सेवा, सुशासन और गरीब के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए हमने देश के विकास को नई गति दी है।

11:46 AM, 28-May-2022

मैं सिर झुकाकर गुजरात के सभी नागरिकों का आदर करना चाहता हूं

पीएम मोदी ने कहा कि आज जब गुजरात की धरती पर आया हूं तो मैं सिर झुकाकर गुजरात के सभी नागरिकों का आदर करना चाहता हूं। आपने मुझे जो संस्कार और शिक्षा दी, समाज के लिए जीने की बातें सिखाई, उसकी की बदौलत मैंने मातृभूमि की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी।

11:42 AM, 28-May-2022

पीएम मोदी ने किया संबोधन

राजकोट के एटकोट में नवनिर्मित माटुश्री केडीपी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने अपना संबोधन दिया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज यहां माटुश्री KDP मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ हुआ। ये अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाएगा। जब सरकार के प्रयास में जनता का प्रयास जुड़ जाता है तो सेवा करने की हमारी शक्ति भी बढ़ जाती है, राजकोट में बना ये अस्पताल इसका बड़ा उदाहरण है।

10:50 AM, 28-May-2022

पीएम मोदी ने राजकोट में माटुश्री केडीपी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकोट के एटकोट में नवनिर्मित माटुश्री केडीपी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया।


 

10:05 AM, 28-May-2022

पीएम मोदी इफको नैनो यूरिया सयंत्र का भी करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी करीब 175 करोड़ रुपये की लागत से गुजरात के कलोल में इफको निर्मित नैनो यूरिया (तरल) संयंत्र का भी उद्घाटन करेंगे। नैनो यूरिया के उपयोग के जरिए फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए एक अल्ट्रामॉडर्न नैनो उर्वरक संयंत्र स्थापित किया गया है। यह संयंत्र प्रतिदिन 500 मिलीलीटर की लगभग 1.5 लाख बोतलों का उत्पादन करेगा।

09:57 AM, 28-May-2022

तीन लाख लोगों के जनसभा में पहुंचने की उम्मीद 

प्रधानमंत्री मोदी आज राजकोट के अटकोट गांव में 40 करोड़ रुपये की लागत से बने 200 बेड वाले मल्टीस्पेशिएलिटी अस्पताल की सौगात देने जा रहे हैं। इस दौरान वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और इसमें लगभग तीन लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

09:42 AM, 28-May-2022

PM Modi Gujarat Visit Live: राजकोट में बोले पीएम मोदी- इन आठ वर्षों में मैंने सिर झुकने नहीं दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से गुजरात की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके अलावा वे प्रदेश के नागरिकों को ढेरों सौगात देंगे। पीएम मोदी सुबह 10 बजे राजकोट के अटकोट में नवनिर्मित मातुश्री केडीपी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल जाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे।  प्रधानमंत्री मोदी गांधीनगर के महात्मा मंदिर में शाम चार बजे सहकार से समृद्धि विषय पर सहकारिता संस्थानों के नेताओं के एक सेमिनार को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी कलोल में इफ्को के नैनो यूरिया (लिक्विड) संयंत्र का भी उद्घाटन करेंगे। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें